खबर
Top News

हो गया दूध-पानी अलग-अलग: क्रोधित-कुपित ‘शिव’ के ‘गण’ निकले वनभूमि के कब्जेदार

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

14 अक्टूबर 2026, 2:08 pm
शेयर करें:
हो गया दूध-पानी अलग-अलग

सीहोर कलेक्टर ने शासन को सौंपी जांच रिपोर्ट, 31.48 हेक्टेयर जमीन पर अतिक्रमण

केंद्रीय मंत्री शिवराज जिनके पक्ष में धरने पर बैठे, उन्होंने 78 हजार सागौन के पौधे नष्ट कर वनभूमि कब्जाई

मोहन सरकार ने ‘दूध और पानी' कर दिया अलग, गूगल अर्थ की तस्वीरों के पकड़ में आई चोरी

सीहोर कलेक्टर की जांच में हुआ सनसनीखेज खुलासा, हजारों सागौन के पेड़ काटकर झोपड़ियां तानीं

शिवराज दिल्ली में व्यस्त हुए तो धरना स्थल की जवाबदेही बेटे कार्तिकेय के हवाले

जांच रिपोर्ट: शिवराज जिनके पक्ष में अपनी ही सरकार पर गुस्साए, वे वनभूमि के अतिक्रमणकारी

नितिन मोहन शर्मा 94250-56033, खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
सीहोर जिले के बुधनी विधानसभा अंतर्गत कोसमी गांव में वनभूमि से अतिक्रमण हटाने को लेकर जारी राजनीतिक और प्रशासनिक घमासान में एक बेहद चौंकाने वाला मोड़ आ गया है। इस पूरे मामले की जांच कर रहे सीहोर कलेक्टर ने राज्य सरकार को अपनी विस्तृत और सनसनीखेज रिपोर्ट सौंप दी है।

इस रिपोर्ट ने प्रभावित आदिवासियों और उनके समर्थन में उतरे केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के दावों को पूरी तरह से पलट कर रख दिया है। रिपोर्ट में डिजिटल और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर इस बेदखली को पूरी तरह से नियम सम्मत और वन संपदा की सुरक्षा के लिए उठाया गया कदम बताया गया है।

इस रिपोर्ट के आने के बाद अब पूरे मामले का राजनीतिक परिदृश्य बदल गया है। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मौका मुआयना कर वन विभाग की इस कार्रवाई को "जुल्म की पराकाष्ठा’ बताया था और जिला वन अधिकारी को हटवा दिया था, लेकिन अब कलेक्टर की इस तथ्यात्मक और तकनीकी रिपोर्ट के बाद वन विभाग का पलड़ा भारी नजर आ रहा है।

बुधनी (सीहोर) के कोसमी गांव में आदिवासियों को बेदखल करने के मामले में सीहोर कलेक्टर की जांच रिपोर्ट शासन को सौंप दी गई है। इस रिपोर्ट में सैटेलाइट इमेज (गूगल अर्थ) के प्रमाणों के साथ कई बेहद चौंकाने वाले और सनसनीखेज खुलासे किए गए हैं, जो प्रभावित आदिवासियों और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के दावों के ठीक विपरीत हैं। कलेक्टर द्वारा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और मुख्य सचिव को सौंपी गई इस जांच रिपोर्ट के बाद अब कहानी में नया मोड़ आ गया है।

रिपोर्ट में सबसे बड़ा खुलासा यह किया गया है कि वर्ष 2021 में वन विकास निगम ने इस क्षेत्र में 3.37 लाख पौधों का रोपण किया था। अतिक्रमणकारियों ने इस सरकारी प्लांटेशन में से सागौन के 78,700 पौधे काटकर नष्ट कर दिए और कुल 31.48 हेक्टेयर वनभूमि पर अवैध रूप से कब्जा कर झोपड़ियां बना लीं।

आदिवासी परिवारों का दावा था कि वे इस जमीन पर साल 2004 से रह रहे हैं, लेकिन कलेक्टर की रिपोर्ट में संलग्न सैटेलाइट और गूगल अर्थ की तस्वीरों ने इस दावे को पूरी तरह खारिज कर दिया है।

