माता टेकरी पर लगी भीषण आग: श्रद्धालुओं में मची भगदड़; तेज हवा से बार-बार भड़क रही
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, देवास।
प्रसिद्ध माता टेकरी के ऊपरी हिस्से में शुक्रवार को भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग तेजी से फैलते हुए बड़ी माता मंदिर के ऊपरी हिस्से तक पहुंच गई, जिससे दर्शन करने आए श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। लोग जान बचाने के लिए सुरक्षित स्थानों की ओर भागते नजर आए।
तेज हवाओं के कारण आग तेजी से फैल गई
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आग ने कुछ ही देर में टेकरी के बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। तेज हवाओं के कारण आग तेजी से फैल गई, जिससे उसे बुझाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। टेकरी पर पानी की कमी के चलते राहत और बचाव कार्य भी प्रभावित हुए।
नगर निगम और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंची
मंदिर कर्मचारियों और स्थानीय लोगों ने शुरुआती स्तर पर आग बुझाने की कोशिश शुरू की, जिसके बाद सूचना मिलते ही नगर निगम और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गईं। नगर निगम देवास की टीम ने दमकल संसाधनों के साथ आग पर काबू पाने का अभियान शुरू किया।
कई स्थानों पर बार-बार भड़क रही आग
घटना की जानकारी मिलते ही सीएसपी, थाना प्रभारी और अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। कई स्थानों पर आग बार-बार भड़कने से पूरे क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है। पुलिस और प्रशासनिक अमला लगातार श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने में जुटा रहा। जानकारी के मुताबिक, आग पर काबू पा लिया गया है।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!