सीएम हाउस तक पहुंचा मोबाइल लूटकांड: पुलिस को अब ईरानी गैंग के अयाज की तलाश
KHULASA FIRST
संवाददाता

फोन लूटने का है गंभीर आरोप, पहले बायपास
पर तलाशती रही पुलिस, लोकेशन ने खजराना पहुंचाया, मुख्य आरोपी अब भी है फरार
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
पलासिया थाना क्षेत्र में 31 अगस्त की रात उज्जैन निवासी अनमोल वर्मा से मोबाइल लूट के मामले ने पुलिस महकमे में हलचल मचा दी है। मामला मुख्यमंत्री निवास तक पहुंचने के बाद पुलिस की कई टीमें मुख्य आरोपी तक पहुंचने में जुटी हैं।
खजराना निवासी अयाज पिता वारिस पठान ने अपने साथी के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। अयाज पर पहले से लूट के कई मामले दर्ज होने की जानकारी है। पुलिस को उसके ईरानी गैंग से जुड़े होने का भी इनपुट मिला है। वारदात इंद्रदेव महादेव मंदिर क्षेत्र में हुई थी।
अनमोल वर्मा मोबाइल लूट की शिकायत लेकर पलासिया थाने पहुंचे थे। आरोप है कि पुलिस ने तत्काल एफआईआर दर्ज करने के बजाय पहले शिकायती आवेदन लिया। इसके बाद मामले की जांच शुरू हुई। इसी दौरान पुलिस को यह भी जानकारी मिली कि आरोपियों ने तुकोगंज क्षेत्र में एक होटल कर्मचारी से भी मोबाइल लूटा था।
बायपास पर तलाश, लोकेशन ने खजराना पहुंचाया... शुरुआत में पुलिस की टीमें आरोपियों की तलाश बायपास क्षेत्र में करती रहीं। मोबाइल लोकेशन और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच के बाद पुलिस को आरोपी के खजराना क्षेत्र से जुड़े होने का पता चला।
इसके बाद जांच की दिशा बदलते हुए खजराना और आसपास के इलाकों में तलाश शुरू की गई। पुलिस के मुताबिक वारदात के बाद अयाज ने अपना मोबाइल बंद कर लिया और फरार हो गया। उसे पकड़ने के लिए पलासिया के साथ संयोगितागंज, छोटी ग्वालटोली और तुकोगंज थाने के पुलिसकर्मियों को भी लगाया गया है।
पुलिस कमिश्नर ने दिए निर्देश... एक सितंबर को मामला उज्जैन स्थित सीएम हाउस तक पहुंच गया। इसके बाद पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह ने अधिकारियों से मामले की जानकारी लेकर आरोपी की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। इसके बाद अलग-अलग टीमें अयाज की तलाश में जुट गईं।
आखिरी बातचीत पर रिश्तेदार से पूछताछ
पुलिस ने अयाज के रिश्तेदार आवेश पिता नासिर पठान को पूछताछ के लिए थाने में बैठाया है। पुलिस को जानकारी मिली है कि वारदात के बाद अयाज की आखिरी बातचीत आवेश से हुई थी। इसी आधार पर उससे पूछताछ कर अयाज के संभावित ठिकाने और उसके संपर्कों की जानकारी जुटाई जा रही है।
पुलिस ने लूट का एक मोबाइल भी बरामद किया है। बताया जा रहा है कि इसे आरोपी पक्ष से जुड़े लोगों ने थाने में जमा कराया है। हालांकि, जिस अयाज पर मुख्य वारदात को अंजाम देने का आरोप है, वह अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।
अब सवाल- एफआईआर में देरी क्यों हुई?
इस पूरे मामले में एक सवाल पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर भी खड़ा हो रहा है। पीड़ित मोबाइल लूट की शिकायत लेकर थाने पहुंचा था, लेकिन तत्काल एफआईआर दर्ज करने के बजाय उसका शिकायती आवेदन लिया गया। मामला जब ऊपरी स्तर तक पहुंचा तो पुलिस ने तेजी से टीमें लगाकर जांच शुरू की।
अब पुलिस के सामने दोहरी चुनौती है। मुख्य आरोपी अयाज को पकड़ना और यह पता लगाना कि उसके साथ वारदात में कौन-कौन शामिल थे। सीसीटीवी, मोबाइल लोकेशन और पूछताछ से पुलिस लूट की पूरी कड़ी जोड़ने में जुटी है।
संबंधित समाचार

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता

देखिए वीडियो:मोदी-पुतिन गले मिले; रूस के प्रधानमंत्री को दिया ‘तिरुक्कुरल’, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे

बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज:एमजी रोड के मकान पर चला बुलडोजर; निगम व पुलिस बल ने पोकलेन से हटाया

वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला:लाइसेंसी ठेकेदार भेजता था अवैध सामग्र;, ठेके की आड़ में बेची नकली जहरीली शराब

चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब:जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा; अब पूरे नेटवर्क की तलाश

देखिए वीडियो:सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान; MP में बनेंगे इतने नए एक्सप्रेस-वे

बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल:सुविधि नगर स्थित एमएफ उद्योग की दुकान पर ग्राहक ने पकड़ा बिना मानक मापदंड का माल

कहीं सीलिंग की सख्ती तो कहीं ‘धृतराष्ट्र' बना निगम:खुलासा पड़ताल; पांच बड़े इलाकों में बेसमेंट सील

मंदिर पर सियासत तेज:BJP विधायक बोले- सड़क पर्याप्त चौड़ी; राजसी सवारी में भी नहीं हुई दिक्कत; मंदिर हटाने का कारण नहीं

देखिए वीडियो:पत्थरों की बरसात; सैकड़ों घायल, 22 एंबुलेंस दौड़ीं; विधायक भी मैदान में उतरे; 4 की हालत गंभीर, ड्रोन-CCTV से निगरानी, जवान तैनात

बुल्डोजर अब तक हिला नहीं पाया:भक्तों की भीड़ जुटी

मध्य प्रदेश में बनेंगे 4200 मेगावाट के दो परमाणु संयंत्र:देश का प्रमुख न्यूक्लियर पावर सेंटर बनने की तैयारी

75 जवानों ने जंगल में 4 खेत घेरकर पकड़ी गांजे की खेती:हजारों पौधे जब्त; क्विंटलों फसल की कीमत लाखों में

हनुमान अंश’ फिल्म आस्था, संस्कृति और भक्ति की शक्ति का देती है संदेश:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देखी हनुमान अंश फीचर फिल्म, कहा

टीम को चकमा देकर नाबालिग की शादी:प्रशासन के लौटते ही उसी शाम करा दिया विवाह; 9 लोगों पर FIR

2 साल से लैब टेक्नीशियन के स्नातक की पहले वर्ष की भी परीक्षा नहीं ली गई:रीना बौरासी सेतिया के समक्ष विद्यार्थियों ने बताई की अपनी समस्याएं

सुबह दोस्त को डॉक्टर के पास ले जाने बुलाया:कुछ देर बाद फर्श पर पड़ा मिला शव; 5 महीने पहले हुई थी शादी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!