खबर
Top News

कांग्रेस के प्रदर्शन पर महापौर का पलटवार: बोले- पानी मिलने के बाद भी हंगामा; पार्टी जल संकट पर राजनीति बंद करे, जल आपूर्ति में जुटा निगम

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

26 मई 2026, 1:03 pm
शेयर करें:
कांग्रेस के प्रदर्शन पर महापौर का पलटवार

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
जल संकट को लेकर कांग्रेस द्वारा किए जा रहे प्रदर्शन पर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कांग्रेस नेताओं और पार्षदों पर राजनीतिक नौटंकी करने का आरोप लगाते हुए कहा कि शहर में पानी मिलने के बाद भी अनावश्यक हंगामा किया जा रहा है।

महापौर ने कहा कि कांग्रेस के नेता दोगलेपन की राजनीति कर रहे हैं। एक तरफ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जल संरक्षण और पानी बचाने की अपील करते हैं तथा लोगों से शांति बनाए रखने को कहते हैं, वहीं दूसरी तरफ इंदौर में कांग्रेस के पार्षद और नेता प्रदर्शन कर माहौल बिगाड़ने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिन वार्डों में पानी की आपूर्ति हो रही है, वहां भी प्रदर्शन और विरोध किया जा रहा है, जो पूरी तरह राजनीतिक है।

महापौर ने कांग्रेस नेताओं से सवाल पूछते हुए कहा कि उन्हें पहले यह बताना चाहिए कि शहर की जल आपूर्ति व्यवस्था की कितनी जानकारी है। शहर में कहां कितना पानी पहुंच रहा है, किस क्षेत्र में कितना दबाव है और किन परिस्थितियों में जल वितरण किया जा रहा है, इसकी समझ कांग्रेस नेताओं को नहीं है।

उन्होंने कहा कि नगर निगम ने दो महीने पहले से ही पानी संकट से निपटने की तैयारी शुरू कर दी थी। जरूरत वाले क्षेत्रों में टैंकर, अतिरिक्त सप्लाई और अन्य व्यवस्थाएं उपलब्ध कराई गई थीं। कांग्रेस के पार्षदों को जनता को यह बताना चाहिए कि उनके वार्ड में जितने टैंकर उपलब्ध कराए गए, उनका उपयोग कैसे हुआ और कितने लोगों तक पानी पहुंचाया गया।

महापौर ने कहा कि कांग्रेस के कई नेता तीन-तीन और चार-चार बार पार्षद रह चुके हैं, जबकि कई नेता विधायक भी रहे हैं। ऐसे में उन्हें यह हिसाब देना चाहिए कि उन्होंने अपने कार्यकाल में जल संरक्षण और जल प्रबंधन के लिए क्या काम किए।

उन्होंने कहा कि केवल प्रदर्शन, नारेबाजी और राजनीतिक बयानबाजी से समस्याओं का समाधान नहीं होगा। शहर में जल संकट जैसी परिस्थितियों में सभी दलों को मिलकर काम करना चाहिए। नगर निगम लगातार जल आपूर्ति व्यवस्था को बेहतर बनाने के प्रयास कर रहा है और नागरिकों को राहत पहुंचाने के लिए हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं।

संबंधित समाचार

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद
Top News

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद:आखिर कब होगी कार्रवाई

about 6 hours ago
कलेक्टर का एक्शन
Top News

कलेक्टर का एक्शन:स्वामित्व योजना में लापरवाही पर की बड़ी कार्रवाई; 7 प्रोबेशनर पटवारियों की सेवा समाप्त

about 6 hours ago
सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई
Top News

सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई:भारी पुलिस बल और रिमूवल अमले की मौजूदगी में अतिक्रमण ध्वस्त

about 6 hours ago
INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला
Top News

INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला:राहुल गांधी बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा हमारा मिशन

about 6 hours ago
मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम
Top News

मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम:लोडिंग वाहन और टैंकर किए जब्त

about 6 hours ago
फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी
Top News

फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:दोस्त के खिलाफ FIR दर्ज

about 6 hours ago
न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान
Top News

न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान

about 6 hours ago
2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी
Top News

2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी:अब तक क्या किया? हाईकोर्ट ने प्रशासन से मांगा जवाब

about 6 hours ago
मां चंद्रघंटा का संदेश
Top News

मां चंद्रघंटा का संदेश:सौम्यता और शौर्य का संतुलन ही बनाता है मजबूत व्यक्तित्व

about 6 hours ago
दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल
Top News

दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल:कमिश्नर ने 2 नव आरक्षकों सहित 6 अनुसचिवीय कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति प्रमाण पत्र

about 6 hours ago
भक्ति रस में रमा शहर
Top News

भक्ति रस में रमा शहर:मां की आराधना और गरबों की धूम का उत्सव

about 6 hours ago
खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी
Top News

खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

about 7 hours ago
प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस
Top News

प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस:टैक्स से छूट वाली संपत्तियों को राहत; नए नियमों में स्वयंसेवकों की भर्ती

about 7 hours ago
मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प
Top News

मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक

about 7 hours ago
आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल
Top News

आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल:कार्तिकेय सिंह चौहान ने अधिकारियों को दी ये चेतावनी

about 7 hours ago
पिटती पुलिस टूटता मनोबल
Indore

पिटती पुलिस टूटता मनोबल:खादी के लिए खाकी के हाथ काटने में जल्दबाजी आखिर क्यों

about 7 hours ago
मंदिर की दानपेटी तोड़कर नकदी और चांदी के सिक्के चोरी
Top News

मंदिर की दानपेटी तोड़कर नकदी और चांदी के सिक्के चोरी:बदमाशों ने दो घरों को भी बनाया निशाना

about 7 hours ago
एचआईवी के इतने नए मामले
Top News

एचआईवी के इतने नए मामले:इस मेडिकल कॉलेज में मिले सबसे ज्यादा संक्रमित; इतने मरीज एआरटी से दूर

about 7 hours ago
बिना नंबर की फॉर्च्यूनर ने बुझा दिया एक घर का चिराग
Top News

बिना नंबर की फॉर्च्यूनर ने बुझा दिया एक घर का चिराग:बाइक को मारी टक्कर, मैकेनिक की हुई मौत; दो नाबालिग साथी हुए गंभीर घायल

about 7 hours ago
इस पूर्व मंत्री ने किसको को दी नसीहत
Top News

इस पूर्व मंत्री ने किसको को दी नसीहत:बोले; ‘ऐसा भी क्या काम, जो जमीर बेचकर करना पड़े’ पद से इस्तीफा देकर साथ आइए, दोनों मिलकर सड़क पर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

about 7 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!