एमआईसी सदस्य मनीष शर्मा ‘मामा’ ने अवैध टैंकर पकड़कर चालक को लताड़ा: गुस्से में बोले मामा- जनता प्यासी और तुम अवैध पानी बेच रहे हो; सुधर जाओ वरना जूते मारेंगे
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
भीषण गर्मी के बीच शहर की प्यास बुझाने के लिए नगर निगम जहां मशक्कत कर रही है, वहीं जल माफिया सरकारी संसाधनों पर ही डाका डालने से बाज नहीं आ रहे हैं। रविवार को आजाद नगर स्थित नगर निगम की पानी टंकी पर उस समय हड़कंप मच गया, जब एमआईसी सदस्य मनीष शर्मा (मामा) ने अचानक छापा मार दिया।
यहां एक निजी टैंकर अवैध रूप से पानी भरते हुए रंगेहाथ पकड़ा गया। जब मनीष शर्मा ने चालक से अनुबंध के कागजात और लॉगबुक मांगी, तो उसके पास कोई जवाब नहीं था।
हटाए गए टैंकरों के काला खेल का खुलासा- जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि पकड़ा गया टैंकर पहले निगम में सेवा दे रहा था, लेकिन पानी बेचने की शिकायतों के बाद उसे हटा दिया गया था। इसके बावजूद चालक और माफियाओं की मिलीभगत से यह टैंकर बेखौफ होकर नगर निगम की पानी टंकी से अवैध पानी भरकर उसे ऊंचे दामों पर बेच रहा था। दो दिनों से लगातार मिल रही शिकायतों के बाद एमआईसी सदस्य ने माफिया के इस नेटवर्क को रंगेहाथ दबोच लिया।
थाने भेजने की तैयारी, चालक मांगने लगा माफी
एमआईसी सदस्य शर्मा ने चालक को फटकार लगाते हुए कहा- शर्म नहीं आती? एक तरफ लोग बूंद- बूंद के लिए संघर्ष कर रहे हैं और तुम यहां से पानी भरकर मुनाफा कमा रहे हो। इस पर चालक ने माफी मांगी। शर्मा ने चेतावनी दी कि अगर दोबारा इस तरह की हरकत की और बीच में आए, तो जूते मारेंगे।
कर्मचारियों को हिदायत, महापौर तक पहुंचा मामला- शर्मा ने मौके पर तैनात निगम कर्मचारियों को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने निर्देश दिए कि जिन गाड़ियों का अनुबंध समाप्त हो चुका है, वे टंकी के आसपास भी नजर नहीं आनी चाहिए।
उन्होंने मौके से ही महापौर पुष्यमित्र भार्गव और निगम के आला अधिकारियों को फोन कर पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। इस बड़ी कार्रवाई के बाद आजाद नगर क्षेत्र के जल माफियाओं में हड़कंप मच गया है।
प्रशासन अब जांच कर रहा है कि हटाई गई गाड़ियां आखिर किसके संरक्षण में इतने दिनों से अवैध पानी सप्लाई कर रही थीं।
संबंधित समाचार

शहर में मीट दुकानों की निगरानी का हिसाब कौन देगा:निरीक्षण में मिली अनियमितता तो लगाया ताला

कनाड़िया पुलिस की तत्परता से तीन आरोपी गिरफ्त में:महंगे शौक और नशे के लिए की वारदात

प्रतिबंधित रास्तों पर दौड़ रहे 350 ई-रिक्शा रोक किए डायवर्ट:ड्रोन से भी रखी नजर; नियम तोड़ने वाले चालकों पर कार्रवाई

मंडी शिफ्ट करने की तैयारी:सुविधाओं का अब निगम को आया ख्याल

वीडियो देखिये, योगी के नेतृत्व में उत्तरप्रदेश में भाजपा सरकार की होगी हैट्रिक:मशहूर अभिनेत्री ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर जताया जीत का भरोसा

कृष्णबाग मामले में मनोज नागर की भूमिका पर सवाल:मीडिया के सवालों पर अधिवक्ता ने साधी चुप्पी

प्रशिक्षु सिविल सेवा अधिकारियों ने समझा शहर का प्रशासनिक मॉडल:कलेक्टर से मुलाकात कर जानीं स्वच्छता और विकास की व्यवस्थाएं

हत्यारा बेटा तीन दिन के रिमांड पर:मकान मालिक पिता-पुत्र भी गिरफ्तार

बच्चों को फेल करने की धमकी देने वाले प्राचार्य ने मांगी माफी:हॉस्टल में एसडीएम को मिलीं कई अनियमितताएं; कलेक्टर बोले- होगी सख्त कार्रवाई, कांग्रेस ने किया घेराव

मजाक में गाली- विरोध करने पर बाल पकड़कर पीट दिया:बस स्टैंड पर मारपीट का वीडियो वायरल; दो युवतियों पर केस

मोड़ पर बेकाबू हो गई स्कूल बस:रेलिंग तोड़कर पेड़ से टकराई; हादसे के बाद चालक और परिचालक फरार, तलाश में जुटी पुलिस

गर्मी से पहले जलसंकट से निपटने की तैयारी में जुटा निगम:एमआईसी की बैठक में कई प्रस्तावों को मंजूरी

मुनाफे के मायाजाल में फंसा पुलिसकर्मी:इतने लाख से ज्यादा की ठगी; रिश्तेदारों से उधार लेकर भी किया निवेश

पुलिस की चौपाल में ली गई बाल विवाह रोकने की शपथ:300 लोगों ने की सहभागिता

वक्फ बोर्ड की सदस्यता का दावा:सड़कों पर मांग रहा था भीख; सरकारी रसीदों के सहारे बटोर रहा था सहानुभूति, प्रशासन ने किया रेस्क्यू

बिजली के पोल से टकराई तेज रफ्तार कार:दो दोस्तों की मौत

इस शहर में पुराने किरदारों में खो गईं ड्रीम गर्ल:याद किया फिल्मी सफर; बोलीं- आज भी मंच पर उतरने से पहले करती हूं अभ्यास

वीडियो देखिये, मुख्यमंत्री ने क्यों छोड़ा इंदौर का प्रभार:भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने बताई यह वजह; बोले-पहले अपनी पार्टी के हालात संभालें

वीडियो देखिये, लोकतंत्र के मुद्दे पर मुख्यमंत्री का कांग्रेस पर तीखा प्रहार:'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' पदयात्रा में हुए शामिल;बोले- आपातकाल लगाने वाले आज संविधान और चुनाव आयोग पर उठा रहे सवाल

मंत्री की गाड़ी के सामने आ गया नशेड़ी:मचा हड़कंप
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!