तस्वीरों से प्रमाणित हुआ है कि वर्ष 2021 तक यह वनभूमि पूरी तरह से खाली थी। इस जमीन पर पेड़ों को काटने और अवैध कब्जा करने की शुरुआत साल 2022 से हुई है। जांच रिपोर्ट में यह सनसनीखेज दावा भी किया गया है कि वनभूमि पर कब्जा करने वाले लोग वहां के मूल निवासी नहीं हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, दूसरे जिलों से आए लोगों ने संगठित तरीके से कीमती सागौन के पेड़ों को साफ किया और वहां खेती व झोपड़ियां बनाना शुरू कर दिया। 11 अक्टूबर को की गई कार्रवाई में कुल 9 बड़े कब्जाधारियों को वहां से बेदखल किया गया था।

रिपोर्ट में शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ शिकायत का भी जिक्र
इस मामले में एक और नया मोड़ सामने आया है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स और विभागीय सूत्रों के अनुसार, मुख्य वन संरक्षक कार्यालय को एक शिकायत भी मिली थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि बुधनी क्षेत्र के आदिवासियों को इस अतिक्रमण के लिए कथित रूप से उकसाया गया था।

इस बिंदु पर भी वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को जांच रिपोर्ट सौंपी गई है। इस रिपोर्ट के आने के बाद मामला पूरी तरह पलट गया है। जहां एक तरफ शिवराज सिंह चौहान इसे "जुल्म की पराकाष्ठा’ बताकर आदिवासियों के मानवाधिकारों और उनके 2004 से रहने की बात कर रहे थे, वहीं कलेक्टर की इस आधिकारिक रिपोर्ट ने इसे पर्यावरण को भारी नुकसान पहुंचाने वाला एक नया और अवैध कब्जा साबित कर दिया है। शासन अब इस रिपोर्ट के आधार पर आगे की विधिक रणनीति तैयार कर रहा है।

सैटेलाइट तस्वीरों ने किया खुलासा, 2021 तक खाली था जंगल
कलेक्टर की जांच रिपोर्ट में सबसे पुख्ता सबूत के तौर पर गूगल अर्थ और सैटेलाइट की तस्वीरें संलग्न की गई हैं। पीड़ित आदिवासी परिवारों का दावा था कि वे इस जमीन पर साल 2004 से यानी वन अधिकार कानून लागू होने के पहले से निवास कर रहे हैं।

परंतु, जांच रिपोर्ट में शामिल सैटेलाइट इमेज से यह साफ प्रमाणित हुआ है कि वर्ष 2021 तक संबंधित 31.48 हेक्टेयर वनभूमि पूरी तरह से खाली थी और वहां घना जंगल था। इस जमीन पर पेड़ों की कटाई और झोपड़ियां बनाने का काम पूरी तरह से साल 2022 के बाद शुरू हुआ, जो इसे एक नया और पूरी तरह से अवैध अतिक्रमण साबित करता है।

संबंधित समाचार

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी
Top News

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

16 minutes ago
मां कूष्मांडा
Top News

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

21 minutes ago
स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण
Top News

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन

28 minutes ago
21 पर्यावरणीय समस्याओं की स्वतंत्र जांच की मांग
Top News

21 पर्यावरणीय समस्याओं की स्वतंत्र जांच की मांग:एशियाई विकास बैंक और विश्व बैंक को भेजा अभ्यावेदन

31 minutes ago
एयरपोर्ट पर लव जिहाद की शिकायत के बाद कार्रवाई
Top News

एयरपोर्ट पर लव जिहाद की शिकायत के बाद कार्रवाई:युवती समेत तीन को रोका; इस शहर जा रहे थे दो युवक

35 minutes ago
नो-एंट्री में नोट लेकर चल रहा एंट्री का खेल
Top News

नो-एंट्री में नोट लेकर चल रहा एंट्री का खेल:डायल-112 को पैसे देकर घुसा लोडिंग वाहन; चालक ने कारोबारी को भी रिश्वत की पेशकश की

