तीन घटनाओं से पसरा मातम: युवक ने फांसी लगाकर दी जान; महिला की भी मौत, किसान ने इलाज के दौरान दम तोड़ा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई तीन घटनाओं में एक युवक और एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, जबकि एक किसान की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने सभी मामलों में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
कमरे में फंदे पर मिला 30 वर्षीय युवक
लसूड़िया थाना क्षेत्र के सिंगापुर टाउनशिप स्थित श्रीनाथ ग्रीन व्यू में 30 वर्षीय शुभम पटेल ने देर रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
शुभम अगरबत्ती कारखाने में काम करता था। जानकारी के मुताबिक, रात करीब 12:30 बजे शुभम घर लौटा और अपने कमरे में चला गया।
कुछ देर बाद कमरे से आवाज आने पर परिजनों ने रोशनदान से अंदर देखा तो शुभम फंदे पर लटका हुआ था।
परिजन उसे तत्काल नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां से डॉक्टरों ने उसे एमवाय अस्पताल रेफर कर दिया।
एमवाय अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
प्रेम प्रसंग को लेकर जांच, सुसाइड नोट नहीं मिला
परिजनों ने पुलिस को बताया कि शुभम का इलाके की ही एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। करीब पांच महीने पहले युवती के पिता ने शुभम के साथ मारपीट की थी।
इसके बाद शुभम ने लसूड़िया थाने में उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस अब प्रेम प्रसंग से जुड़े घटनाक्रम समेत अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।
घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। शुभम के परिवार में माता-पिता और एक छोटा भाई है।
शराब की लत के बीच महिला ने लगाई फांसी
दूसरी घटना तेजाजी नगर थाना क्षेत्र के मेरोद ग्राम की है। यहां 35 वर्षीय संगीता पति स्वर्गीय भरत राठौर ने गुरुवार को घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
परिजनों के मुताबिक, संगीता शराब पीने की आदी थी। उसके दो बेटे हैं, जो मकान निर्माण से जुड़े काम करते हैं।
सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी।
सरिए में पैर उलझने से किसान गिरा, इलाज के दौरान मौत
एक अन्य घटना में सिमरोल क्षेत्र के 45 वर्षीय किसान दिनेश पुत्र हिंदू सिंह की शुक्रवार सुबह एमवाय अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।
परिजनों के मुताबिक, दिनेश के घर के सामने सरिए रखे हुए थे। इसी दौरान उनका पैर सरिए में उलझ गया और वे जमीन पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
इसके बाद उन्हें इलाज के लिए एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर घटना की परिस्थितियों की जांच शुरू कर दी है।
संबंधित समाचार

फंड की कमी से मेडिकल कॉलेज का प्रोजेक्ट फिर अटका:शुरुआती राशि भी नहीं जुटा सका विश्वविद्यालय

तेज रफ्तार कार होटल में घुसी:हादसे में वकील की मौत; ड्राइवर गंभीर, अंदर सो रहे 3 लोग घायल

सरकार खरीदेगी इतने करोड़ का हेलीकॉप्टर:जेट भी बेड़े में होगा शामिल; वीआईपी यात्राओं के साथ एयर कनेक्टिविटी बढ़ाने पर जोर

वायरल फीवर का बढ़ा प्रकोप:जिला अस्पताल की OPD में मरीज दोगुने से ज्यादा; रोज 1200 से अधिक लोग पहुंच रहे

मराठा योद्धा की प्रतिमा के स्ट्रक्चर पर विवाद:निगम की कार्रवाई से नाराज लोग थाने पहुंचे निर्माणाधीन चबूतरा हटाने का विरोध; जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग

एशियन गेम्स में 2 मिनट के अंदर भारत ने जीते 2 मेडल:सुरुचि- कमलजीत ने दिलाया गोल्ड; शूटिंग में सिल्वर भी आया

देखिए वीडियो:21 साल का इंतजार खत्म; फिर दौड़ेंगी सरकारी बसें, 7 शहरों में 351, आज से शुरू ‘मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा’

लाउडस्पीकर के शोर पर हाईकोर्ट सख्त:कहा- जिन्हें रोकना है; उन्हें ही आवाज सुनाई नहीं दे रही, एक हफ्ते में मांगी रिपोर्ट

दवा गोदाम पर छापा:10 हजार से ज्यादा गर्भपात किट जब्त; 9 हजार बेची, लाखों रुपए की दवाएं भी की बरामद

भारत-वेस्टइंडीज T20 के टिकटों की बिक्री शुरू:फैंस में जबरदस्त उत्साह; 2 घंटे में सामान्य गैलरी के 80% टिकट बिके

श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी:6 की मौत; कई लोग घायल

राहुल गांधी ने मुख्य चुनाव आयुक्त पर साधा निशाना:बोले- वोट चोरी की; नियुक्ति के समय ही किया था विरोध, सरकार ने उन्हें कानून से ऊपर रखा

देखिये वीडियो, ओंकारेश्वर की धार्मिक-प्राकृतिक विरासत बचाने की मांग:अधिवक्ताओं ने संभागायुक्त को सौंपा ज्ञापन; इसको लेकर जताई चिंता

चौड़ाई कांड के बाद बदला मंत्री का अंदाज:पौधारोपण कार्यक्रम में कहा- मीडिया से बात नहीं करूंगा; पढ़ा लिखित भाषण

रफ्तार का कहर:पेड़ से टकराई कार; 2 युवकों की मौत

अवैध कॉलोनी को किया ध्वस्त:0.550 हेक्टेयर भूमि से हटाया अतिक्रमण; आरोपियों पर दर्ज है एफआईआर

कॉकरोच पार्टी ने दी आंदोलन की चेतावनी:मुख्य चुनाव आयुक्त से 48 घंटे में इस्तीफा मांगा; लगाए ये गंभीर आरोप

नशे के नेटवर्क का हुआ खुलासा:ड्रग्स के साथ 6 आरोपी गिरफ्तार; फ्लैट में हुए युवक-युवतियों के विवाद की सूचना पर पहुंची थी पुलिस

मिट्टी से मन तक की यात्रा:प्रतिमा की अनुपस्थिति में बप्पा की उपस्थिति

बैंक के पूर्व मैनेजर पर लाखों की धोखाधड़ी का आरोप:ग्राहक को स्कीम में निवेश का दिया झांसा; दोस्त के खाते में ट्रांसफर कर हड़पे रुपए
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!