मामूली विवाद बना जानलेवा: छोटे भाई ने की बड़े भाई की हत्या; शब्बल से सिर पर किए ताबड़तोड़ वार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, शहडोल।
रिश्तों को झकझोर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। खैरहा थाना क्षेत्र के ग्राम सारंगपुर में खाने को लेकर हुए मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें छोटे भाई ने बड़े भाई की निर्मम हत्या कर दी।
खाने को लेकर शुरू हुआ विवाद
जानकारी के मुताबिक, जगमोहन कोल घर पहुंचा और अपने बड़े भाई पन्ने लाल से खाने के बारे में पूछा। किसी बात को लेकर बड़े भाई ने उसे खाना देने से मना कर दिया। इसी बात पर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते झगड़े में बदल गई।
गुस्से में किया हमला
विवाद के दौरान जगमोहन ने पहले खाने की थाली बड़े भाई के चेहरे पर दे मारी। इसके बाद मारपीट शुरू हो गई। इसी बीच पास में रखी लोहे की रॉड (शब्बल) उठाकर उसने पन्ने लाल के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिए।
मौके पर ही मौत, आरोपी फरार
गंभीर चोट लगने से पन्ने लाल जमीन पर गिर पड़े और तड़पते हुए मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी है।
संबंधित समाचार

‘शुद्धीकरण’ पर बयान पड़ा भारी:राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर; दलित भावनाएं आहत करने का आरोप

नेपाल की सुरंगों में जिंदगी की तलाश:भारतीय टनल रेस्क्यू टीम उतरी; फोरेंसिक टीम करेगी डीएनए जांच

एशिया कप में भारत की धमाकेदार शुरुआत:थाईलैंड को 94 रन से रौंदा; दीप्ति ने बिना रन दिए झटके 3 विकेट

घरेलू विवाद में पत्नी-बेटी से मारपीट का आरोप:एसएएफ ड्राइवर पुलिसकर्मी पर केस दर्ज

पिकअप से टक्कर के बाद पानी में गिरी कार:पांच घायल; युवकों ने शीशा तोड़कर बचाया

चांदी के जेवरों के लिए बुजुर्ग दंपती की हत्या:प्रेमी-प्रेमिका ने दो साथियों संग रची साजिश;सोते समय पत्थरों से कुचला सिर

शिवडोले में उमड़ा आस्था का महासागर:27 झांकियों के साथ निकली सिद्धनाथ महादेव की पालकी; लाखों श्रद्धालु हुए शामिल

अस्पताल की लिफ्ट गिरने से मरीज की मौत:परिजन ने किया हंगामा; पुलिस पर मारपीट का आरोप, कांग्रेस ने सरकार को घेरा

2934 करोड़ के कथित साइबर फर्जीवाड़े का खुलासा:शेयर बाजार और ऑनलाइन गेमिंग के नाम पर ठगी का जाल; आरोपी को एसटीएफ ने पकड़ा

मामा ने भांजे को मौत के मुंह से निकाला:खुद नदी में समाए; दूसरे दिन मिला शव, 14 साल के बच्चे की बची जान

बुंदेलखंड से भाजपा का बड़ा संदेश:केन-बेतवा पर कांग्रेस को घेरा; विकास को बनाया सियासी हथियार

स्कूल ऑडिट पर सीजेपी की बैठक में हंगामा:सवाल-जवाब के बाद छात्रों ने की नारेबाजी; पुलिस ने संभाला मोर्चा

अधूरे वादों से नहीं बच सकती सरकार:तीन मांगें अब भी अधूरी; सीजेपी का 5 सितंबर को फिर राजधानी मार्च

एशियन गेम्स के लिए तीन खिलाड़ी जापान रवाना:सॉफ्ट टेनिस टीम में मिली जगह; पदक पर नजर

वीडियो देखिये, नशे की लत ने बनाया चोर:कर्ज चुकाने के लिए चार ऑटो उड़ाए; आठ लाख का माल बरामद

डैम में डूबने से युवक की मौत:देर रात तक घर नहीं लौटा; तलाश के बाद मिला शव

डिजिटल अरेस्ट पर सीजेआई का बड़ा बयान:संसद के कानून का इंतजार नहीं करेगी न्यायपालिका; सुप्रीम कोर्ट ने खुद लिया संज्ञान

मंदिर शिफ्टिंग के विरोध में प्रदर्शन:विहिप-बजरंग दल ने किया चक्काजाम; प्रशासन के आश्वासन पर आंदोलन खत्म

व्यापारियों का महामंथन:स्वदेशी उत्पाद; डिजिटल कारोबार और ग्लोबल मार्केट पर चर्चा

आतंकियों का नया डिजिटल जाल:पोर्न-डेटिंग साइट्स के चैट फीचर से भेज रहे सीक्रेट मैसेज; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!