खबर
Top News

महापौर पानी दो: नहीं तो कुर्सी छोड़ो; जल संकट को लेकर राजवाड़ा पर कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन कल

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

25 मई 2026, 5:46 pm
शेयर करें:
महापौर पानी दो

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
गहराते जलसंकट और पेयजल सप्लाई में कथित भेदभाव को लेकर राजनीतिक पारा चरम पर पहुंच गया है। नगर निगम प्रशासन और महापौर पुष्यमित्र भार्गव के खिलाफ कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है।

कल 26 मई को शाम 5 बजे राजवाड़ा पर विरोध प्रदर्शन आयोजित किया जा रहा है, जिसकी कमान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी संभालेंगे। इस आंदोलन को सफल बनाने के लिए गांधी भवन में विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 3 और 4 के ब्लॉक अध्यक्षों व कांग्रेस पदाधिकारियों की रणनीतिक बैठक संपन्न हुई, जिसमें आम जनता को घर-घर जाकर इस प्रदर्शन से जोड़ने की रूपरेखा तैयार की गई है।

शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने नगर निगम प्रशासन और महापौर पुष्यमित्र भार्गव पर गंभीर आरोप लगाए हैं। चौकसे के अनुसार, वार्ड 45 कांग्रेस पार्षद सोनाली मिमरोट के क्षेत्र में विकास नगर त्रिवेणी टंकी से लाला का बगीचा बस्ती व वार्ड 46 में पानी सप्लाई होती है।

आरोप है महापौर के नेतृत्व में नर्मदा विभाग के अधिकारियों ने बिना किसी आधिकारिक ड्राइंग अप्रूवल के, नियमों को ताक पर रखकर 5 फीट गहरी पाइपलाइन डाली और 8 इंच का अवैध इंटर कनेक्शन कर दिया।

कांग्रेस का दावा है कि पुरानी लाइन महज ढाई फीट गहरी है, जिसके कारण नई गहरी लाइन पहले ही पानी खींच लेगी और गरीब बस्ती तक पानी का प्रेशर ही नहीं पहुंचेगा।

इसके साथ ही गंदे पानी वाली पुरानी लाइन को भी इससे जोड़ देने का आरोप लगाया गया है, जिसे कांग्रेस ने बस्ती के लोगों को पानी के लिए तरसाने का सुनियोजित षड्यंत्र करार दिया है।

जल सेवा बाधित न की जाए
पूरा विवाद वार्ड क्रमांक 45 के पानी को भारतीय जनता पार्टी के पार्षद लाल बहादुर वर्मा के क्षेत्र में डाइवर्ट करने को लेकर बढ़ा है। कांग्रेस नेतृत्व का कहना है कि उन्हें दूसरे क्षेत्रों में पानी देने पर आपत्ति नहीं है, लेकिन किसी गरीब बस्ती का हक मारकर ऐसा करना पूरी तरह अनुचित है।

इसके अलावा, बजरंग नगर टंकी से पिछले 12 वर्षों से निशुल्क जल सेवा दे रहे कांग्रेस कार्यकर्ता बब्बू यादव के टैंकरों को रोकने का भी विरोध किया जा रहा है।

कांग्रेस ने नगर निगम कमिश्नर से मांग की है कि भले ही टैंकरों पर नगर निगम लिख दिया जाए, लेकिन संकट के इस दौर में जनहित में जारी जल सेवा को बाधित न किया जाए।

विपक्ष पर झूठे आरोप मढ़ रहे... शहर अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने तल्ख लहजे में कहा कि इंदौर की जनता ने एक निष्क्रिय और लाचार व्यक्ति को शहर का प्रथम नागरिक चुन लिया है, जो अपनी नाकामी छुपाने के लिए विपक्ष पर झूठे आरोप मढ़ रहे हैं।

पिछले तीन दशकों में इंदौर ने पानी के लिए ऐसा हाहाकार और जनआक्रोश कभी नहीं देखा। भगीरथपुरा में दूषित पानी पीने से हुई मौतों के बाद भी निगम प्रशासन की नींद नहीं टूटी है और कम बारिश के बावजूद आगामी दो-तीन वर्षों के लिए कोई ठोस कार्ययोजना तैयार नहीं की गई।

संबंधित समाचार

पांच दिन से लापता वकील का शव रेलवे ट्रैक पर मिला
Top News

पांच दिन से लापता वकील का शव रेलवे ट्रैक पर मिला:एक्टिवा की डिग्गी में मिला था मोबाइल; तलाश कर रही थी पुलिस

about 5 hours ago
देखिये वीडियो, खुदाई के दौरान गैस पाइपलाइन हुई लीकेज
Top News

देखिये वीडियो, खुदाई के दौरान गैस पाइपलाइन हुई लीकेज:तेज प्रेशर से हुआ रिसाव; रहवासियों में मचा हड़कंप, इसी गली में पहले भी हो चुका है हादसा

about 5 hours ago
सोनम वांगचुक का सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम
Top News

