नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले गया, किया दुष्कर्म: पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई: आरोपी गिरफ्तार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, पीथमपुर।
बगदून थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक 15 वर्षीय नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर भोपावर ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करने के मामले में पीथमपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 19 वर्षीय युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बाल यौन अपराध संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो एक्ट) सहित गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
यह थी पूरी घटना
जांच अधिकारियों डी.के. सोलंकी और विनोद पटेल ने बताया कि मामला 22 मई का है। वार्ड क्रमांक 29, नई बस्ती मंडलावदा निवासी 19 वर्षीय युवक प्रभु देवदा, पिता तोलाराम देवदा, ने क्षेत्र में रहने वाली 15 वर्षीय नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर भोपावर की ओर ले जाने में सफल हो गया था। वहां उसने नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।
गुमशुदगी की रिपोर्ट पर एक्टिव हुई पुलिस
बालिका के अचानक गायब होने से परिजनों में अफरातफरी मच गई। परिजनों ने तत्काल बगदून थाने पहुंचकर अपनी बेटी की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया और बालिका की तलाश में कई टीमें गठित कर दी गईं। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए और स्थानीय मुखबिरों के जरिए युवक के ठिकानों की जानकारी जुटाने लगी।
मुखबिर की सूचना पर दबोचा गया आरोपी
पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी प्रभु देवदा घटना को अंजाम देने के बाद पीथमपुर क्षेत्र में ही किसी जगह छिपा हुआ है। इस सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने पीथमपुर क्षेत्र में घेराबंदी की और आरोपी को धर दबोचा। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।
पॉक्सो एक्ट में दर्ज हुआ केस
जांच अधिकारियों ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) में अपहरण और दुष्कर्म की गंभीर धाराओं के साथ-साथ बाल यौन अपराध संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो एक्ट) की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वर्तमान में आरोपी से पूछताछ की जा रही है और सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उसे माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है, जहां से उसे रिमांड या जेल भेजा जा सकता है।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!