जन विश्वास शिविर में छात्राओं से दुर्व्यवहार: तहसीलदार पर भगाने का आरोप; रोते हुए बाहर निकलीं छात्राएं, बाद में मंच से बुलाकर सुनी समस्याएं
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
आमजन की समस्याएं उनके बीच जाकर सुनने और समाधान के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा शुरू किए गए जन विश्वास अभियान के तहत शुक्रवार को गौतमपुरा में आयोजित शिविर में अधिकारियों के व्यवहार को लेकर विवाद खड़ा हो गया।
शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक स्कूल की छात्राओं ने तहसीलदार कुलदीप सिंह पर कथित तौर पर दुर्व्यवहार कर उन्हें शिविर से बाहर भेजने का आरोप लगाया। छात्राएं रोते हुए शिविर से बाहर निकलीं।
स्कूल की समस्याएं लेकर पहुंची थीं छात्राएं
जानकारी के अनुसार, कक्षा 10वीं की छात्राएं आरती, जैनब, निकिता सहित अन्य छात्राएं स्कूल की समस्याओं को लेकर शिविर में पहुंची थीं।
छात्राओं के मुताबिक, स्कूल में शिक्षकों की कमी, पर्याप्त कक्ष नहीं होने और बाउंड्रीवॉल जैसी समस्याओं को अधिकारियों के सामने रखना था। आरोप है कि तहसीलदार ने उनके साथ उचित व्यवहार नहीं किया और उन्हें वहां से जाने को कहा।
शिविर से छात्राओं को रोते हुए बाहर निकलते देख कुछ स्थानीय लोगों ने उन्हें रोककर जानकारी ली। छात्राओं ने कथित व्यवहार की जानकारी लोगों को दी। इसके बाद स्थानीय लोगों ने मामले की जानकारी सीईओ हिमांशु प्रजापति तक पहुंचाई।
बाद में मंच से बुलाकर सुनी समस्याएं
मामला अधिकारियों तक पहुंचने के बाद मंच से माइक के जरिए छात्राओं को वापस बुलाया गया। इसके बाद उनकी समस्याएं सुनी गईं और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
तहसीलदार बोले- दुर्व्यवहार नहीं किया
आरोपों पर तहसीलदार कुलदीप सिंह ने कहा कि छात्राओं ने आवेदन प्राचार्य के नाम पर दिया था। उन्होंने केवल प्राचार्य को बुलाकर मामले की जानकारी ली थी। तहसीलदार ने छात्राओं के साथ किसी भी तरह के दुर्व्यवहार से इनकार किया है।
शिविर में अन्य गतिविधियां भी हुईं
जन विश्वास शिविर के दौरान अधिकारियों ने ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण किया और पौधारोपण किया। गौतमपुरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मार्ग पर श्रमदान कर सफाई अभियान भी चलाया गया। प्रशासन ने शिविर के माध्यम से विभिन्न जनसमस्याओं के निराकरण का दावा किया है।
संबंधित समाचार

तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर:मां और एक महीने के बेटे की मौत

ट्रैफिक साथी ऐप से मिल रही राहत:अब तक इतनी शिकायतों का निराकरण; नो-पार्किंग और अव्यवस्थित पार्किंग की शिकायतों पर यातायात पुलिस की त्वरित कार्रवाई

छात्रों का अनोखा प्रदर्शन:20 किलोमीटर पैदल चलकर कलेक्ट्रेट पहुंचे; बोले-शिक्षक नहीं आते, हॉस्टल में भी परेशानी

वीडियो देखिये, ब्लैक फिल्म लगाकर घूम रहे वाहन चालकों पर पुलिस की कार्रवाई:गाड़ियों से उतरवाई फिल्म; नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के काटे चालान

वीडियो देखिये, कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय ने पत्नी संग किए खजराना गणेश के दर्शन:विधि-विधान से की पूजा-अर्चना; आरती में शामिल होकर आशीर्वाद लिया

देवास जिले में जहरीली शराब से कथित मौतों का मामला:अवैध शराब बिक्री के आरोप में दस लोग गिरफ्तार; देशी शराब, कार, मोबाइल और नकदी जब्त, दुकान मैनेजर और सेल्समैन भी पुलिस की गिरफ्त में

भाजपा नेता के छोटे भाई की हत्या:खेत में जाते समय मारी गोली; पिता-पुत्र गिरफ्तार

वीडियो देखिये, टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस:चारों आरोपी 28 अक्टूबर तक पुलिस रिमांड पर; मुंबई की कोर्ट का फैसला

प्रांजल ठाकरान की निशानदेही पर सूरत से 3 अवैध हथियार और 10 कारतूस हुए बरामद

टेक्नो पार्टी में जमकर झूमे अर्धनग्न नशेड़ी युवक-युवती और नाबालिग:शराब, गांजा, चरस, कोकीन और एमडी ड्रग्स के सेवन का आरोप

वीडियो देखिये, खड़गे की टिप्पणी पर भोपाल में BJP का हंगामा:कांग्रेस दफ्तर घेरने पहुंचे कार्यकर्ता; पुलिस ने चलाई वाटर कैनन, भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ता आमने-सामने

खरीदी घोटालों में ऑडिट विभाग की चुप्पी भी जांच के दायरे में आई

यातायात पुलिस के दावों की खुली पोल:दीपावली से पहले जाम के हवाले इंदौर; कंट्रोल रूम से मिला दो टूक जवाब- त्योहार है जाम तो लगेगा ही

पानी बहाया तो कटेगा चालान:सुबह-सुबह सड़कों पर उतरे महापौर दीपावली तक चलेगा निगरानी अभियान

आदेशों की अनदेखी पर हाईकोर्ट का सख्त रवैया:महू के एसडीएम पर 50 हजार की कॉस्ट; इंदौर बेंच ने कहा- अर्ध-न्यायिक अधिकारी का ऐसा आचरण उचित नहीं

नर्मदा किनारे मिले इंदौर के सैकड़ों वोटर आईडी:सज्जन सिंह वर्मा ने उठाए सवाल

पहले धर्मपत्नी से साझा किया अपना संकल्प फिर आस्था की राह पर निकले दिग्विजय सिंह:खुलासा फर्स्ट से बातचीत में बोलीं अमृता- यह देश और समाज के लिए संकल्प

वीडियो देखिये, हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष का मुंह काला किया:एक समुदाय पर कथित टिप्पणी को लेकर नाराजगी; यह है पूरा मामला

सीएम राइज स्कूल निर्माण के दौरान हादसा:अचानक छत गिरने से मचा हड़कंप; जांच में जुटे अधिकारी

छह दिन दीपावली का उत्सव:छाई खुशियों की रौनक; बाजारों में बढ़ने लगी चहल-पहल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!