बेटे की मौत का सदमा नहीं सह पाई मां: 10 मिनट बाद तोड़ा दम; लू से बिगड़ी थी मासूम की तबीयत
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, छतरपुर।
जिले के हरपालपुर क्षेत्र से दिल झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। भीषण गर्मी और लू के चलते 6 साल के मासूम की मौत हो गई। बेटे की मौत की खबर सुनते ही मां गहरे सदमे में चली गईं और कुछ ही मिनटों बाद उन्हें दिल का दौरा पड़ा, जिससे उनकी भी जान चली गई।
रास्ते में ही मासूम ने तोड़ दिया दम
जानकारी के मुताबिक, 6 वर्षीय हसनैन की अचानक तबीयत बिगड़ गई थी। परिजन उसे एम्बुलेंस से इलाज के लिए छतरपुर लेकर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही मासूम ने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि जैसे ही बेटे की मौत की जानकारी मां रजिया खातून को मिली, वह बेसुध हो गईं।
10 मिनट बाद आया हार्ट अटैक
परिवार के लोग उन्हें संभालने की कोशिश कर ही रहे थे कि करीब 10 मिनट बाद उन्हें हार्ट अटैक आ गया। अस्पताल पहुंचाने से पहले ही उनकी भी मौत हो गई। एक साथ मां-बेटे की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पूरे इलाके में शोक का माहौल है और गांव में मातम पसरा हुआ है।
सतर्क रहने की अपील
इधर, लगातार बढ़ रही गर्मी और लू को देखते हुए डॉक्टरों ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि बच्चों और बुजुर्गों को तेज धूप से बचाएं, पर्याप्त पानी पिएं और जरूरी होने पर ही दोपहर में बाहर निकलें।
संबंधित समाचार

शहर में मीट दुकानों की निगरानी का हिसाब कौन देगा:निरीक्षण में मिली अनियमितता तो लगाया ताला

कनाड़िया पुलिस की तत्परता से तीन आरोपी गिरफ्त में:महंगे शौक और नशे के लिए की वारदात

प्रतिबंधित रास्तों पर दौड़ रहे 350 ई-रिक्शा रोक किए डायवर्ट:ड्रोन से भी रखी नजर; नियम तोड़ने वाले चालकों पर कार्रवाई

मंडी शिफ्ट करने की तैयारी:सुविधाओं का अब निगम को आया ख्याल

वीडियो देखिये, योगी के नेतृत्व में उत्तरप्रदेश में भाजपा सरकार की होगी हैट्रिक:मशहूर अभिनेत्री ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर जताया जीत का भरोसा

कृष्णबाग मामले में मनोज नागर की भूमिका पर सवाल:मीडिया के सवालों पर अधिवक्ता ने साधी चुप्पी

प्रशिक्षु सिविल सेवा अधिकारियों ने समझा शहर का प्रशासनिक मॉडल:कलेक्टर से मुलाकात कर जानीं स्वच्छता और विकास की व्यवस्थाएं

हत्यारा बेटा तीन दिन के रिमांड पर:मकान मालिक पिता-पुत्र भी गिरफ्तार

बच्चों को फेल करने की धमकी देने वाले प्राचार्य ने मांगी माफी:हॉस्टल में एसडीएम को मिलीं कई अनियमितताएं; कलेक्टर बोले- होगी सख्त कार्रवाई, कांग्रेस ने किया घेराव

मजाक में गाली- विरोध करने पर बाल पकड़कर पीट दिया:बस स्टैंड पर मारपीट का वीडियो वायरल; दो युवतियों पर केस

मोड़ पर बेकाबू हो गई स्कूल बस:रेलिंग तोड़कर पेड़ से टकराई; हादसे के बाद चालक और परिचालक फरार, तलाश में जुटी पुलिस

गर्मी से पहले जलसंकट से निपटने की तैयारी में जुटा निगम:एमआईसी की बैठक में कई प्रस्तावों को मंजूरी

मुनाफे के मायाजाल में फंसा पुलिसकर्मी:इतने लाख से ज्यादा की ठगी; रिश्तेदारों से उधार लेकर भी किया निवेश

वक्फ बोर्ड की सदस्यता का दावा:सड़कों पर मांग रहा था भीख; सरकारी रसीदों के सहारे बटोर रहा था सहानुभूति, प्रशासन ने किया रेस्क्यू

बिजली के पोल से टकराई तेज रफ्तार कार:दो दोस्तों की मौत

इस शहर में पुराने किरदारों में खो गईं ड्रीम गर्ल:याद किया फिल्मी सफर; बोलीं- आज भी मंच पर उतरने से पहले करती हूं अभ्यास

वीडियो देखिये, मुख्यमंत्री ने क्यों छोड़ा इंदौर का प्रभार:भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने बताई यह वजह; बोले-पहले अपनी पार्टी के हालात संभालें

वीडियो देखिये, लोकतंत्र के मुद्दे पर मुख्यमंत्री का कांग्रेस पर तीखा प्रहार:'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' पदयात्रा में हुए शामिल;बोले- आपातकाल लगाने वाले आज संविधान और चुनाव आयोग पर उठा रहे सवाल

मंत्री की गाड़ी के सामने आ गया नशेड़ी:मचा हड़कंप

नशे के सौदागरों पर पुलिस का शिकंजा:पांच अलग-अलग कार्रवाइयों में ब्राउन शुगर, एमडी ड्रग्स और गांजा जब्त
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!