नाबालिग से छेड़छाड़: बजरंग दल ने आरोपी ऑटो चालक को पकड़ा; मोबाइल से मिले 20 महिलाओं के संदिग्ध वीडियो
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
एक 16 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में पुलिस ने ऑटो चालक को गिरफ्तार किया है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव फैल गया है।
कोचिंग छोड़ने के बहाने करता था घिनौनी हरकत
पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी जुबेर मंसूरी काफी समय से नाबालिग को कोचिंग लाने और ले जाने का काम करता था।
इसी दौरान उसने छात्रा के साथ छेड़छाड़ की। जब इसकी जानकारी बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को लगी, तो उन्होंने आरोपी को पकड़कर उसकी पिटाई की और उसे पुलिस के हवाले कर दिया।
मोबाइल में मिले 20 महिलाओं के वीडियो
इस मामले ने तब और तूल पकड़ लिया जब आरोपी का मोबाइल खंगाला गया। बजरंग दल के पदाधिकारियों का दावा है कि आरोपी के फोन से करीब 20 महिलाओं के संदिग्ध वीडियो बरामद हुए हैं।
इनमें से 12 महिलाएं महिदपुर की रहने वाली हैं। 8 महिलाएं आसपास के ग्रामीण इलाकों की बताई जा रही हैं। पुलिस अब इन वीडियो की बारीकी से जांच कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि क्या यह किसी बड़े गिरोह या ब्लैकमेलिंग के रैकेट का हिस्सा तो नहीं है।
महिदपुर रोड पर हंगामा
घटना के विरोध में बुधवार को महिदपुर रोड पर भारी प्रदर्शन हुआ। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने चक्काजाम कर दिया और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई के साथ-साथ उसके घर को ढहाने की मांग की।
प्रदर्शन और तोड़फोड़
प्रदर्शन के दौरान कुछ इलाकों में दुकानों में तोड़फोड़ और आगजनी की खबरें भी सामने आईं। कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से मांग की है कि स्कूलों और कोचिंग संस्थानों के वाहनों से मुस्लिम ड्राइवरों को तत्काल हटाया जाए।
आरोपी का निकाला जुलूस
क्षेत्र में बढ़ते तनाव को देखते हुए एसपी प्रदीप शर्मा ने मोर्चा संभाला। पुलिस ने आरोपी जुबेर के खिलाफ IPC की धारा 354 के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। जनता के आक्रोश को शांत करने के लिए पुलिस ने आरोपी का पैदल जुलूस भी निकाला। इलाके में भारी पुलिस बल तैनात है और स्थिति नियंत्रण में है।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!