महाकाल की सवारी से लौट रहे युवक-युवती का बदमाशों ने किया पीछा: गाड़ी से टक्कर मारने की कोशिश की; जान से मारने की दी धमकी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र से बाबा महाकाल की सवारी से लौट रहे युवक-युवती को रास्ते में रोककर गाली-गलौज करने, पीछा करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है।
लिखित शिकायत करते हुए की कार्रवाई की मांग
पीड़ित पीयूष साहू निवासी 51 ई प्रजापत नगर ने थाना प्रभारी को लिखित शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पीयूष के मुताबिक, विकास मालवीय, उसके भाई अक्षय मालवीय और उनके कुछ साथी उसे लगातार परेशान कर रहे हैं।
कार से पीछा कर टक्कर मारने की कोशिश का आरोप
आरोप है कि आरोपी उसे अकेला देखकर रास्ते में रोकते हैं और बाइक से गिराने की कोशिश करने के साथ धमकी भी देते हैं। शिकायत के अनुसार, सोमवार को पीयूष उज्जैन से महाकाल की सवारी में शामिल होकर इंदौर लौट रहा था।
इसी दौरान विकास मालवीय और उसके साथियों ने कथित तौर पर कार से उसका पीछा किया। शिकायत में कार का नंबर MP09…7687 बताया गया है।
मारपीट करने की कोशिश की
पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने उसकी गाड़ी को टक्कर मारकर गिराने और उसके साथ मारपीट करने की कोशिश की। साथ ही रास्ते में बाइक खड़ी कर उसे रोकने और गाली-गलौज करने की बात भी शिकायत में कही गई है।
कुछ हुआ तो आरोपी जिम्मेदार होंगे
पीयूष ने पुलिस को दी शिकायत में आशंका जताई है कि भविष्य में उसके साथ कोई गंभीर घटना होती है तो इसके लिए विकास मालवीय, अक्षय मालवीय और उनके साथी जिम्मेदार होंगे। उसने पुलिस से पूरे मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है।
संबंधित समाचार

DRI की बड़ी कार्रवाई:बस में बैठने से पहले पकड़ाई नाइजीरियाई महिला; करोड़ों की ड्रग्स की जब्त

निर्माणाधीन मकान में तराई करने के दौरान हादसा:हेड कांस्टेबल की पत्नी की मौत; दूसरी मंजिल से गिरी

लाखों रुपए के नोटों से सजा बप्पा का पंडाल:अनोखा शृंगार बना आकर्षण का केंद्र; दर्शन को उमड़ी भीड़

दूसरी मंजिल से नीचे गिरी लिफ्ट:इतने घायल; पंजाब से आए छह मेहमान भी हादसे का शिकार

अफजल ने सौरभ बनकर की दोस्ती:जाल में फंसाकर लंबे समय तक दुष्कर्म करता रहा जिहादी; कई लड़कियों को बनाया शिकार

डेढ़ साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप:पड़ोसी गिरफ्तार; कोर्ट ने भेजा जेल

जैन समाज के कार्यक्रम में शामिल होंगे लोकसभा अध्यक्ष:तीन घंटे रहेंगे शहर में; रात में लौटेंगे राजधानी

दो हजार ट्रकों के थमे पहिए:4 लाख के जुर्माने के विरोध में हड़ताल; आज रात चक्का जाम की चेतावनी

मिठाई के पैकेट में मिले रेंगते कीड़े:कस्टमर ने फूड विभाग से की शिकायत; टीम ने लिए सैंपल

कैबिनेट बैठक में नहीं पहुंचे मंत्री:वर्चुअली हुए शामिल; महिला पार्षद पर टिप्पणी के बाद फिर चर्चा में

जिम से लौटते समय छात्र पर हमला:बेल्ट से पीटा; बचाने आए दोस्त को भी लात-घूंसे मारे, 3 को हिरासत में लिया

देखिए वीडियो:केंद्रीय मंत्री के कार्यक्रम में हंगामा; काले झंडे दिखाकर नारेबाजी, लात-घूंसे और कुर्सियां चलीं, मंच से बोले- ‘हमें अपना काम करने दो’

आज नो कार डे:लोक परिवहन, साइकिल से अथवा पैदल चलने की लोगों से अपील

संध्या यादव मेरी बेटी जैसी:महिला पार्षद पर की टिप्पणी पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने जताया खेद

कांग्रेस विधायक की सदस्यता को हाईकोर्ट में चुनौती:FIR छिपाने का आरोप; याचिका पर सुनवाई से तय होगी आगे की स्थिति

रीवा जिले को शीघ्र मिलेगा नर्मदा जल:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

बप्पा संग भक्ति का उत्सव:विघ्नहर्ता के अलौकिक दर्शन

नाबालिग से गैंगरेप:एक आरोपी एनकाउंटर में गिरफ्तार; पुलिस की बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगी गोली

इंदौर में 'छात्रों की गूंज' बनाम 'सेवा संकल्प':मालवा के युवा वोट पर दोनों दलों की नजर

पीली गैंग की गुंडागर्दी:पिता के सामने बीमार बेटे पर की बर्बरता; दुकान का समान फेंका
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!