MPPSC 2027 का परीक्षा कैलेंडर जारी: एक साल में होंगी 25 परीक्षाएं; राज्य सेवा परीक्षा दो बार आयोजित करने की तैयारी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने वर्ष 2027 का परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है।
आयोग आगामी एक साल में कुल 25 परीक्षाएं आयोजित करेगा। मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप इस बार राज्य सेवा परीक्षा दो बार कराई जाएगी।
इन भर्ती परीक्षाओं को भी शामिल किया गया
कैलेंडर में असिस्टेंट प्रोफेसर और फूड सेफ्टी ऑफिसर भर्ती परीक्षाओं को भी शामिल किया गया है।
आयोग ने अक्टूबर तक परीक्षाएं पूरी करने और दिसंबर के अंत तक अधिकांश चयन सूचियां जारी करने का लक्ष्य रखा है।
24 जनवरी को पहली प्रारंभिक परीक्षा
जारी कैलेंडर के अनुसार, राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 24 जनवरी 2027 को आयोजित की जाएगी। इसकी मुख्य परीक्षा 10 मई से शुरू होगी।
इसके अलावा राज्य सेवा विशेष प्रारंभिक परीक्षा 2 मई 2027 को प्रस्तावित है, जबकि इसकी मुख्य परीक्षा अगस्त में आयोजित करने की तैयारी है।
इस तरह अभ्यर्थियों को वर्ष 2027 में राज्य सेवा परीक्षा के दो अवसर मिलेंगे।
17 अक्टूबर तक परीक्षाएं पूरी करने की तैयारी
आयोग ने वर्ष 2027 की सभी 25 परीक्षाएं 17 अक्टूबर तक संपन्न कराने का लक्ष्य निर्धारित किया है।
इसके बाद चयन प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए 31 दिसंबर 2027 तक अधिकांश परीक्षाओं की चयन सूचियां जारी करने की योजना है।
दिसंबर के अंत से शुरू हो सकती हैं भर्तियां
जानकारी के मुताबिक, दिसंबर 2026 के अंतिम दिनों से नई भर्तियों के विज्ञापन जारी होने की शुरुआत हो सकती है।
हालांकि, विभिन्न परीक्षाओं में पदों की संख्या कितनी होगी, इसे लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है। साथ ही 87-13 फॉर्मूले को लेकर भी अभ्यर्थियों के बीच संशय बना हुआ है।
असिस्टेंट प्रोफेसर और फूड सेफ्टी ऑफिसर की परीक्षाएं भी शामिल
आयोग ने राज्य सेवा परीक्षा के साथ असिस्टेंट प्रोफेसर और फूड सेफ्टी ऑफिसर जैसी भर्ती परीक्षाओं को भी कैलेंडर में जगह दी है।
परीक्षा कार्यक्रम जारी होने से अभ्यर्थियों को तैयारी के लिए समय-सारिणी मिल गई है।
हालांकि, परीक्षा तिथियां प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार हैं और आयोग की आगामी आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर इनमें बदलाव संभव है।
संबंधित समाचार

‘मार लो साहब...’ खेत में किसान की बेबसी:दूसरी ओर से धमकी—‘जमीन में गाड़ देंगे’

शराब पार्टी के लिए पैसे नहीं दिए तो:बरसा दिए डंडे, अब चारों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में!

जब कलेक्ट्रेट ही साफ नहीं, तो शहर कैसे होगा स्वच्छ?:टूटे डस्टबिन, बदहाल गार्डन और बिजली की डीपी के पास जमा कचरा

चूल्हे की चिंगारी से घर में फैली आग:महिला की दर्दनाक मौत, दमकल की राह में बाधा बनी लटकती बिजली की केबल

दोस्त को विदा करने आया था स्टेशन:खुद दुनिया से हो गया विदा: करंट से इकलौते बेटे की दर्दनाक मौत

सात फेरे पूरे, विदाई पर बिगड़ी बात...:ऐसा क्या हुआ कि पहुंच गई पुलिस?

कांग्रेस संगठन में बड़ा ऑपरेशन:राहुल-प्रियंका की कसौटी पर बदली टीम, ये बड़े बदलाव

म्यूचुअल फंड के नाम पर लाखों की ठगी:कंपनी के पूर्व मैनेजर पर FIR; इस तरह लगाया लोगों को चूना

प्रदेश में बिजली की मांग ने तोड़ा रिकॉर्ड:पहली बार 20 हजार मेगावाट का आंकड़ा पार; बिना बाधा हुई आपूर्ति; इन संभागों में सबसे अधिक खपत

दलित परिवार को मंदिर में पूजा से रोका या खेत का विवाद?:दोनों पक्षों पर केस दर्ज, जाँच के बाद होगा सच्चाई का खुलासा

पूजा-पाठ के बहाने जीता भरोसा:निवेश के नाम पर ऐसी ठगी; हर महीने 5 से 10 प्रतिशत मुनाफे का लालच देकर लोगों से लिए रुपए

पिता-भाई ने मिलकर की बड़े बेटे की हत्या:लाठी-डंडों से किया हमला; तीन घंटे तक घर के बाहर लहूलुहान पड़ा रहा युवक

MPPSC की तैयारी के लिए मुफ्त कोचिंग:इस दिन से किए जा सकेंगे आवेदन; छात्रवृत्ति और आवास सहायता का भी प्रावधान

16 वर्षीय लापता बालिका का सुराग देने पर मिलेगा इनाम:इस थाना क्षेत्र का मामला; पुलिस ने दोगुनी की इनाम राशि, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय

इस तहसील के विकास को नई रफ्तार:मंत्री ने किया लोकार्पण-भूमिपूजन; इतने करोड़ का सिक्स लेन कॉरिडोर भी बड़ी सौगात

कॉफी विथ सेलिब्रिटी में रक्षा क्षेत्र की संभावनाओं पर की गई चर्चा:वरिष्ठ सीए राकेश भावसार ने जेएसी सदस्यों को दिए देश निर्माण के महत्वपूर्ण सुझाव

वीडियो देखिये, बिगड़ती यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए कलेक्टर सख्त:टर्न छूटने पर वापस घूमकर आना होगा; गलत दिशा में वाहन मोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई

जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश:9 जुआरी पकड़ाए; भागने में दो के पैर टूटे

अवैध शराब परिवहन पर आबकारी विभाग का शिकंजा:शराब के साथ वाहन किया जब्त

वीडियो देखिये, गौशाला में सर्वजातीय विवाह महोत्सव:मुख्यमंत्री बोले-बेटियों का विवाह समाज के लिए आनंद और उत्सव का अवसर
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!