खबर
Top News

मास्टर माइंड गिरफ्तार: बैंक खातों से जुड़ा करोड़ों का रैकेट; ऑनलाइन सट्‌टा नेटवर्क का खुलासा

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

14 अप्रैल 2026, 3:47 pm
शेयर करें:
मास्टर माइंड गिरफ्तार

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में ऑनलाइन सट्‌टा कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक सक्रिय नेटवर्क का खुलासा किया है। मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जो डिजिटल माध्यम से सट्‌टा खिलाने और पैसों की हेराफेरी करने वाले संगठित गिरोह से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है।

कनाड़िया थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर स्नेही जीवी फार्म हाउस के पास दबिश देकर आरोपी हिमांशु कनेरिया को गिरफ्तार किया है, जो पारसी मोहल्ला क्षेत्र का निवासी बताया गया है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी ऑनलाइन सट्‌टे के संचालन में सक्रिय भूमिका निभा रहा था और ग्राहकों को विभिन्न डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए सट्‌टा खेलने की सुविधा उपलब्ध कराता था।

पुलिस जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि यह पूरा नेटवर्क संगठित तरीके से काम कर रहा था, जिसमें मुख्य रूप से पंकज सूर्यवंशी नामक व्यक्ति द्वारा तैयार किए गए ऑनलाइन सिस्टम का उपयोग किया जा रहा था।

इसी सिस्टम के जरिए ग्राहकों को जोड़कर उनसे पैसे लिए जाते थे और सट्‌टे की रकम को विभिन्न बैंक खातों में ट्रांसफर किया जाता था।

10 प्रतिशत कमीशन अपने पास रखता था हिमांशु
सूत्रों के मुताबिक आरोपी हिमांशु कनेरिया इस नेटवर्क में एक महत्वपूर्ण लिंक के रूप में काम कर रहा था। वह ग्राहकों से प्राप्त सट्‌टे की राशि में से करीब 10 प्रतिशत कमीशन अपने पास रखकर शेष राशि को मास्टर माइंड के खातों में ट्रांसफर करता था।

इस तरह पूरे सिस्टम में डिजिटल ट्रांजेक्शन और बैंकिंग नेटवर्क का उपयोग कर अवैध गतिविधि को अंजाम दिया जा रहा था। पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में यह भी संकेत मिले हैं कि इस नेटवर्क से कई अन्य लोग भी जुड़े हो सकते हैं, जो अलग-अलग स्तर पर सट्‌टा संचालन, ग्राहक जोड़ने और पैसों की हेराफेरी का काम कर रहे हैं।

फिलहाल पुलिस ने आरोपी के मोबाइल, बैंक खातों और डिजिटल ट्रांजेक्शन डिटेल्स को जांच में लिया है। कनाड़िया पुलिस का कहना है कि यह मामला सिर्फ एक गिरफ्तारी तक सीमित नहीं है, बल्कि एक बड़े ऑनलाइन सट्‌टा रैकेट की परतें खुलने की संभावना है। पुलिस अब पूरे नेटवर्क की कड़ी से कड़ी जोड़ने में जुटी है और जल्द ही अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी भी हो सकती है।

संबंधित समाचार

भारत-वेस्टइंडीज T20 महामुकाबला
Top News

भारत-वेस्टइंडीज T20 महामुकाबला:होलकर स्टेडियम में क्रिकेट का जुनून; तिरंगे के रंग में रंगे फैंस, वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

about 10 hours ago
देखिये वीडियो, इंडिगो की फ्लाइट में अचानक लगी आग
Top News

देखिये वीडियो, इंडिगो की फ्लाइट में अचानक लगी आग:करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग; यात्रियों में मचा हड़कंप

about 11 hours ago
जल संकट से निपटने की तैयारी
Top News

जल संकट से निपटने की तैयारी:6 हजार सरकारी बोरिंग की होगी जांच; 500 से ज्यादा पर कब्जे की आशंका

about 11 hours ago
रिहाई के बाद फिर आंदोलन की तैयारी
Top News

रिहाई के बाद फिर आंदोलन की तैयारी:अभिजीत दीपके बोले- पाबंदियां हमें विरोध करने से नहीं रोक पाएंगी

about 11 hours ago
आदिवासी परिवारों पर कार्रवाई का आरोप
Top News

आदिवासी परिवारों पर कार्रवाई का आरोप:फसलें नष्ट करने और मकान तोड़ने से बढ़ी चिंता; केंद्रीय मंत्री के निर्देशों की अनदेखी का दावा

