नशे के लिए दान पेटियां तोड़ने वाले बदमाश गिरफ्तार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
छत्रीपुरा पुलिस ने छत्रीबाग हनुमान मंदिर की दान पेटी चोरी करने वाले नेपाली युवक व उसके तीन नाबालिग साथियों को हिरासत में लिया है। आरोपियों ने मंदिर का ताला तोड़कर दान पेटी उचका ली थी और हजारों रुपए लेकर फरार हो गए थे।
टीआई संजीव श्रीवास्तव के मुताबिक 16 मई की देर रात हनुमान मंदिर का ताला तोड़कर बदमाश दान पेटी उठा ले गए थे। इसमें करीब 12 हजार रुपए रखे थे। घटना के बाद पुजारी ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।
मामले में पुलिस ने मंदिर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। इसमें तीन संदिग्ध युवक दिखाई दिए, जिनकी तलाश करते हुए पुलिस बाणगंगा क्षेत्र तक पहुंची और आरोपियों को हिरासत में ले लिया।
पुलिस जांच में सामने आया कि वारदात को अंजाम देने वालों में तीन नाबालिग और उनका साथी दिव्यांश थापा पिता सुखसिंह थापा उम्र 18 साल 5 माह निवासी बाणगंगा शामिल है।
प्रारंभिक पूछताछ में यह भी सामने आया कि दिव्यांश थापा ने घटना वाली रात रावजी बाजार क्षेत्र के एक मंदिर में भी चोरी की वारदात को अंजाम दिया था।
उस मामले में रावजी बाजार थाने में पहले से केस दर्ज है। हालांकि, पुलिस आरोपी से अन्य घटना के बारे में पूछताछ कर रही है।
नशे की लत ने बनाया चोर- पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि वे नशे के आदी हैं और इसके लिए पैसों की जरूरत पूरी करने के लिए अलग-अलग मंदिरों की दान पेटियों को निशाना बनाते थे। पुलिस अब आरोपियों से शहर में हुई अन्य मंदिर चोरी की वारदातों के बारे में भी पूछताछ कर रही है।
संबंधित समाचार

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद:आखिर कब होगी कार्रवाई

कलेक्टर का एक्शन:स्वामित्व योजना में लापरवाही पर की बड़ी कार्रवाई; 7 प्रोबेशनर पटवारियों की सेवा समाप्त

सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई:भारी पुलिस बल और रिमूवल अमले की मौजूदगी में अतिक्रमण ध्वस्त

INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला:राहुल गांधी बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा हमारा मिशन

मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम:लोडिंग वाहन और टैंकर किए जब्त

फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:दोस्त के खिलाफ FIR दर्ज

न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान

2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी:अब तक क्या किया? हाईकोर्ट ने प्रशासन से मांगा जवाब

मां चंद्रघंटा का संदेश:सौम्यता और शौर्य का संतुलन ही बनाता है मजबूत व्यक्तित्व

दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल:कमिश्नर ने 2 नव आरक्षकों सहित 6 अनुसचिवीय कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति प्रमाण पत्र

भक्ति रस में रमा शहर:मां की आराधना और गरबों की धूम का उत्सव

खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस:टैक्स से छूट वाली संपत्तियों को राहत; नए नियमों में स्वयंसेवकों की भर्ती

मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक

आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल:कार्तिकेय सिंह चौहान ने अधिकारियों को दी ये चेतावनी

पिटती पुलिस टूटता मनोबल:खादी के लिए खाकी के हाथ काटने में जल्दबाजी आखिर क्यों

मंदिर की दानपेटी तोड़कर नकदी और चांदी के सिक्के चोरी:बदमाशों ने दो घरों को भी बनाया निशाना

एचआईवी के इतने नए मामले:इस मेडिकल कॉलेज में मिले सबसे ज्यादा संक्रमित; इतने मरीज एआरटी से दूर

बिना नंबर की फॉर्च्यूनर ने बुझा दिया एक घर का चिराग:बाइक को मारी टक्कर, मैकेनिक की हुई मौत; दो नाबालिग साथी हुए गंभीर घायल

इस पूर्व मंत्री ने किसको को दी नसीहत:बोले; ‘ऐसा भी क्या काम, जो जमीर बेचकर करना पड़े’ पद से इस्तीफा देकर साथ आइए, दोनों मिलकर सड़क पर लड़ेंगे जनता की लड़ाई
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!