37 minutes ago
20 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए मिलावटखोरों पर की कार्रवाई
Top News

20 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए मिलावटखोरों पर की कार्रवाई:खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने कई प्रतिष्ठानों का किया निरीक्षण; जांच के लिए नमूने भोपाल भेजे

about 1 hour ago
सीनियर सिटीजन कार्ड बनवाने का झांसा देकर रिटायर्ड प्रिंसिपल से लाखों की ठगी
Top News

सीनियर सिटीजन कार्ड बनवाने का झांसा देकर रिटायर्ड प्रिंसिपल से लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर किया वॉट्सएप वीडियो कॉल

about 1 hour ago
न्यू गौरी नगर में रिमूवल कार्रवाई
Indore

न्यू गौरी नगर में रिमूवल कार्रवाई:एक दिन पहले रात के विरोध और हंगामे के बाद टला बुलडोजर एक्शन

about 1 hour ago
वन विभाग के भ्रष्ट ससुर-दामाद की जोड़ी करती है सौदेबाजी
Top News

वन विभाग के भ्रष्ट ससुर-दामाद की जोड़ी करती है सौदेबाजी:खुलासा फर्स्ट की खबर का असर

about 1 hour ago
देखिए वीडियो, नदी में नाव पलटी
Top News

देखिए वीडियो, नदी में नाव पलटी:इतने बच्चों की मौत; मृतकों में एक ही परिवार की इतनी बच्चियां

about 1 hour ago
दागदार कर रहे हैं मुख्यमंत्री की छवि
Top News

दागदार कर रहे हैं मुख्यमंत्री की छवि:कार्यपालन यंत्री और ठेका कंपनी के प्रबंधक पर आरोप

about 1 hour ago
देखिए वीडियो, किसने दी चेतावनी
Top News

देखिए वीडियो, किसने दी चेतावनी:मांगें पूरी नहीं हुईं तो सनातन धर्म छोड़ देंगे; संघ प्रमुख से मिलकर न्याय मांगने की तैयारी

about 1 hour ago
क्रिकेट मैच के टिकट के नाम पर ठगी
Top News

क्रिकेट मैच के टिकट के नाम पर ठगी:कई बार कराया पेमेंट; ऑनलाइन बुकिंग के नाम पर दो लोगों से धोखाधड़ी

about 2 hours ago
नौकरी बचाने के लिए इतनी रजिस्ट्री का लक्ष्य
Top News

नौकरी बचाने के लिए इतनी रजिस्ट्री का लक्ष्य:इस योजना के काम में तेजी; कलेक्टर ने दिया यह भरोसा

about 2 hours ago
इतने हजार छात्रों का होगा मुफ्त दुर्घटना और स्वास्थ्य बीमा
Top News

इतने हजार छात्रों का होगा मुफ्त दुर्घटना और स्वास्थ्य बीमा:पढ़ाई पूरी होने के बाद योजना के दायरे से हो जाएंगे बाहर

about 2 hours ago
देखिए वीडियो, सीजेपी के दो नेता इतने दिन के लिए जेल भेजे गए
Top News

देखिए वीडियो, सीजेपी के दो नेता इतने दिन के लिए जेल भेजे गए:प्रदर्शन के मामले में न्यायिक हिरासत

about 2 hours ago
फ्लाइट में हाईजैक अलर्ट
Top News

फ्लाइट में हाईजैक अलर्ट:इस शहर में इमरजेंसी लैंडिंग; विमान में सवार इतने यात्री सुरक्षित

about 3 hours ago
ट्रेन की तरह मोबाइल एप से बुक होंगे बस टिकट
Top News

ट्रेन की तरह मोबाइल एप से बुक होंगे बस टिकट:जल्द लॉन्चिंग की तैयारी; टिकट नहीं देने वाले कंडक्टर पर होगी कार्रवाई

about 3 hours ago
बड़ा प्रशासनिक फेरबदल
Top News

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:इतने जिलों के कलेक्टर बदले; ये बने मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!