इंदौर से उज्जैन और पीथमपुर तक दौड़ेगी मेट्रो: 84 किमी कॉरिडोर की डीपीआर तैयार; सुपर कॉरिडोर से रेडिसन चौराहे तक 17 किमी हिस्से में जल्द संचालन की तैयारी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में मेट्रो के विस्तार की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। फिलहाल सुपर कॉरिडोर के 5.9 किलोमीटर हिस्से में मेट्रो का संचालन हो रहा है। अब सुपर कॉरिडोर से रेडिसन चौराहे तक करीब 17 किलोमीटर हिस्से में मेट्रो सेवा शुरू करने की तैयारी है।
इसके साथ ही इंदौर को उज्जैन और पीथमपुर से मेट्रो के जरिए जोड़ने की योजना भी आगे बढ़ रही है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने दोनों रूट के लिए सर्वे पूरा कर डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार कर ली है।
84 किलोमीटर का होगा इंदौर-उज्जैन-पीथमपुर कॉरिडोर
प्रस्तावित परियोजना के तहत उज्जैन से इंदौर के लवकुश चौराहे होते हुए पीथमपुर तक करीब 84 किलोमीटर लंबे मेट्रो कॉरिडोर की योजना है।
इसमें इंदौर-उज्जैन के बीच लगभग 44 किलोमीटर और इंदौर-पीथमपुर के बीच करीब 40 किलोमीटर का हिस्सा शामिल होगा।
डीएमआरसी द्वारा तैयार की गई डीपीआर को अब राज्य सरकार की मंजूरी मिलना बाकी है। राज्य सरकार से अनुमोदन मिलने के बाद प्रस्ताव को केंद्र सरकार की मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। इसके बाद परियोजना के अगले चरण की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।
सुपर कॉरिडोर से रेडिसन तक 17 किमी में विस्तार
शहर के मौजूदा मेट्रो नेटवर्क के विस्तार की भी तैयारी चल रही है। अभी सुपर कॉरिडोर के 5.9 किलोमीटर हिस्से में मेट्रो संचालित है।
अगले चरण में सुपर कॉरिडोर से रेडिसन चौराहे तक करीब 17 किलोमीटर के हिस्से में मेट्रो चलाने की योजना है। इससे शहर के प्रमुख इलाकों के बीच सार्वजनिक परिवहन की कनेक्टिविटी और बेहतर होने की उम्मीद है।
इंदौर-देवास के बीच भी मेट्रो की संभावना
उज्जैन-इंदौर मेट्रोपॉलिटन रीजन के गठन के बाद इंदौर और देवास के बीच भी मेट्रो कनेक्टिविटी की संभावनाएं तलाश की जा रही हैं। हालांकि इस रूट पर अभी मैदानी स्तर पर काम शुरू नहीं हुआ है।
मेट्रो प्रोजेक्ट के फेज-3 के तहत इंदौर-देवास और देवास-उज्जैन के बीच मेट्रो संचालन की संभावनाओं पर विचार किया जा रहा है।
यदि इन प्रस्तावों को मंजूरी मिलती है तो इंदौर, देवास और उज्जैन के बीच क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को और मजबूती मिल सकती है।
संबंधित समाचार

रियल एस्टेट कारोबारी ने की आत्महत्या:ऑफिस में फांसी लगाकर दी जान

सिटी बस हादसे ने खोली व्यवस्था की पोल:प्रशासन की लापरवाही से लेकर ट्रैफिक पुलिस की भूमिका पर सवाल

शहर के मशहूर उद्योगपति का निधन:इंसानियत की मिसाल थे; इलाज के लिए ले जाते समय एयरपोर्ट पर आया अटैक

इस दिन एमपी आ सकते हैं गृह मंत्री:भेल दशहरा मैदान में पशुपालक सम्मेलन; 4 राज्यों के सहकारिता मंत्री जुटेंगे

SIR पर सियासी घमासान:भाजपा का कांग्रेस पर ‘भ्रम फैलाने’ का आरोप; सीएम ने विपक्ष के नेता को घेरा

एशियन गेम्स में भारत को मिला 15वां सिल्वर:एंसी सोजन 2 सेंटीमीटर से गोल्ड से चूकी; हरिता ने 200 मीटर में जीता ब्रॉन्ज

लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने आए युवक की मौत:कमरे से मिला सुसाइड नोट

प्रसिद्ध मंदिर में हवन-यज्ञ बंद:श्रद्धालुओं की मौत के बाद आंदोलन तेज; नगर पूरी तरह बंद

शाही मस्जिद हटाने के विरोध में जुटा मुस्लिम समाज:रात से नारेबाजी; हाईकोर्ट में होगी फिर सुनवाई

हादसे के बाद बड़ा सवाल:सिटी बस से ज्यादा खतरनाक अतिक्रमण का जाल; वसूली गैंग ने बिगाड़ी व्यवस्था!

PM ई-बस सेवा की शुरुआत:महाकाल लोक से मुख्यमंत्री ने दिखाई हरी झंडी; इतने रुपए में कर सकेंगे धार्मिक-दर्शनीय स्थलों की सैर

साढ़े तीन करोड़ रुपए की एम्फेटामाइन ड्रग्स पकड़ी

आंगनवाड़ी भवन का काम अधूरा:गुणवत्ता को लेकर उठे सवाल

देखिए वीडियो, सड़क की हालत पर सवाल के बीच युवक को मारा थप्पड़!:डिप्टी सीएम ने खोया आपा; इस पार्टी ने लगाए गंभीर आरोप

जवाहर टेकरी पर गूंजे गणपति बप्पा के जयकारे:100 से अधिक केंद्रों से एकत्रित प्रतिमाओं का हाईड्रोलिक और क्रेन से किया विसर्जन

राज्य अधिवक्ता परिषद चुनाव में इंदौर का दबदबा

साइबर ठगी का नया तरीका:बिना कॉल-मैसेज खाते से उड़ाए रुपए; सोशल मीडिया देख रहा था युवक

दुष्कर्म के बाद गर्भवती हुई किशोरी:आरोपी को ठीक से नहीं पहचानती; अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज

युवक ने की आत्महत्या:शादी के 4 महीने बाद जहरीला पदार्थ खाकर दी जान; सुसाइड नोट में इन पर लगाए गंभीर आरोप

बस माफिया की मनमानी पर भारी मनीष सिंह की रणनीति:इंदौर को स्वच्छ और आवारा पशुमुक्त बनाने वाले अफसर जुटे परिवहन सुधारने में
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!