फंड की कमी से मेडिकल कॉलेज का प्रोजेक्ट फिर अटका: शुरुआती राशि भी नहीं जुटा सका विश्वविद्यालय
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
देवी अहिल्या विश्वविद्यालय (DAVV) में मेडिकल कॉलेज शुरू करने की कोशिश एक बार फिर फंड की कमी के चलते अटक गई है। झाबुआ में करीब 700 करोड़ रुपए की लागत से प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज से जुड़ी प्रक्रियाओं को रोक दिया गया है।
विश्वविद्यालय इस प्रोजेक्ट के लिए जरूरी 20 करोड़ रुपए की प्राथमिक राशि भी नहीं जुटा सका। इसके साथ ही वर्ष 2001 से अब तक मेडिकल कॉलेज शुरू करने की कोशिश आठवीं बार विफल हुई है।
दो साल से चल रही थी तैयारी
झाबुआ में मेडिकल कॉलेज स्थापित करने की प्रक्रिया करीब दो साल पहले शुरू हुई थी। इसके लिए राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (RGPV) के अधीन आने वाले इंजीनियरिंग कॉलेज के भवन का चयन किया गया था।
शासकीय अस्पताल के साथ एमओयू और कंसल्टेंट नियुक्त करने की प्रक्रिया भी आगे बढ़ाई गई थी। हालांकि, पर्याप्त वित्तीय संसाधन उपलब्ध नहीं होने के कारण अब प्रोजेक्ट से जुड़ी सभी गतिविधियां रोक दी गई हैं।
99 करोड़ के विकास कार्य भी अधर में
DAVV में वित्तीय संकट का असर केवल मेडिकल कॉलेज प्रोजेक्ट पर ही नहीं पड़ा है। विश्वविद्यालय में पिछले कुछ वर्षों में स्वीकृत विभिन्न भवनों और विकास कार्यों के करीब 99 करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट भी लंबित बताए जा रहे हैं। इनमें कुलसचिव और कुलपति आवास का निर्माण भी शामिल है, जो करीब 10 साल से पूरा नहीं हो सका है।
सरकार संभालेगी 9 नए मेडिकल कॉलेजों का संचालन
वहीं, राज्य सरकार प्रदेश में स्थापित किए जा रहे 9 नए सरकारी मेडिकल कॉलेजों के संचालन की तैयारी कर रही है। बुधनी, छतरपुर, उज्जैन और दमोह में मेडिकल कॉलेज भवनों का निर्माण पूरा हो चुका है, जबकि मंडला और राजगढ़ में निर्माण कार्य जारी है। नीमच और सिंगरौली के मेडिकल कॉलेज केंद्र सरकार की योजना के तहत संचालित किए जाएंगे।
DAVV के झाबुआ मेडिकल कॉलेज प्रोजेक्ट के रुकने से विश्वविद्यालय की वित्तीय क्षमता और लंबे समय से लंबित विकास योजनाओं को लेकर एक बार फिर सवाल उठ रहे हैं।
संबंधित समाचार

स्लाइड से अंबानी गायब:अडानी बरकरार; विपक्ष के नेता की ‘डेस्ट्रॉयर्स ऑफ डेमोक्रेसी’ लिस्ट को लेकर सवाल

गणेश विसर्जन के दौरान हादसा:खदान में डूबने से 16 वर्षीय किशोर की मौत; सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

माय बस मेरी मोटर मेरा सम्मान:आम आदमी की बस

शराब कंपनी को हाईकोर्ट से राहत नहीं:लाइसेंस निलंबन बरकरार; टेंडर में भागीदारी को लेकर दायर याचिका में इस शर्त पर दिया जोर

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता का निधन:75 साल की उम्र में कैंसर से हारे जंग; फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर

आज जमेगी इंदौैर की झांकी:103 बरस की हुई पुरखों की परंपरा

देखिए वीडियो:21 साल बाद फिर शुरू हुई सार्वजनिक बस सेवा; 351 बसें रवाना, मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा का शुभारंभ

तेज रफ्तार कार होटल में घुसी:हादसे में वकील की मौत; ड्राइवर गंभीर, अंदर सो रहे 3 लोग घायल

सरकार खरीदेगी इतने करोड़ का हेलीकॉप्टर:जेट भी बेड़े में होगा शामिल; वीआईपी यात्राओं के साथ एयर कनेक्टिविटी बढ़ाने पर जोर

वायरल फीवर का बढ़ा प्रकोप:जिला अस्पताल की OPD में मरीज दोगुने से ज्यादा; रोज 1200 से अधिक लोग पहुंच रहे

मराठा योद्धा की प्रतिमा के स्ट्रक्चर पर विवाद:निगम की कार्रवाई से नाराज लोग थाने पहुंचे निर्माणाधीन चबूतरा हटाने का विरोध; जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग

एशियन गेम्स में 2 मिनट के अंदर भारत ने जीते 2 मेडल:सुरुचि- कमलजीत ने दिलाया गोल्ड; शूटिंग में सिल्वर भी आया

देखिए वीडियो:21 साल का इंतजार खत्म; फिर दौड़ेंगी सरकारी बसें, 7 शहरों में 351, आज से शुरू ‘मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा’

लाउडस्पीकर के शोर पर हाईकोर्ट सख्त:कहा- जिन्हें रोकना है; उन्हें ही आवाज सुनाई नहीं दे रही, एक हफ्ते में मांगी रिपोर्ट

तीन घटनाओं से पसरा मातम:युवक ने फांसी लगाकर दी जान; महिला की भी मौत, किसान ने इलाज के दौरान दम तोड़ा

दवा गोदाम पर छापा:10 हजार से ज्यादा गर्भपात किट जब्त; 9 हजार बेची, लाखों रुपए की दवाएं भी की बरामद

भारत-वेस्टइंडीज T20 के टिकटों की बिक्री शुरू:फैंस में जबरदस्त उत्साह; 2 घंटे में सामान्य गैलरी के 80% टिकट बिके

श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी:6 की मौत; कई लोग घायल

राहुल गांधी ने मुख्य चुनाव आयुक्त पर साधा निशाना:बोले- वोट चोरी की; नियुक्ति के समय ही किया था विरोध, सरकार ने उन्हें कानून से ऊपर रखा

देखिये वीडियो, ओंकारेश्वर की धार्मिक-प्राकृतिक विरासत बचाने की मांग:अधिवक्ताओं ने संभागायुक्त को सौंपा ज्ञापन; इसको लेकर जताई चिंता
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!