चौड़ाई कांड के बाद बदला मंत्री का अंदाज: पौधारोपण कार्यक्रम में कहा- मीडिया से बात नहीं करूंगा; पढ़ा लिखित भाषण
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
महिला पार्षद पर की गई टिप्पणी को लेकर हुए विवाद के बाद कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने गुरुवार को इंदौर की मीडिया से दूरी बनाने की बात कही।
इंदौर की मीडिया से बात नहीं करूंगा- मंत्री
देवगुराड़िया की दतूनी पहाड़ी पर आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम के बाद मंत्री ने कहा कि वे अब इंदौर की मीडिया से बात नहीं करेंगे।
मंत्री का यह बयान ऐसे समय आया है, जब उनकी भाजपा महिला पार्षद संध्या यादव को लेकर की गई टिप्पणी पर राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर विवाद हुआ था।
विवाद बढ़ने के बाद विजयवर्गीय ने सार्वजनिक रूप से माफी भी मांगी थी।
नगर निगम के आमंत्रण पर पहुंची थी मीडिया
गुरुवार को दतूनी पहाड़ी पर आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। कार्यक्रम का आयोजन नगर निगम के जनकार्य एवं उद्यान विभाग की ओर से किया गया था।
नगर निगम के प्रभारी राजेंद्र राठौर की ओर से जारी आमंत्रण में बताया गया था कि अवधूत सिद्ध महायोगी श्री दादागुरु महाराज और संतों के सानिध्य में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को विशेष अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया गया था।
कार्यक्रम में लिखित भाषण पढ़ते नजर आए मंत्री
कार्यक्रम के दौरान मंत्री विजयवर्गीय ने लिखित भाषण पढ़ा। उनके भाषण का वीडियो भी सामने आया है। कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने इंदौर की मीडिया से आगे बात नहीं करने की बात कही।
यह बयान उनके हालिया विवाद के बाद सामने आया है, जिसके चलते उनके सार्वजनिक बयानों को लेकर राजनीतिक चर्चा भी तेज हुई थी।
महिला पार्षद की टिप्पणी को लेकर हुआ था विवाद
दरअसल, अपने विधानसभा क्षेत्र में एक कार्यक्रम के दौरान महिला पार्षद को लेकर विजयवर्गीय की टिप्पणी पर विवाद खड़ा हो गया था। टिप्पणी को लेकर विरोध के बाद मंत्री ने माफी मांगते हुए कहा था कि उनका उद्देश्य किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं था।
इसके बाद गुरुवार को मीडिया से दूरी बनाने संबंधी उनका बयान सामने आया।
मुख्यमंत्री को लिखी चिट्ठी का मुद्दा भी चर्चा में रहा
विजयवर्गीय की ओर से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को लिखी गई चिट्ठी भी पहले चर्चा में रही थी। इसमें इंदौर से जुड़े कई मुद्दों और शहर की उपेक्षा को लेकर सवाल उठाए जाने की बात सामने आई थी। मीडिया में खबर आने के बाद विजयवर्गीय से इस संबंध में सवाल किया गया था।
उन्होंने चिट्ठी को लेकर अनभिज्ञता जताते हुए संबंधित अखबार से जानकारी लेने की बात कही थी। फिलहाल गुरुवार के पौधारोपण कार्यक्रम में उनका मीडिया को लेकर दिया गया बयान इंदौर के राजनीतिक और मीडिया गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है।
संबंधित समाचार

श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी:6 की मौत; कई लोग घायल

राहुल गांधी ने मुख्य चुनाव आयुक्त पर साधा निशाना:बोले- वोट चोरी की; नियुक्ति के समय ही किया था विरोध, सरकार ने उन्हें कानून से ऊपर रखा

देखिये वीडियो, ओंकारेश्वर की धार्मिक-प्राकृतिक विरासत बचाने की मांग:अधिवक्ताओं ने संभागायुक्त को सौंपा ज्ञापन; इसको लेकर जताई चिंता

रफ्तार का कहर:पेड़ से टकराई कार; 2 युवकों की मौत

अवैध कॉलोनी को किया ध्वस्त:0.550 हेक्टेयर भूमि से हटाया अतिक्रमण; आरोपियों पर दर्ज है एफआईआर

कॉकरोच पार्टी ने दी आंदोलन की चेतावनी:मुख्य चुनाव आयुक्त से 48 घंटे में इस्तीफा मांगा; लगाए ये गंभीर आरोप

नशे के नेटवर्क का हुआ खुलासा:ड्रग्स के साथ 6 आरोपी गिरफ्तार; फ्लैट में हुए युवक-युवतियों के विवाद की सूचना पर पहुंची थी पुलिस

मिट्टी से मन तक की यात्रा:प्रतिमा की अनुपस्थिति में बप्पा की उपस्थिति

बैंक के पूर्व मैनेजर पर लाखों की धोखाधड़ी का आरोप:ग्राहक को स्कीम में निवेश का दिया झांसा; दोस्त के खाते में ट्रांसफर कर हड़पे रुपए

अनंत चतुर्दशी से पहले पुलिस कमिश्नर आए एक्शन मोड में:नानू, गोलू, काला और दाऊ सहित 7 पर निर्बंधन आदेश

NBEMS ने जारी किया नीट पीजी रिजल्ट:लाखों अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म; यहां चेक करें अपना परिणाम

विधायक उषा ठाकुर बताएं लाखों लड़कियों का आंकड़ा उनके पास कहां से आया है:महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रीना बौरासी का पलटवार

एक ही परिवार के 3 सदस्यों की मौत से फैली सनसनी:पेड़ पर फंदे से लटका मिला महिला का शव; कुएं से दो बच्चों की लाशें बरामद

झूठा निकला पं. धीरेंद्र शास्त्री का ‘पुत्र योग’ संबंधी पर्चा

यमुना एक्सप्रेस-वे पर बस में जिंदा जले 9 यात्री:20 से अधिक मुसाफिरों ने कूदकर जान बचाई

8 महीने बाद एमपी भाजपा को मिला नया संगठन महामंत्री:इन्हें मिली बड़ी जिम्मेदारी

अमेरिका की धरती पर इंदौर के भविष्य का हो रहा मंथन:महापौर पुष्यमित्र भार्गव का तीन सप्ताह का अमेरिकी दौरा; हार्वर्ड से एआई गवर्नेंस तक, ‘विजन-2030’ के लिए वैश्विक अनुभव जुटाने की पहल

चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस करेगी प्रदर्शन:मुख्य निर्वाचन कार्यालय को घेरने का ऐलान; बीजेपी बोली- हार की हताशा में लगाए जा रहे आरोप

अधिकतर लोग ‘काहे खुमर रई’ को समझ रहे ‘काहे को मर रई...’

चोरी के आरोपी को पकड़ने पहुंची पुलिस:भगदड़ में व्यापारी की मौत; जुआ खेल रहा था, 5 पुलिसकर्मी लाइन अटैच
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!