बदमाशों का आधी रात हंगामा: शराब पीने के बाद आपस में भिड़े; साथी को चाकू मारा, तीन गिरफ्तार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
जूनी इंदौर थाना क्षेत्र की सिंधी कॉलोनी में रविवार देर रात बदमाशों ने जमकर उत्पात मचाया। करीब 6 से 8 बदमाशों के बीच हुए विवाद ने इतना तूल पकड़ लिया कि मारपीट के दौरान एक बदमाश ने अपने ही साथी पर चाकू से हमला कर दिया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया।
सूचना मिलने पर जूनी इंदौर पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई करते हुए तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
शराब पीने के बाद शुरू हुआ विवाद
जानकारी के अनुसार, रात करीब 12 बजे गली नंबर-2, अटल चौराहा और बीके सिंधी कॉलोनी क्षेत्र में 6 से 8 बदमाश एकत्र हुए थे। आरोप है कि सभी ने पहले सिंधी कॉलोनी सब्जी मंडी क्षेत्र में ओटलों पर बैठकर शराब पी इसके बाद किसी बात को लेकर उनके बीच विवाद शुरू हो गया।
विवाद बढ़ने पर सभी संत कंवरराम उद्यान पहुंचे, जहां कुछ लोगों की मौजूदगी में मामला शांत कराने का प्रयास किया गया और बदमाशों के बीच समझौता हो गया।लेकिन कुछ देर बाद एक बार फिर विवाद शुरू हो गया।
सड़क पर चले ईंट-पत्थर, साथी पर चाकू से हमला
दोबारा विवाद होने के बाद सभी बदमाश अटल चौराहे की ओर पहुंचे, जहां उनके बीच मारपीट शुरू हो गई। इसके बाद लड़ते-लड़ते वे संत कंवरराम उद्यान तक पहुंच गए।
बताया जा रहा है कि करीब 15 मिनट तक बदमाशों ने बीच सड़क पर एक-दूसरे से मारपीट की। इस दौरान ईंट-पत्थरों से भी हमला किया गया।
इसी विवाद में उत्तरप्रदेश के ललितपुर निवासी सच्चू उर्फ सचिन ने अपने ही साथी के हाथ में चाकू मार दिया। पुलिस के अनुसार, सचिन के खिलाफ पहले भी जूनी इंदौर थाने में चाकूबाजी का मामला दर्ज रह चुका है।
पुलिस ने मौके से तीन बदमाश पकड़े
रहवासियों ने घटना की सूचना जूनी इंदौर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अनिल गुप्ता पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन बदमाशों को मौके से पकड़ लिया। वहीं, कुछ अन्य बदमाश भाग निकले, जिनकी तलाश की जा रही है। बाद में दो अन्य आरोपियों के पकड़े जाने की भी जानकारी सामने आई है।
त्योहारों में अस्थायी काम पर रखे जाने का आरोप
स्थानीय लोगों का आरोप है कि इनमें से कुछ बदमाशों को क्षेत्र के कुछ दुकानदार त्योहारों के दौरान अस्थायी काम पर रखते हैं। आरोप है कि राखी, दीपावली, होली, नवरात्रि और गणेश उत्सव जैसे आयोजनों के समय इन्हें काम पर बुलाया जाता है।
रहवासियों का कहना है कि नशे की हालत में घूमने वाले कुछ युवक आए दिन विवाद करते हैं, जिससे क्षेत्र में डर का माहौल बना रहता है।
कई स्थानों पर बदमाशों के जमावड़े की शिकायत
स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि सिंधी कॉलोनी के कई इलाकों में असामाजिक तत्वों का जमावड़ा रहता है। इनमें संत कंवरराम उद्यान, सेवाराम पारानी सब्जी मंडी, गली नंबर-4 स्थित संत हरनाम सिंह दरबार के सामने, गली नंबर-7 तिराहा, झुग्गी क्षेत्र, गली नंबर-2 चौराहा और संत दीपाराम मंदिर के आसपास के इलाके शामिल हैं।
रहवासियों ने पुलिस से मांग की है कि ऐसे स्थानों पर नियमित निगरानी बढ़ाई जाए और नशे व अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
संबंधित समाचार

देखिए वीडियो, गांधी जयंती पर पूर्व सीएम के बयान से हुआ सियासी विवाद:गोडसे को लेकर फिसली जुबान

देखिए वीडियो, SIR के खिलाफ CJP का प्रदर्शन:गांधी की तस्वीर वाली टी-शर्ट में पहुंचे समर्थक

मालवा की माटी से राष्ट्रभाषा का संकल्प:जब इंदौर के मंच से गूंजी थी बापू की हुंकार

अभिनेता से करोड़ों के नदी घोटाले में पूछताछ:गिरफ्तारी की खबरों पर किया इनकार

मुंह छिपाकर भागता फिर रहा ब्लैकमेलर शाहरुख:मोबाइल भी बंद आ रहा; पुलिस ने भेजा नोटिस

देखिए वीडियो, ड्राई डे पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई:इतने लीटर अवैध शराब जब्त; इतने आरोपियों पर केस दर्ज

हींग कारोबारी ने महिला से 4.16 करोड़ रुपए ऐंठे:पुलिस-प्रशासन में पहुंच का भरोसा दिलाकर फर्म के खाते में जमा कराई रकम

घर के बाहर खड़े स्कूटर में आग लगाई:तीन संदिग्ध कैमरे में कैद

योजना से वंचित:नियमों में फंसी लाखों आदिवासी महिलाएं; जनहित याचिका के जरिए उठाया मुद्दा

होटल से घर लौट रहे कुक को ट्रक ने रौंदा:अस्पताल में इलाज न मिलने की बात पर लोगों ने किया हंगामा

साइबर ठगी के दो मामले:धमकी देकर इतने हजार उड़ाए; डॉलर का झांसा देकर इतने ठगे

नए उद्योग और रोजगार के अवसर बढ़ाने पर है फोकस:मुख्यमंत्री मोहन यादव

शाही मस्जिद की मीनार टूटने से फैली अफवाहों पर कलेक्टर ने लगाया विराम:प्रशासन का स्पष्टीकरण 'स्थिति नियंत्रण में, जनहानि नहीं'

पीएम मोदी से मिले सीएम डॉ. मोहन यादव:ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 का दिया न्योता

‘नक्सलमुक्त’ के बाद अब ‘नशामुक्त’ एमपी की तैयारी:सीएम डॉ. मोहन यादव बोले- सरकार की दिशा साफ

अवैध कॉलोनी की खबर छापी तो तथाकथित पत्रकार पर जानलेवा हमला:पटवारी के सामने बांस-बल्लियों से पीटा

देखिए वीडियो, कार की टक्कर के बाद मोबाइल छीनने का आरोप:तीन युवकों की पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग

थार सवार बदमाशों का आतंक युवकों पर किया हवाई फायर:घूरने की बात पर पहले युवक को पीटा था; समझाने पहुंचे तो कार से की वारदात

आस्था का हिसाब या सियासत का 'सेल्फ डिफेंस'?:दिग्विजय सिंह की सनातन स्वाभिमान यात्रा

एशियन गेम्स में भारत का गोल्डन डे:एक मिनट के अंदर दो खिलाड़ियों ने जीते 2 स्वर्ण पदक; बॉक्सिंग में हैट्रिक
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!