मां-बेटे कर रहे थे स्मैक की तस्करी: चार तस्कर गिरफ्तार; दो बाइक सहित लाखों का नशा किया जब्त
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, श्योपुर।
कराहल थाना पुलिस ने अवैध नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मां-बेटे सहित चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 38.48 ग्राम स्मैक और तस्करी में इस्तेमाल दो बाइक जब्त की हैं।
5 लाख से ज्यादा का नशा जब्त
जब्त सामग्री की कुल कीमत करीब 5 लाख 35 हजार रुपये बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार कराहल थाना प्रभारी यास्मीन खान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 17 मई को रीछी-गोरस रोड पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया था।
इसी दौरान राजस्थान की ओर से आ रहे चार संदिग्धों को रोककर तलाशी ली गई। जांच में उनके पास से करीब 3 लाख 85 हजार रुपये कीमत की स्मैक बरामद हुई।
चार तस्कर गिरफ्तार
गिरफ्तार आरोपियों में अरशद खान (20), लच्छी उर्फ लक्ष्मीनारायण (30), पंकज राठौर (29) और उसकी मां कमलेश राठौर (55) शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से दो मोटरसाइकिलें भी जब्त की हैं, जिनका उपयोग नशा तस्करी में किया जा रहा था।
पुलिस की कार्रवाई
पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई एसपी सुधीर कुमार अग्रवाल के निर्देश पर की गई। मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से सभी को जेल भेज दिया गया।
पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी स्मैक कहां से लाते थे और किन इलाकों में इसकी सप्लाई की जा रही थी।
संबंधित समाचार

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद:आखिर कब होगी कार्रवाई

कलेक्टर का एक्शन:स्वामित्व योजना में लापरवाही पर की बड़ी कार्रवाई; 7 प्रोबेशनर पटवारियों की सेवा समाप्त

सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई:भारी पुलिस बल और रिमूवल अमले की मौजूदगी में अतिक्रमण ध्वस्त

INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला:राहुल गांधी बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा हमारा मिशन

मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम:लोडिंग वाहन और टैंकर किए जब्त

फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:दोस्त के खिलाफ FIR दर्ज

न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान

2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी:अब तक क्या किया? हाईकोर्ट ने प्रशासन से मांगा जवाब

मां चंद्रघंटा का संदेश:सौम्यता और शौर्य का संतुलन ही बनाता है मजबूत व्यक्तित्व

दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल:कमिश्नर ने 2 नव आरक्षकों सहित 6 अनुसचिवीय कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति प्रमाण पत्र

भक्ति रस में रमा शहर:मां की आराधना और गरबों की धूम का उत्सव

खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस:टैक्स से छूट वाली संपत्तियों को राहत; नए नियमों में स्वयंसेवकों की भर्ती

मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक

आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल:कार्तिकेय सिंह चौहान ने अधिकारियों को दी ये चेतावनी

पिटती पुलिस टूटता मनोबल:खादी के लिए खाकी के हाथ काटने में जल्दबाजी आखिर क्यों

मंदिर की दानपेटी तोड़कर नकदी और चांदी के सिक्के चोरी:बदमाशों ने दो घरों को भी बनाया निशाना

एचआईवी के इतने नए मामले:इस मेडिकल कॉलेज में मिले सबसे ज्यादा संक्रमित; इतने मरीज एआरटी से दूर

बिना नंबर की फॉर्च्यूनर ने बुझा दिया एक घर का चिराग:बाइक को मारी टक्कर, मैकेनिक की हुई मौत; दो नाबालिग साथी हुए गंभीर घायल

इस पूर्व मंत्री ने किसको को दी नसीहत:बोले; ‘ऐसा भी क्या काम, जो जमीर बेचकर करना पड़े’ पद से इस्तीफा देकर साथ आइए, दोनों मिलकर सड़क पर लड़ेंगे जनता की लड़ाई
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!