इस मंदिर को इतने लाख की सामग्री का दान: सावन में दर्शन व्यवस्था होगी और बेहतर
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
सावन माह में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए उज्जैन के प्रसिद्ध काल भैरव मंदिर में दर्शन व्यवस्था को और बेहतर बनाने की तैयारी की जा रही है।
इसी कड़ी में मुंबई के दानदाता मनीष पांचाल और समीर पांचाल ने मंदिर समिति को करीब ₹10 लाख मूल्य के बैरिकेड्स भेंट किए हैं। खास बात यह है कि उन्होंने नकद राशि देने के बजाय सीधे बैरिकेड्स तैयार करवाकर मंदिर को दान किए।
पहली खेप मंदिर पहुंची, विधि-विधान से हुआ समर्पण
बैरिकेड्स की पहली खेप रविवार को उज्जैन पहुंची। मंदिर परिसर में विधि-विधान से पूजन-अर्चन के बाद इन्हें मंदिर समिति को समर्पित किया गया। इस दौरान एसडीएम एलएन गर्ग, पटवारी महेश देपन, मंदिर प्रबंधक संध्या मारकंडे और व्यवस्थापक अनिल बोरासी मौजूद रहे।
100 बैरिकेड्स पहुंचे, 200 और जल्द आएंगे
एसडीएम एलएन गर्ग के अनुसार, फिलहाल 100 बैरिकेड्स मंदिर पहुंच चुके हैं। शेष करीब 200 बैरिकेड्स की दूसरी खेप अगले 15 दिनों में मंदिर पहुंच जाएगी।
सभी बैरिकेड्स उपलब्ध होने के बाद सावन के दौरान श्रद्धालुओं की कतारों का संचालन अधिक व्यवस्थित होगा, जिससे भीड़ प्रबंधन आसान होगा और दर्शन व्यवस्था पहले से अधिक सुगम एवं सुरक्षित बन सकेगी।
मंदिर प्रशासन का मानना है कि नए बैरिकेड्स से श्रद्धालुओं की आवाजाही बेहतर तरीके से नियंत्रित होगी, जिससे लंबे इंतजार और अव्यवस्था जैसी समस्याओं में भी कमी आएगी।
संबंधित समाचार

किसानों की समृद्धि सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध:मुख्यमंत्री ने वीसी के माध्यम से बलराम कृषि महोत्सव को किया संबोधित; बोले-सिंचाई परियोजनाएं बनेगी सुखद समृद्धि का आधार

महाकाल के दरबार में पहुंचे इंद्रेश महाराज:बोले- बाबा के चरणों में साक्षात प्रणाम किया; मंदिर समिति ने किया स्वागत

30 नवंबर को रिटायर होंगे DGP कैलाश मकवाणा:प्रदेश के नए पुलिस प्रमुख 1 दिसंबर को संभालेंगे कमान; गृह विभाग ने जारी किया सेवानिवृत्ति का आदेश, दो साल के कार्यकाल को लेकर चल रहा था तारीख का विवाद

निरस्त धाराओं पर आदेश देना पड़ा भारी:नगर निगम के अधिकारी पर 1 लाख की कॉस्ट; हाईकोर्ट ने कहा-गलत आदेश से न्यायालय का समय बर्बाद हुआ

लोकायुक्त की ट्रैप कार्रवाई:दो कर्मचारी रिश्वत लेते गिरफ्तार; इस एवज में मांगी थी घूस

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की विवादित टिप्पणी:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और महापौर पुष्यमित्र भार्गव पर साधा निशाना; भ्रष्टाचार और नेताओं के बीच खींचतान को लेकर उठाए सवाल

थानों में सुनवाई नहीं:इसलिए हर मंगलवार जनसुनवाई में उमड़ रहे पीड़ित

वीडियो देखिये, इंदौर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का शक्ति प्रदर्शन:चरैवेति-एकत्रीकरण में जुटेंगे एक लाख स्वयंसेवक; ताब्दी वर्ष के समापन पर बड़ा आयोजन

रोक के बावजूद गृह निर्माण मंडल को जमीन का अंतरण किस आधार पर:हुकुमचंद मिल जमीन की रजिस्ट्री पर 19 करोड़ से अधिक की स्टांप ड्यूटी बकाया होने का आरोप

दीपावली से पहले खाद्य विभाग की सख्ती:मावा फैक्ट्रियों पर की कार्रवाई; सैंपल लेकर लैब भेजे

हार्ट अटैक के बढ़ते खतरे पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता:हर 5 में से एक मरीज 20–40 साल का; खराब जीवनशैली, मोटापा, प्रदूषण और शारीरिक गतिविधियों की कमी बढ़ा सकती है जोखिम

जहरीले जलकांड के बाद हटाया:अब सागर कलेक्टर बने यादव

नल कनेक्शन लगे फिर भी नहीं आया पानी:ग्रामीण हो रहे परेशान

वीडियो देखिये, आबकारी विभाग और DGGI की बड़ी कार्रवाई:लावारिस हालत में मिले शराब से भरे दो कंटेनर; इतने करोड़ की शराब जब्त

चुनाव आयोग और भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेस का सत्याग्रह:महंगाई, बेरोजगारी और वोट चोरी के आरोपों को लेकर कलेक्टोरेट पर प्रदर्शन; राष्ट्रपति-राज्यपाल के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

एमपी सरकार का बड़ा फैसला:इन्हें बनाया राज्य आनंद संस्थान का CEO; राजेश हिंगणकर को फिर मिली सीएम ऑफिस में जिम्मेदारी, कैबिनेट ने दी मंजूरी

ऑरिका ग्रीन्स की बाउंड्रीवॉल और निर्माण रोकने की मांग:ग्राम कवटी के खसरा 111-112 को लेकर एसडीएम-तहसीलदार से शिकायत

यातायात व्यवस्था को अधिक सुचारू, सुरक्षित बनाने की कवायद:जागरूकता के साथ-साथ नियम उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई

डेली कॉलेज तक गाड़ियां प्रतिबंधित:पार्किंग के बाद कार्यक्रम स्थल तक पैदल जाना होगा

दो हाई-स्पीड ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर:40 से ज्यादा लोगों की मौत; सैकड़ों घायल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!