सोनम वांगचुक का सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम:प्रदर्शनकारियों की रिहाई नहीं हुई तो करेंगे अनशन

about 5 hours ago
हजारों महिलाओं ने किया सीएम हाउस कूच
Top News

हजारों महिलाओं ने किया सीएम हाउस कूच:मंत्री के बंगले के सामने घंटों बैठी रही; 10 नवंबर तक का दिया अल्टीमेटम

about 6 hours ago
कम बारिश से जलसंकट का खतरा
Top News

कम बारिश से जलसंकट का खतरा:पानी बचाने महापौर पुष्पमित्र भार्गव की शहरवासियों से अपील

about 6 hours ago
देखिए वीडियो, प्रदर्शन को लेकर पीसीसी चीफ का पीएम पर हमला
Top News

देखिए वीडियो, प्रदर्शन को लेकर पीसीसी चीफ का पीएम पर हमला:बोले; विरोध को जितना दबाएंगे, उतनी ताकत से उठेगी आवाज

about 6 hours ago
गुलाब जामुन फैक्ट्री और मामाजी गृह उद्योग सील
Top News

गुलाब जामुन फैक्ट्री और मामाजी गृह उद्योग सील:त्योहारों से पहले मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग सख्त शिकंजा, कई रेस्टोरेंट पर छापे

about 6 hours ago
व्यवस्था..क्रिकेट मैच के लिए बदलेगा ट्रैफिक
Top News

व्यवस्था..क्रिकेट मैच के लिए बदलेगा ट्रैफिक:तीन रास्ते रहेंगे बंद

about 6 hours ago
देखिए वीडियो, सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को कांग्रेस का समर्थन
Top News

देखिए वीडियो, सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को कांग्रेस का समर्थन:ये नेता बोले; मांगों के साथ खड़ी है पार्टी, सरकार पर लगाया अनदेखी का आरोप

about 6 hours ago
जंतर-मंतर नहीं पहुंच पाए प्रदर्शनकारी
Top News

जंतर-मंतर नहीं पहुंच पाए प्रदर्शनकारी:शीर्ष नेता हिरासत में; 3000 समर्थक पकड़े गए, 38 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात

about 6 hours ago
कांग्रेस ने पटाखा दुकानों के किराए का भी मांगा हिसाब
Top News

कांग्रेस ने पटाखा दुकानों के किराए का भी मांगा हिसाब:राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए 14 लाख शुल्क वसूली और भाजपा के कार्यक्रम को छूट देने पर उठाए सवाल

about 6 hours ago
गोवंश वध के मामले में इतने आरोपी गिरफ्तार
Top News

गोवंश वध के मामले में इतने आरोपी गिरफ्तार:वारदात में इस्तेमाल बाइक जब्त; कलेक्टर और एसपी ने दिए थे जांच के निर्देश

about 7 hours ago
350 करोड़ की बेशकीमती जमीन का मामला
Top News

350 करोड़ की बेशकीमती जमीन का मामला:भूमाफिया के पक्ष में आया फैसला; प्रशासन की भूमिका पर सवाल

about 7 hours ago
अवैध वसूली करने वाले 4 वनकर्मी सस्पेंड
Indore

अवैध वसूली करने वाले 4 वनकर्मी सस्पेंड:रेंज में कर दिया लाइन अटैच

about 7 hours ago
इस शहर के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान
Top News

इस शहर के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान:डेढ़ घंटे में पूरा होगा सफर; विंटर शेड्यूल में शुरू होगी विमान सेवा

about 7 hours ago
पूछेंगे एसआईआर के समय फॉर्म जमा क्यों नहीं किया
Top News

पूछेंगे एसआईआर के समय फॉर्म जमा क्यों नहीं किया:आज से बीएलओ जाएंगे घर-घर

about 7 hours ago
लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई
Top News

लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई:इतने परिवीक्षाधीन पटवारियों की सेवा समाप्त; इतने निलंबित

about 7 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिया कानूनी झंझटों से बचाने का भरोसा
Top News

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिया कानूनी झंझटों से बचाने का भरोसा:स्वामित्व योजना में पूरा सहयोग करेंगे पटवारी

about 7 hours ago
सड़कों पर कीलें लगाकर  कॉकरोचों को रोक लिया
Indore

सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया:सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया

about 7 hours ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:बेकाबू बस ने तीन छात्राओं को कुचला; दो की मौत, एक गंभीर, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

about 7 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!