MP में बदली मानसून की चाल: अब इन हिस्सों में बरसेगा पानी; 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्य प्रदेश में मानसून की चाल बदल गई है। पिछले एक सप्ताह से पूर्वी हिस्से में सक्रिय रहा मानसून अब उत्तरी, पश्चिमी और मध्य मध्यप्रदेश में जोर पकड़ने वाला है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश की संभावना जताई है।
बुधवार को भिंड, दतिया और सागर में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
25.5 इंच बारिश, फिर भी 11% कम पानी
मौसम केंद्र भोपाल के अनुसार, प्रदेश में अब तक 648.7 मिमी यानी करीब 25.5 इंच बारिश दर्ज की जा चुकी है। इस अवधि में सामान्य बारिश 727.9 मिमी यानी 28.6 इंच होनी चाहिए थी। इस हिसाब से प्रदेश में अब तक करीब 3.1 इंच कम बारिश हुई है।
कुल मिलाकर प्रदेश में सामान्य से 11 प्रतिशत कम पानी गिरा है। पूर्वी हिस्से में बारिश 7 प्रतिशत और पश्चिमी हिस्से में 14 प्रतिशत कम दर्ज की गई है।
40 जिलों में बारिश का घाटा
बारिश की कमी का असर प्रदेश के 40 जिलों में दिखाई दे रहा है। पूर्वी मध्यप्रदेश के जबलपुर, रीवा, सागर और शहडोल संभाग में कई इलाकों में सामान्य से कम बारिश हुई है। इन क्षेत्रों के कई जिलों में बारिश की कमी 3 से 50 प्रतिशत तक दर्ज की गई है।
पश्चिमी हिस्से में भी स्थिति बहुत अलग नहीं है। आगर-मालवा, आलीराजपुर, अशोकनगर, बैतूल, दतिया, देवास, धार, हरदा, इंदौर, झाबुआ, मुरैना, मंदसौर, नर्मदापुरम, नीमच, बड़वानी, रायसेन, रतलाम, खंडवा, सीहोर, शाजापुर, श्योपुर, शिवपुरी, उज्जैन और विदिशा समेत कई जिलों में सामान्य से कम बारिश हुई है।
सिर्फ 15 जिलों में सामान्य से ज्यादा पानी
प्रदेश के 15 जिले ऐसे हैं, जहां अब तक सामान्य से अधिक बारिश दर्ज की गई है। इनमें अनूपपुर, डिंडौरी, निवाड़ी, सतना, शहडोल, सीधी, सिंगरौली, उमरिया, भिंड, भोपाल, बुरहानपुर, गुना, ग्वालियर, खरगोन और राजगढ़ शामिल हैं।
इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट
बुधवार को भिंड, दतिया और सागर में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। इसके अलावा ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, विदिशा, रायसेन, सीहोर, शाजापुर, राजगढ़, आगर-मालवा, उज्जैन, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, दमोह, मैहर और सिवनी में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इन जिलों में कुछ स्थानों पर अगले 24 घंटे में ढाई इंच से अधिक बारिश हो सकती है।
भोपाल-इंदौर समेत इन जिलों में भी बारिश
बुधवार को भोपाल, इंदौर, धार, आलीराजपुर, बुरहानपुर, बड़वानी, खंडवा, खरगोन, झाबुआ, नीमच, मंदसौर, देवास, रतलाम, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, मुरैना, श्योपुर, जबलपुर, कटनी, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, पांढुर्णा, रीवा, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर और निवाड़ी में भी बारिश का दौर जारी रह सकता है।
अगले तीन दिन मौसम रहेगा सक्रिय
मौसम विशेषज्ञ शैलेंद्र कुमार नायक के मुताबिक प्रदेश में मौसम सिस्टम सक्रिय है, जिसके चलते कई क्षेत्रों में लगातार बारिश हो रही है। अगले तीन दिनों तक अलग-अलग जिलों में तेज बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।
मानसून की मौजूदा स्थिति में पूर्वी हिस्से के बाद अब पश्चिमी और मध्य मध्यप्रदेश की ओर बारिश का फोकस बढ़ने वाला है। ऐसे में आने वाले दिनों में बारिश के आंकड़ों में सुधार की उम्मीद है।
संबंधित समाचार

तीन साल से स्पीड ब्रेकर का इंतजार कर रहे रहवासी:स्कूटी से गिरकर महिला घायल; कई बार शिकायत के बाद भी पूरी नहीं हुई मांग

3 फिटनेस क्लबों पर CGST विभाग की बड़ी कार्रवाई:1 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा

दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार:100 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप; ऐसे लगाया लोगों को चूना

तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर:मची अफरा-तफरी; हादसे के बाद चालक फरार

‘महाकाल का जयकारा’ लगाकर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी

व्यापारिक जहाज पर हमला:इतने भारतीय घायल; 19 क्रू मेंबर थे सवार, हमले तुरंत रोकने की मांग

अब नपती के बाद फिर जमीन आवंटन की प्रक्रिया पर उठे सवाल:पटाखा बाजार पर 1 करोड़ से ज्यादा की राशि बकाया

बाधा हटाने पर विवाद 9 गिरफ्तार:मीडियाकर्मियों को कवरेज से रोका

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर रातभर डटे युवा:हाथों में संविधान और महात्मा गांधी की तस्वीरें; भूख हड़ताल की तैयारी

तेज रफ्तार यात्री बस खेत में घुसी:एक की मौत; चार यात्री गंभीर घायल

क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर महिला ने भेजा फर्जी ऐप; दो कार्ड से किए 3 ट्रांजेक्शन

गंदे पानी की बोतल लेकर जनसुनवाई में पहुंचे पार्षद:बोले- 6 महीने से परेशान हैं रहवासी; नेता प्रतिपक्ष बोलीं- भागीरथपुरा 2.0 नहीं होने देंगे

शेरेटन होटल के पीछे फैला गंदगी का साम्राज्य:ढाई लाख का जुर्माना ठोंका

बॉम्बे अस्पताल के बाहर ‘नकली साहबों' का राज ठोंक रहे लॉक:वैगन-आर का पहिया लॉक कर वसूले 500 रुपए

देखिए वीडियो, सीएम यूथ कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री के सामने पहुंचा रोबोट:हाथ मिलाया; फिर करने लगा कदमताल

दवा से ज्यादा साहब के दस्तखत की कीमत:लालफीताशाही में फंसी बीमित श्रमिकों की जिंदगी

विदेशी नंबर चलाता था बंटी नागर:आखिर कहां गया तीसरा मोबाइल

अनंत चतुर्दशी में उत्कृष्ट ड्यूटी करने वाले 19 पुलिसकर्मी सम्मानित:कमिश्नर ने प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार देकर बढ़ाया हौसला

डांसिंग कॉप पर लगाए गंभीर आरोप:मनचला बताकर चैटिंग का दावा; पत्नी बोली- पति कर रहे बदनाम

डीजे पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर को दिया गया ज्ञापन:पूर्व अनुमति और साउंड मीटर से निगरानी हो
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!