खबर
Top News

पुलिसकर्मी के बेटे को बदमाशों ने पीटा: हालत बिगड़ने पर दाहोद रेफर

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

27 मई 2026, 2:19 pm
शेयर करें:
पुलिसकर्मी के बेटे को बदमाशों ने पीटा

सेटलमेंट करवाकर आरोपियों को थाने से छोड़ने का आरोप, मां ने वीडियो जारी कर कमिश्नर से लगाई गुहार

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में बढ़ते गुंडाराज और पुलिस की कार्यप्रणाली पर फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। हालात इतने बदतर हो चुके हैं कि अब सिर्फ आम जनता ही नहीं, बल्कि पुलिस परिवार के बच्चे भी बदमाशों के आतंक से सुरक्षित नजर नहीं आ रहे।

सराफा थाना क्षेत्र में पांच दिन पहले हुई एक सनसनीखेज घटना ने पूरे पुलिस सिस्टम को कटघरे में खड़ा कर दिया है। यहां मामूली कहासुनी के बाद बदमाशों ने एक छात्र को इस कदर पीटा कि वह अधमरी हालत में पहुंच गया।

पुलिस अधिकारी नाराज
गंभीर घायल युवक कोई आम परिवार से नहीं, बल्कि पुलिस विभाग के ही परिवार का बेटा है। मामले को लेकर पुलिस अधिकारी नाराज हैं। कार्रवाई की जगह सेटलमेंट करवाने वाले पुलिसकर्मी रडार पर हैं।

जानकारी के मुताबिक घायल छात्र ध्रुवसिंह चौहान झाबुआ जिले के कालीदेवी थाने में पदस्थ एएसआई अशोक सिंह चौहान का बेटा है। परिवार इंदौर पुलिस लाइन क्षेत्र में रहता है। बताया जा रहा है कि ध्रुव 22 मई की रात अपने दोस्तों के साथ सराफा बाजार घूमने गया था।

इसी दौरान किसी मामूली बात को लेकर बदमाश रोहन पिता सिकंदर गुर्जर और उसके साथियों से विवाद हो गया। आरोप है कि इसके बाद बदमाशों ने ध्रुव को घेरकर लाठी-डंडों और बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बदमाश इतने उग्र थे कि उन्होंने ध्रुव को तब तक पीटा जब तक वह बेहोश होकर जमीन पर नहीं गिर पड़ा। गंभीर हालत में पहले उसे इंदौर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन हालत बिगड़ने पर उसे दाहोद (गुजरात) रेफर करना पड़ा। फिलहाल उसकी स्थिति बेहद गंभीर बताई जा रही है।

सराफा पुलिस पर गंभीर आरोप

ध्रुव की मां वंदना चौहान ने पुलिस कमिश्नर से कार्रवाई की गुहार लगाते हुए वीडियो जारी कर सराफा पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा इतने गंभीर मामले में कार्रवाई करने के बजाय सराफा थाने के पुलिसकर्मियों ने आरोपियों को बचाने का प्रयास किया।

पुलिसकर्मियों ने डरा-धमकाकर बेटे से जबरन राजीनामा करवाया और आरोपियों को थाने से छोड़ दिया। टीआई और अन्य पुलिस अधिकारी भी मामले में सुनवाई नहीं कर रहे हैं।

घटना के बाद पुलिस विभाग में भी मामले को लेकर चर्चा हैं कि आखिर किन दबावों में सराफा पुलिस ने गंभीर मारपीट के आरोपियों को तत्काल राहत दे दी।

वहीं बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हैं कि अब वे शहर के बीचोंबीच खुलेआम युवकों को अधमरा करने से भी नहीं डर रहे।

आरोपियों के खिलाफ होगाी कार्रवाई
मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई होगी। परिवार से संपर्क कर केस दर्ज करवाने बुलाया जाएगा। - राजकुमार लिटोरिया, टीआई

संबंधित समाचार

तीन साल से स्पीड ब्रेकर का इंतजार कर रहे रहवासी
Top News

तीन साल से स्पीड ब्रेकर का इंतजार कर रहे रहवासी:स्कूटी से गिरकर महिला घायल; कई बार शिकायत के बाद भी पूरी नहीं हुई मांग

about 16 hours ago
3 फिटनेस क्लबों पर CGST विभाग की बड़ी कार्रवाई
Top News

3 फिटनेस क्लबों पर CGST विभाग की बड़ी कार्रवाई:1 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा

about 16 hours ago
दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार
Top News

दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार:100 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप; ऐसे लगाया लोगों को चूना

about 16 hours ago
तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर
Top News

तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर:मची अफरा-तफरी; हादसे के बाद चालक फरार

about 17 hours ago
‘महाकाल का जयकारा’ लगाकर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी
Top News

‘महाकाल का जयकारा’ लगाकर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी

about 17 hours ago
व्यापारिक जहाज पर हमला
Top News

व्यापारिक जहाज पर हमला:इतने भारतीय घायल; 19 क्रू मेंबर थे सवार, हमले तुरंत रोकने की मांग

about 17 hours ago
अब नपती के बाद फिर जमीन आवंटन की प्रक्रिया पर उठे सवाल
Indore

अब नपती के बाद फिर जमीन आवंटन की प्रक्रिया पर उठे सवाल:पटाखा बाजार पर 1 करोड़ से ज्यादा की राशि बकाया

about 17 hours ago
बाधा हटाने पर विवाद 9 गिरफ्तार
Top News

बाधा हटाने पर विवाद 9 गिरफ्तार:मीडियाकर्मियों को कवरेज से रोका

about 17 hours ago
देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर रातभर डटे युवा
Top News

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर रातभर डटे युवा:हाथों में संविधान और महात्मा गांधी की तस्वीरें; भूख हड़ताल की तैयारी

about 17 hours ago
तेज रफ्तार यात्री बस खेत में घुसी
Top News

तेज रफ्तार यात्री बस खेत में घुसी:एक की मौत; चार यात्री गंभीर घायल

about 17 hours ago
क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर लाखों की ठगी
Top News

क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर महिला ने भेजा फर्जी ऐप; दो कार्ड से किए 3 ट्रांजेक्शन

about 17 hours ago
गंदे पानी की बोतल लेकर जनसुनवाई में पहुंचे पार्षद
Top News

गंदे पानी की बोतल लेकर जनसुनवाई में पहुंचे पार्षद:बोले- 6 महीने से परेशान हैं रहवासी; नेता प्रतिपक्ष बोलीं- भागीरथपुरा 2.0 नहीं होने देंगे

about 18 hours ago
शेरेटन होटल के पीछे फैला गंदगी का साम्राज्य
Top News

शेरेटन होटल के पीछे फैला गंदगी का साम्राज्य:ढाई लाख का जुर्माना ठोंका

about 18 hours ago
बॉम्बे अस्पताल के बाहर ‘नकली साहबों' का राज ठोंक रहे लॉक
Top News

बॉम्बे अस्पताल के बाहर ‘नकली साहबों' का राज ठोंक रहे लॉक:वैगन-आर का पहिया लॉक कर वसूले 500 रुपए

about 18 hours ago
देखिए वीडियो, सीएम यूथ कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री के सामने पहुंचा रोबोट
Top News

देखिए वीडियो, सीएम यूथ कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री के सामने पहुंचा रोबोट:हाथ मिलाया; फिर करने लगा कदमताल

about 18 hours ago
दवा से ज्यादा साहब के दस्तखत की कीमत
Top News

दवा से ज्यादा साहब के दस्तखत की कीमत:लालफीताशाही में फंसी बीमित श्रमिकों की जिंदगी

about 18 hours ago
विदेशी नंबर चलाता था बंटी नागर
Top News

विदेशी नंबर चलाता था बंटी नागर:आखिर कहां गया तीसरा मोबाइल

about 18 hours ago
अनंत चतुर्दशी में उत्कृष्ट ड्यूटी करने वाले 19 पुलिसकर्मी सम्मानित
Top News

अनंत चतुर्दशी में उत्कृष्ट ड्यूटी करने वाले 19 पुलिसकर्मी सम्मानित:कमिश्नर ने प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार देकर बढ़ाया हौसला

about 18 hours ago
डांसिंग कॉप पर लगाए गंभीर आरोप
Top News

डांसिंग कॉप पर लगाए गंभीर आरोप:मनचला बताकर चैटिंग का दावा; पत्नी बोली- पति कर रहे बदनाम

about 18 hours ago
डीजे पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर को दिया गया ज्ञापन
Top News

डीजे पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर को दिया गया ज्ञापन:पूर्व अनुमति और साउंड मीटर से निगरानी हो

about 18 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!