ड्राइविंग में मोबाइल बना खतरा: शहर में बने इतने चालान; अब तक इतने लाइसेंस निलंबन की कार्रवाई
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
सड़क पर लापरवाही अब सीधे कार्रवाई में बदल रही है। इंदौर में वाहन चलाते समय मोबाइल का इस्तेमाल करने वालों पर यातायात पुलिस ने सख्त शिकंजा कसते हुए 118 चालानी कार्रवाई की, वहीं 72 चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। यह कदम सड़क सुरक्षा को मजबूत करने और हादसों पर लगाम लगाने के उद्देश्य से उठाया गया है।
पुलिस प्रशासन लगातार सख्ती बरत रहा
शहर में यातायात व्यवस्था को सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित बनाने के लिए पुलिस प्रशासन लगातार सख्ती बरत रहा है। पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर संतोष कुमार सिंह, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त आर.के. सिंह तथा पुलिस उपायुक्त (प्रभारी यातायात) राजेश कुमार त्रिपाठी के निर्देशन में यातायात पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
इसी अभियान के तहत वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग करने वाले चालकों के खिलाफ विशेष कार्रवाई की गई। एक दिन में ही 118 वाहन चालकों को पकड़ा गया, जो ड्राइविंग के दौरान मोबाइल का इस्तेमाल करते पाए गए।
मोबाइल पर बात, दुर्घटना का आम कारण
यातायात पुलिस के अनुसार, ड्राइविंग के दौरान मोबाइल का उपयोग सड़क दुर्घटनाओं के प्रमुख कारणों में शामिल है। इससे चालक का ध्यान भटकता है, जिससे न केवल उसकी बल्कि अन्य राहगीरों की जान भी खतरे में पड़ जाती है।
72 चालकों के लाइसेंस निलंबन की प्रक्रिया
मामले की गंभीरता को देखते हुए 72 वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित करने की कार्रवाई भी शुरू की गई है। यह संकेत है कि अब नियम तोड़ने वालों के खिलाफ केवल चालान ही नहीं, बल्कि कड़ी प्रशासनिक कार्रवाई भी की जाएगी।
यातायात पुलिस की अपील
इंदौर यातायात पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग बिल्कुल न करें, जरूरत पड़ने पर वाहन को सुरक्षित स्थान पर रोककर ही फोन इस्तेमाल करें। सभी यातायात नियमों का पालन करें
अभियान रहेगा जारी
पुलिस का कहना है कि सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए इस तरह के अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे, ताकि शहर में दुर्घटनाओं पर नियंत्रण किया जा सके और यातायात व्यवस्था को और अधिक व्यवस्थित बनाया जा सके।
संबंधित समाचार

तीन साल से स्पीड ब्रेकर का इंतजार कर रहे रहवासी:स्कूटी से गिरकर महिला घायल; कई बार शिकायत के बाद भी पूरी नहीं हुई मांग

3 फिटनेस क्लबों पर CGST विभाग की बड़ी कार्रवाई:1 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा

दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार:100 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप; ऐसे लगाया लोगों को चूना

तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर:मची अफरा-तफरी; हादसे के बाद चालक फरार

‘महाकाल का जयकारा’ लगाकर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी

व्यापारिक जहाज पर हमला:इतने भारतीय घायल; 19 क्रू मेंबर थे सवार, हमले तुरंत रोकने की मांग

अब नपती के बाद फिर जमीन आवंटन की प्रक्रिया पर उठे सवाल:पटाखा बाजार पर 1 करोड़ से ज्यादा की राशि बकाया

बाधा हटाने पर विवाद 9 गिरफ्तार:मीडियाकर्मियों को कवरेज से रोका

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर रातभर डटे युवा:हाथों में संविधान और महात्मा गांधी की तस्वीरें; भूख हड़ताल की तैयारी

तेज रफ्तार यात्री बस खेत में घुसी:एक की मौत; चार यात्री गंभीर घायल

क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर महिला ने भेजा फर्जी ऐप; दो कार्ड से किए 3 ट्रांजेक्शन

गंदे पानी की बोतल लेकर जनसुनवाई में पहुंचे पार्षद:बोले- 6 महीने से परेशान हैं रहवासी; नेता प्रतिपक्ष बोलीं- भागीरथपुरा 2.0 नहीं होने देंगे

शेरेटन होटल के पीछे फैला गंदगी का साम्राज्य:ढाई लाख का जुर्माना ठोंका

बॉम्बे अस्पताल के बाहर ‘नकली साहबों' का राज ठोंक रहे लॉक:वैगन-आर का पहिया लॉक कर वसूले 500 रुपए

देखिए वीडियो, सीएम यूथ कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री के सामने पहुंचा रोबोट:हाथ मिलाया; फिर करने लगा कदमताल

दवा से ज्यादा साहब के दस्तखत की कीमत:लालफीताशाही में फंसी बीमित श्रमिकों की जिंदगी

विदेशी नंबर चलाता था बंटी नागर:आखिर कहां गया तीसरा मोबाइल

अनंत चतुर्दशी में उत्कृष्ट ड्यूटी करने वाले 19 पुलिसकर्मी सम्मानित:कमिश्नर ने प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार देकर बढ़ाया हौसला

डांसिंग कॉप पर लगाए गंभीर आरोप:मनचला बताकर चैटिंग का दावा; पत्नी बोली- पति कर रहे बदनाम

डीजे पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर को दिया गया ज्ञापन:पूर्व अनुमति और साउंड मीटर से निगरानी हो
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!