नाबालिग का अपहरण कर किया गैंगरेप: 31 दिन तक बंधक बनाकर रखा; 5 आरोपी गिरफ्तार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, ग्वालियर।
शहर से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली वारदात सामने आई है, जहां एक नाबालिग छात्रा को अगवा कर बेंगलुरु ले जाया गया और 31 दिनों तक बंधक बनाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया।
5 आरोपी गिरफ्तार
इस पूरी साजिश में पीड़िता की मकान मालिक और उसके परिजन ही शामिल निकले। पुलिस ने मामले में अब तक 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी अभी भी फरार है।
दो महीने तक खौफ के साए में रही पीड़िता
पीड़िता ने करीब दो महीने तक खौफ के साए में यह दर्द अपने अंदर दबाए रखा। दरअसल, पुलिस ने 1 मार्च 2026 को ही उसे आरोपियों के चंगुल से मुक्त करा लिया था।
लेकिन आरोपियों की धमकियों के चलते उसने उस समय सच्चाई छिपा ली और पुलिस को बताया कि वह अपनी मर्जी से गई थी। बाद में जब खुद को सुरक्षित महसूस किया, तब उसने परिजनों को पूरी घटना बताई, जिसके बाद मामला दर्ज हुआ।
लगातार दुष्कर्म किया
पीड़िता के अनुसार, उसकी मां नौकरी करती है और उसी दौरान मकान मालिक गुड्डी राठौर उसे कमरे में बंद कर देती थी। इस दौरान गुड्डी का बेटा मनोज और भांजा योगेश उसके साथ लगातार दुष्कर्म करते थे।
यह सिलसिला लंबे समय तक चलता रहा और फिर एक बड़ी साजिश के तहत 31 जनवरी 2026 को जब छात्रा कोचिंग के लिए निकली, तब उसे अगवा कर लिया गया।
छात्रा का अपहरण किया
पुलिस जांच में सामने आया कि बुलबुल राठौर की मदद से छात्रा का अपहरण किया गया और आरोपी योगेश, राकेश उर्फ राजू तथा वकीला उसे ग्वालियर से बेंगलुरु ले गए। वहां इन आरोपियों ने 31 दिनों तक उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।
जान से मारने की दी धमकी
इस दौरान पीड़िता और उसकी मां को जान से मारने की धमकी दी जाती रही, जिससे वह भयभीत होकर चुप रही। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मनोज राठौर, गुड्डी राठौर और बुलबुल राठौर को उनके घर के पास से गिरफ्तार किया।
फरार आरोपी की तलाश जारी
पूछताछ में मुख्य आरोपी योगेश राठौर के शिवपुरी में छिपे होने की जानकारी मिली, जिसके बाद पुलिस टीम ने दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। योगेश ने पूछताछ में अपना अपराध स्वीकार कर लिया है।
इसके अलावा राजू उर्फ राकेश राठौर को भी गिरफ्तार किया गया है, जबकि फरार आरोपी वकीला की तलाश जारी है।
पुलिस की कार्रवाई
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपहरण, सामूहिक दुष्कर्म (धारा 376D) और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है। अधिकारियों का कहना है कि पीड़िता को हर संभव सहायता और सुरक्षा दी जा रही है, वहीं फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमें
संबंधित समाचार

दूसरों की हाजिरी लेने वाले थानेदार खुद गैरहाजिर:एसपी ने किया निलंबित

हम्मालों के विवाद में पिस रहे किसान:मंडी में तुलाई रुकी तो सड़क पर उतरे अन्नदाता

अस्पताल की पार्किंग सड़क पर:मरीजों के साथ राहगीर भी परेशान; यातायात पुलिस ने की कार्रवाई

स्टेशनरी लेने गई 11 साल की छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप:57 वर्षीय पुस्तकालय संचालक गिरफ्तार

गुना में दर्दनाक सड़क हादसा:दो बाइकों की भिड़ंत में चार लोगों की थमीं सांसें

राज्यसभा चुनाव का विवाद:जवाब देने में आनाकानी पर तीन सांसदों पर हाईकोर्ट ने लगाया जुर्माना

प्रयागराज से जबलपुर तक नशीले इंजेक्शनों की तस्करी:चार हजार इंजेक्शन के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

कैंसर पीड़ित कैदी के इलाज में लापरवाही पर हाईकोर्ट सख्त:डीजीपी से एसएसपी तक की कार्यप्रणाली कठघरे में

महिला आरक्षण की आड़ में परिसीमन की तैयारी:विवेक तन्खा ने केंद्र की मंशा पर उठाए सवाल

कॉलेज परिसर में मची अफरा-तफरी:विवाद की वजह तलाश रही पुलिस

शहर में मीट दुकानों की निगरानी का हिसाब कौन देगा:निरीक्षण में मिली अनियमितता तो लगाया ताला

कनाड़िया पुलिस की तत्परता से तीन आरोपी गिरफ्त में:महंगे शौक और नशे के लिए की वारदात

प्रतिबंधित रास्तों पर दौड़ रहे 350 ई-रिक्शा रोक किए डायवर्ट:ड्रोन से भी रखी नजर; नियम तोड़ने वाले चालकों पर कार्रवाई

मंडी शिफ्ट करने की तैयारी:सुविधाओं का अब निगम को आया ख्याल

वीडियो देखिये, योगी के नेतृत्व में उत्तरप्रदेश में भाजपा सरकार की होगी हैट्रिक:मशहूर अभिनेत्री ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर जताया जीत का भरोसा

कृष्णबाग मामले में मनोज नागर की भूमिका पर सवाल:मीडिया के सवालों पर अधिवक्ता ने साधी चुप्पी

प्रशिक्षु सिविल सेवा अधिकारियों ने समझा शहर का प्रशासनिक मॉडल:कलेक्टर से मुलाकात कर जानीं स्वच्छता और विकास की व्यवस्थाएं

हत्यारा बेटा तीन दिन के रिमांड पर:मकान मालिक पिता-पुत्र भी गिरफ्तार

बच्चों को फेल करने की धमकी देने वाले प्राचार्य ने मांगी माफी:हॉस्टल में एसडीएम को मिलीं कई अनियमितताएं; कलेक्टर बोले- होगी सख्त कार्रवाई, कांग्रेस ने किया घेराव

मजाक में गाली- विरोध करने पर बाल पकड़कर पीट दिया:बस स्टैंड पर मारपीट का वीडियो वायरल; दो युवतियों पर केस
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!