मोबाइल लूटा, ललकारने पर रेत दिया था गला: एमआर-4 रेलवे पटरी पर मिली थी युवक की लाश
KHULASA FIRST
संवाददाता

दो आरोपी गिरफ्तार, खाटू श्याम से लाए चाकू से दिया वारदात को अंजाम
स्मार्ट वर्किंग करते हुए पुलिस ने किया अंधे कत्ल का खुलासा
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
पिछले दिनों बाणगंगा थाना क्षेत्र में रेलवे पटरी के पास गला रेतकर हुए अंधे कत्ल का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि यह हत्या महज एक मोबाइल फोन लूटने के बाद युवक के पीछा करने पर पकड़े जाने के डर से की गई थी। इस सनसनीखेज वारदात में पुलिस ने कुलकर्णी का भट्टा निवासी दो युवकों को स्मार्ट वर्किंग करते हुए सीसीटीवी कैमरों की मदद से गिरफ्तार किया है।
उल्लेखनीय है कि क्षेत्र की 11 फरवरी की रात एमआर-4 स्थित रेलवे पटरी के किनारे एक युवक की हत्या हो गई थी। 12 फरवरी की सुबह राहगीरों ने शव देखा और पुलिस को सूचना दी। मृतक की पहचान फौजराम पिता लखन नारंग (42) के रूप में हुई थी।
मूलत: छत्तीसगढ़ के रावती जिले का फौजराम भागीरथपुरा में अपने रिश्तेदारों के साथ किराए से रहकर फोटो बाइंडिंग का काम करता था। शुरुआती पूछताछ में सामने आया था कि घटना की रात उसने साथियों ने साथ शराब पी थी।
इसके बाद वह घर से निकला और वापस नहीं लौटा। चूंकि घटनास्थल अंधेरे क्षेत्र का था और आसपास दूर-दूर तक कहीं भी सीसीटीवी कैमरे नहीं थे, इसके चलते हत्याकांड का खुलासा करना पुलिस के चैलेंज था। डीसीपी जोन-3 राजेश व्यास के अनुसार पुलिस ने अंधे कत्ल के खुलासे को चैलेंज के रूप में लेते हुए कई टीमें बनाई।
टीमें क्षेत्र में घुमी और घटना स्थल पहुंचने वाले मार्ग पर जहां, जहां भी सीसीटीवी कैमरे लगे थे। सबकी सुक्ष्मता से जांच की। इसी दौरान रात करीब 12 से 12.30 बजे के बीच कुछ युवक संदिग्ध नजर आए। इनकें से दो युवकों को फाइनल किया गया और आखिरकार उनके ठिकाने तक पहुंचे तो हत्यकांड का खुलासा हो गया।
दुबले-पतले फौजराम को समझा आसान शिकार
पुलिस ने कुलकर्णी का भट्टा के आर्यन और भरत को पकड़ा तो पहले वह गुमराह करने लगे। थोड़ी सख्ती दिखाई तो तोते की तरह सब कुछ बता दिया। बताया कि वे दोनों पिछले दिनों खाटू श्याम दर्शन के लिए राजस्थान गए थे। वहां से एक चाकू खरीदकर लाए थे।
चूंकि पूरी यात्रा में बहुत ज्यादा पैसे खर्च हो गए थे। घटना दिनांक की रात को उन्होंने शराब पी थी। पैसों की व्यवस्था करने के लिए लूट की साजिश रची और शराब दुकान के बाहर खड़े हो गए। हर आने-जाने वाले पर नजर रखने लगे। इस दौरान फौजराम को अकेला जाते देखा।
दुबले-पतले फौजराम को आसान शिकार समझकर उसका पीछा किया और उसके सुनसान स्थान पर पहुंचते ही चाकू अड़ाकर मारपीट करते हुए मोबाइल छीन लिया। भागने के दौरान फौजराम ने ललकारते हुए थाने जाने की बात कही। पकड़े जाने के डर से फौजराम को खींचकर रेलवे पटरी किनारे अंधेरे में ले गए और चाकू से गला रेतकर फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों से लूटा गया मोबाइल भी बरामद कर लिया है।
संबंधित समाचार

पांच दिन से लापता वकील का शव रेलवे ट्रैक पर मिला:एक्टिवा की डिग्गी में मिला था मोबाइल; तलाश कर रही थी पुलिस

देखिये वीडियो, खुदाई के दौरान गैस पाइपलाइन हुई लीकेज:तेज प्रेशर से हुआ रिसाव; रहवासियों में मचा हड़कंप, इसी गली में पहले भी हो चुका है हादसा

सोनम वांगचुक का सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम:प्रदर्शनकारियों की रिहाई नहीं हुई तो करेंगे अनशन

हजारों महिलाओं ने किया सीएम हाउस कूच:मंत्री के बंगले के सामने घंटों बैठी रही; 10 नवंबर तक का दिया अल्टीमेटम

कम बारिश से जलसंकट का खतरा:पानी बचाने महापौर पुष्पमित्र भार्गव की शहरवासियों से अपील

देखिए वीडियो, प्रदर्शन को लेकर पीसीसी चीफ का पीएम पर हमला:बोले; विरोध को जितना दबाएंगे, उतनी ताकत से उठेगी आवाज

गुलाब जामुन फैक्ट्री और मामाजी गृह उद्योग सील:त्योहारों से पहले मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग सख्त शिकंजा, कई रेस्टोरेंट पर छापे

व्यवस्था..क्रिकेट मैच के लिए बदलेगा ट्रैफिक:तीन रास्ते रहेंगे बंद

देखिए वीडियो, सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को कांग्रेस का समर्थन:ये नेता बोले; मांगों के साथ खड़ी है पार्टी, सरकार पर लगाया अनदेखी का आरोप

जंतर-मंतर नहीं पहुंच पाए प्रदर्शनकारी:शीर्ष नेता हिरासत में; 3000 समर्थक पकड़े गए, 38 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात

कांग्रेस ने पटाखा दुकानों के किराए का भी मांगा हिसाब:राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए 14 लाख शुल्क वसूली और भाजपा के कार्यक्रम को छूट देने पर उठाए सवाल

गोवंश वध के मामले में इतने आरोपी गिरफ्तार:वारदात में इस्तेमाल बाइक जब्त; कलेक्टर और एसपी ने दिए थे जांच के निर्देश

350 करोड़ की बेशकीमती जमीन का मामला:भूमाफिया के पक्ष में आया फैसला; प्रशासन की भूमिका पर सवाल

अवैध वसूली करने वाले 4 वनकर्मी सस्पेंड:रेंज में कर दिया लाइन अटैच

इस शहर के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान:डेढ़ घंटे में पूरा होगा सफर; विंटर शेड्यूल में शुरू होगी विमान सेवा

पूछेंगे एसआईआर के समय फॉर्म जमा क्यों नहीं किया:आज से बीएलओ जाएंगे घर-घर

लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई:इतने परिवीक्षाधीन पटवारियों की सेवा समाप्त; इतने निलंबित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिया कानूनी झंझटों से बचाने का भरोसा:स्वामित्व योजना में पूरा सहयोग करेंगे पटवारी

सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया:सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया

भीषण सड़क हादसा:बेकाबू बस ने तीन छात्राओं को कुचला; दो की मौत, एक गंभीर, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!