नाबालिग पर चाकू से हमला: फिर खुद को घायल कर पहुंचे थाने; सीसीटीवी फुटेज से नाकाम हुई गुमराह करने की चाल
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
द्वारकापुरी इलाके में सोमवार शाम फोन पर हुई मामूली बहस ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। करीब 16 साल के नाबालिग को आधा दर्जन से ज्यादा बदमाशों ने घेरकर चाकू से हमला कर दिया। पुलिस को गुमराह करने के लिए खुद को घायल कर थाने पहुंच गए। हालांकि वारदात पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद होने से चालाकी नाकाम हो गई।
जानकारी के मुताबिक प्रजापत नगर के यशवत का सोमवार शाम कुछ युवकों से फोन पर विवाद हुआ था। कुछ देर बाद साहिल सांवले, पीयूष राठौड़, विक्की, पवन, जय, समीर और सुजल बाइक से पहुंचे।
सभी ने मिलकर नाबालिग को घेरकर विवाद शुरू कर दिया। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है यशवंत बाइक पर बैठा था तभी दो बाइक से आए छह बदमाशों में से एक ने चाकू से वार कर दिया। इसके बाद सभी आरोपी फरार हो गए।
घायल हालत में नाबालिग मदद के लिए थाने पहुंचा। घटना को पलटने के लिए आरोपियों में से एक ने खुद को चाकू से चोट पहुंचाई और नाबालिग के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने थाने पहुंच गया, ताकि पुलिस को भ्रमित किया जा सके। लेकिन वीडियो फुटेज सामने आने पर सच्चाई खुल गई।
द्वारकापुरी पुलिस के मुताबिक यशवत की शिकायत पर साहिल, विक्की, पीयूष और जय के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सभी आरोपियों की तलाश जारी है।
संबंधित समाचार

व्यापारिक संगठनों की चेतावनी:यूपीआई पर चार्ज लगा तो बाजारों से हटेंगे क्यूआर कोड!

जमीन की नपती रोकने पर अड़ा यादव परिवार:सीमांकन करने पहुंचे अफसरों के सामने हंगामा; थाने पहुंचे दोनों पक्ष

देखिए वीडियो, बदहाल सड़कों और ड्रेनेज को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन:निगम को अल्टीमेटम; इतने दिन में समाधान नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन की चेतावनी

आईडीए पर कांग्रेस ने लगाया दोहरी नीति का आरोप:छात्रों की गूंज कार्यक्रम के मैदान आवंटन पर विवाद

युवक ने नाबालिग प्रेमिका के साथ की आत्महत्या:फंदे पर लटके मिले शव; नहीं मिला सुसाइड नोट

देखिए वीडियो, प्रसिद्ध अभिनेता के निधन के बाद पुलिस ने दर्ज किया केस:मौत की परिस्थितियों की जांच; राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

सीबीआई की बड़ी कार्रवाई:प्राचार्य लाखों रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार; कर्मचारी की भूमिका भी जांच के दायरे में

डिप्टी सीएम के 'करीबी' पर इतने करोड़ लेने का आरोप:शराब दुकानों के ठेके दिलाने के बदले मदद का दावा

चलती कार बनी आग का गोला:महाकाल दर्शन करने जा रहा था परिवार; मची अफरा-तफरी

दो हादसे:बाइक भिड़ंत में युवक की मौत; बस की टक्कर से तीन की गई जान

छात्रा की मौत का खुलासा:दोस्त हिरासत में; पूछताछ में किए कई खुलासे

VIP नंबरों का क्रेज:तीन साल बाद फिर इतने लाख रुपए के पार पहुंची इस नंबर की कीमत

CJP के प्रदर्शन से पहले राजधानी में सख्ती:पुलिस ने अनुमति से किया इनकार; कई मेट्रो स्टेशन बंद

भारत-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:सुरक्षा में हाईटेक तकनीक का सहारा; फेस रिकग्नाइजेशन से होगी निगरानी

बस बॉडी-इंटीरियर के नाम करोड़ों की धोखाधड़ी:18 से अधिक बस संचालकों ने की शिकायत; डीसीपी तक पहुंचा मामला

देर रात हुए दो भीषण सड़क हादसे:ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत; डिवाइडर पर चढ़ी कार

RE-2 रोड पर फिर शुरू हुई रिमूवल कार्रवाई:130 बाधक मकान हटाए जा रहे; भारी पुलिस बल के साथ वरिष्ठ अधिकारी मौजूद

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!