खबर
Top News

अधेड़ लव जिहादी ने किया युवती को अगवा: दुष्कर्म से पहले बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने दबोचा

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

23 मई 2026, 2:50 pm
शेयर करें:

छोटी ग्वालटोली और तुकोगंज पुलिस सीमा विवाद में उलझी रही

आज कार्यकर्ताओं के साथ जाकर केस दर्ज कराएगी पीड़िता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में लगातार लव जिहाद मामलों के खुलासे हो रहे हैं। इसी बीच बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने एक अधेड़ लव जिहादी को पकड़कर उसकी जमकर धुनाई कर दी। आरोपी एक नाबालिग युवती को अगवा कर अपने साथ ले गया था और उसके साथ दुष्कर्म करने की फिराक में था। इससे पहले ही कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंच कर उसे रंगेहाथ पकड़ लिया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने आरोपी की जमकर लू उतारी।

मामले को लेकर कार्यकर्ता आरोपी को लेकर तुकोगंज थाना पहुंचे, लेकिन वहां से उन्हें छोटी ग्वालटोली थाना भेज दिया गया। इसके बाद देर रात तक दोनों थानों के बीच सीमा क्षेत्र को लेकर विवाद चलता रहा, जिसके चलते केस दर्ज नहीं हो सका। पुलिस ने आज पीड़िता को कार्रवाई के लिए बुलाया है।

जानकारी के मुताबिक, मालवा मिल निवासी 50 वर्षीय अधेड़ लव जिहादी अयाज खान कल रात 14 वर्षीय नाबालिग को सरवटे बस स्टैंड से अगवा कर अपने साथ मालवा मिल ले गया। आरोपी नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाला था कि तभी बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर उसे रंगेहाथ पकड़ लिया।

बजरंग दल के जिला मंत्री अंकित मौर्य ने बताया कि अयाज खान युवती को अपने कब्जे में लेकर गया था और उसके साथ गलत हरकत करने की कोशिश कर रहा था।

इससे पहले ही कार्यकर्ताओं ने मौके पर धावा बोल दिया। आरोपी को पकड़कर उसकी जमकर धुनाई की। लव जिहादी मालवा मिल क्षेत्र में फल का ठेला लगाता है। कार्यकर्ताओं का यह भी आरोप है कि कुछ महीने पहले भी अयाज खान ने एक हिंदू महिला को कमरे में बंद कर उसके साथ गलत हरकत करने की कोशिश की थी।

हालांकि, महिला ने शोर मचाकर खुद को बचा लिया था। इस बार युवती के साथ दुष्कर्म करने से पहले ही बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने आरोपी को पकड़ लिया।

कार्यकर्ताओं ने बताया कि सीमा क्षेत्र को लेकर देर रात तक पुलिस के बीच विवाद चलता रहा। बाद में तय हुआ कि घटनास्थल छोटी ग्वालटोली थाना क्षेत्र में आता है।

इसके बाद पुलिस ने आरोपी अयाज खान को हिरासत में लेकर बैठा दिया और आज पीड़िता को बुलाकर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद
Top News

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

about 7 hours ago
चर्चित हत्याकांड में फैसला
Top News

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

about 8 hours ago
मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त
Top News

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

about 8 hours ago
चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार
Top News

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

about 8 hours ago
देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप
Top News

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

about 8 hours ago
आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!
Top News

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

about 8 hours ago
नए नल कनेक्शन पर रोक
Top News

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

about 9 hours ago
देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा
Top News

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

about 9 hours ago
करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब
Top News

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

about 9 hours ago
प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत
Top News

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

about 9 hours ago
12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार
Top News

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

about 9 hours ago
सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत
Top News

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

about 9 hours ago
सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया
Top News

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

about 9 hours ago
मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा
Top News

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

about 9 hours ago
माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण
Top News

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

about 10 hours ago
राजस्थानी संस्कृति की झलक
Top News

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

about 10 hours ago
इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम
Top News

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

about 10 hours ago
‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी
Top News

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

about 10 hours ago
मां कूष्मांडा
Top News

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

about 10 hours ago
स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण
Top News

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन

about 10 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!