विधायक ने बिना हेलमेट चलाई बुलेट: चालान इनका भी बने; जब जनप्रतिनिधि ही नियम तोड़ें तो जनता से कैसी उम्मीद
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
भाजपा विधायक महेंद्र हार्डिया एक बार फिर अपने अलग अंदाज को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं। इस बार मामला उनके ‘कूल’ लुक और ट्रैफिक नियमों की अनदेखी से जुड़ा है। शहर की सड़कों पर पूर्व मंत्री रॉयल एनफील्ड बुलेट चलाते नजर आए, लेकिन इस दौरान उन्होंने हेलमेट नहीं पहन रखा था।
इसे लेकर यह चर्चा जोरों पर है कि ट्रैफिक पुलिस द्वारा बिना हेलमेट दोपहिया चालकों प
र तत्काल चालानी कार्रवाई कर दी जाती है, तो क्या नियम केवल आम जनता के लिए ही हैं, नेताओं के लिए नहीं? वैसे जनप्रतिनिधि होने के नाते खुद हार्डिया को भी यह ध्यान रखना था कि बुलेट चलाते समय हेलमेट पहनते। इससे जनता में सकारात्मक संदेश जाता।
इस मामले ने ट्रैफिक नियमों और वीआईपी संस्कृति को लेकर बहस छेड़ दी है। एक ओर शहर में पुलिस और ट्रैफिक विभाग लगातार बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों पर चालानी कार्रवाई कर रही है, वहीं दूसरी ओर जनप्रतिनिधि खुलेआम नियमों की धज्जियां उड़ाते नजर आ रहे हैं। लोगों का कहना है कि जब कानून बनाने और उसका पालन करवाने वाले ही नियमों का इस तरह मखौल उड़ाएंगे तो आम जनता तक गलत संदेश जाएगा ही।
सोशल मीडिया पर यूजर्स कर रहे सवाल
सोशल मीडिया पर भी कई यूजर्स ने सवाल किया कि क्या ट्रैफिक पुलिस आम लोगों की तरह उक्त विधायक पर भी कार्रवाई करेगी या मामला प्रभाव के चलते दबा दिया जाएगा। फिलहाल यह मामला शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है।
खादी के बजाय टी-शर्ट और कैपरी...
विधायक हार्डिया का एक और अनूठा अंदाज इस दौरान नजर आया। आमतौर पर खादी के पारंपरिक परिधान पहनने वाले विधायक टी-शर्ट और कैपरी में दिखाई दिए। उनका यह बिंदास अंदाज भी राह चलते लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया। कई लोगों ने उन्हें सड़क पर देखकर वीडियो और तस्वीरें भी कैद की, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!