about 11 hours ago
मिलावटखोरों पर शिकंजा
Top News

मिलावटखोरों पर शिकंजा:मावा और घी की सघन जांच हुई शुरू

about 12 hours ago
मां शैलपुत्री का संदेश
Top News

मां शैलपुत्री का संदेश:शारदीय नवरात्रि प्रथम दिवस भीड़ के पीछे नहीं; अपने लक्ष्य की ओर चलो

about 12 hours ago
थाने में मारपीट के आरोपों के बीच भाजपा कार्यकर्ता की तबीयत बिगड़ी
Top News

थाने में मारपीट के आरोपों के बीच भाजपा कार्यकर्ता की तबीयत बिगड़ी:सीने में दर्द के बाद ICU में किए गए भर्ती; हार्ट अटैक की आशंका

about 12 hours ago
मजदूर का शव कमरे में पंखे से लटका मिला
Top News

मजदूर का शव कमरे में पंखे से लटका मिला:10 महीने पहले बना था पिता; पड़ोसी ने खिड़की से देखा तो पता चला

about 12 hours ago
राजधानी जा रहे युवा कांग्रेस नेताओं को रेलवे स्टेशन पर पकड़ा
Top News

राजधानी जा रहे युवा कांग्रेस नेताओं को रेलवे स्टेशन पर पकड़ा:थाने ले गई पुलिस; लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन का लगाया आरोप

about 12 hours ago
25 लाख लेने के बाद भी बुजुर्ग से 10 हजार वसूले
Top News

25 लाख लेने के बाद भी बुजुर्ग से 10 हजार वसूले:पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का करीबी बताकर रौब झाड़ने वाला फरार

about 12 hours ago
भारत-वेस्टइंडीज टी-20 महामुकाबला
Top News

भारत-वेस्टइंडीज टी-20 महामुकाबला:क्रिकेट प्रेमियों में भारी उत्साह; 1500 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा, एंट्री गेट पर लगी लंबी लाइन

about 12 hours ago
बदमाशों को नहीं कानून का खौफ!
Top News

बदमाशों को नहीं कानून का खौफ!:सोशल मीडिया पर वायरल दो वीडियो; कार्रवाई नहीं होने पर उठ रहे सवाल

about 12 hours ago
मैच से पहले नगर निगम को मिले 15 लाख रुपए
Top News

मैच से पहले नगर निगम को मिले 15 लाख रुपए:टिकट बिक्री के हिसाब से बाद में जमा होगी बाकी राशि

about 12 hours ago
इस जिले को मेट्रोपॉलिटन एरिया से जोड़ने की तैयारी
Top News

इस जिले को मेट्रोपॉलिटन एरिया से जोड़ने की तैयारी:540 करोड़ से सड़क का होगा उन्नयन; सीएम ने बच्चों को गिफ्ट किया सांदीपनि स्कूल

about 12 hours ago
यातायात व्यवस्था होगी बेहतर
Top News

यातायात व्यवस्था होगी बेहतर:इस पुल का चौड़ीकरण 4-5 दिन में होगा शुरू; इतने करोड़ होंगे खर्च

about 13 hours ago
मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में आया 3,729 करोड़ का निवेश
Top News

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में आया 3,729 करोड़ का निवेश:सीएम डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में टूरिज्म इको सिस्टम को मिलेगा बूस्ट

about 13 hours ago
देखिए वीडियो, ‘अब असली लड़ाई शुरू होगी’
Top News

देखिए वीडियो, ‘अब असली लड़ाई शुरू होगी’:सीजेपी का मोदी-शाह पर तीखा हमला; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर आंदोलन तेज करने का ऐलान

about 13 hours ago
जमीन बेची महिला ने रकम पर हिस्ट्रीशीटर पिता-पुत्र का कब्जा
Top News

जमीन बेची महिला ने रकम पर हिस्ट्रीशीटर पिता-पुत्र का कब्जा:सालभर से भटक रही पीड़िता ने की डीआईजी को शिकायत; एसडीओपी और टीआई को जांच के दिए निर्देश

about 13 hours ago
जानलेवा हमले के आरोपी गिरफ्तार
Top News

जानलेवा हमले के आरोपी गिरफ्तार:भागते समय बाइक से गिरे, तीनों के पैर टूटे

about 13 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!