खबर
Top News

चलती स्लीपर बस में लगी भीषण आग: 9 लोग जिंदा जले; 19 चालान फिर भी सड़क पर दौड़ रही थी बस

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

24 सितंबर 2026, 11:24 am
शेयर करें:
चलती स्लीपर बस में लगी भीषण आग

खुलासा फर्स्ट, नोएडा।
यमुना एक्सप्रेसवे पर बुधवार देर रात एक निजी AC स्लीपर बस में भीषण आग लगने से 9 यात्रियों की मौत हो गई। मृतकों में 8 पुरुष और एक महिला शामिल हैं।

बस में करीब 35 यात्री सवार थे। आग इतनी तेजी से फैली कि कई यात्री खिड़कियों के शीशे तोड़कर बाहर कूदे और अपनी जान बचाई।

जेवर एयरपोर्ट के पास हुआ हादसा
हादसे के बाद राहत और बचाव अभियान करीब दो घंटे तक चला। हादसा बुधवार रात करीब 11:30 बजे जेवर इलाके में यमुना एक्सप्रेसवे पर हुआ। बस दिल्ली के कश्मीरी गेट से महोबा जा रही थी।

शुरुआती जांच में AC सिस्टम में शॉर्ट सर्किट या स्पार्क से आग लगने की आशंका सामने आई है, हालांकि आग लगने का अंतिम कारण जांच के बाद ही स्पष्ट होगा।

धुआं भरते ही मची अफरा-तफरी
हादसे के वक्त ज्यादातर यात्री सो रहे थे। आग और धुआं फैलने के बाद बस के अंदर चीख-पुकार मच गई। कई यात्रियों ने खिड़कियों के शीशे तोड़कर बाहर निकलने की कोशिश की। कुछ लोग खिड़कियों से कूदकर सड़क पर पहुंचे।

यात्री रिंकी राजपूत के मुताबिक, नींद खुलने पर बस के अंदर धुआं भरा हुआ था और लोग घबराकर इधर-उधर भाग रहे थे। उन्होंने बताया कि कई यात्रियों ने कूदकर अपनी जान बचाई, जबकि कुछ लोग बस के अंदर ही फंस गए।

5 फायर टेंडर पहुंचे, पीछे का हिस्सा काटकर निकाले शव
आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं। आग पर काबू पाने के बाद बस के पीछे का हिस्सा काटकर फायरकर्मी अंदर दाखिल हुए।

इसके बाद एक-एक कर शवों को बाहर निकाला गया। हादसे में मारे गए यात्रियों के शव बुरी तरह झुलस गए हैं, जिससे उनकी पहचान करना मुश्किल हो रहा है।

पुलिस और प्रशासन पहचान की प्रक्रिया में जुटे हैं।

यात्री ने लगाया ड्राइवर पर बस नहीं रोकने का आरोप
हमीरपुर के एक यात्री ने आरोप लगाया कि आग लगने के बाद ड्राइवर ने तुरंत बस नहीं रोकी। यात्री के मुताबिक, जब अंदर धुआं और आग बढ़ने लगी तो यात्रियों ने खिड़कियों के शीशे तोड़ना शुरू कर दिया।

इसके बाद बस रोकी गई। पुलिस ने बस के ड्राइवर पवन और कंडक्टर योगेश को हिरासत में लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

एक पुलिस शिकायत में यात्रियों द्वारा ड्राइवर और कंडक्टर को जलने की गंध के बारे में बताए जाने का भी उल्लेख है।

बस पर 19 चालान, 1.75 लाख से ज्यादा जुर्माना लंबित
हादसे के बाद बस के पुराने ट्रैफिक रिकॉर्ड की भी जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक, बस के खिलाफ 19 चालान दर्ज हैं और कुल ₹1,75,500 का जुर्माना लगाया गया था, जिसकी राशि अब तक जमा नहीं हुई थी।

इनमें यात्रियों के साथ माल ले जाने, बिना लाइसेंस और परमिट से जुड़े उल्लंघन के चालान भी शामिल बताए गए हैं। बस का पहला चालान 2024 में हुआ था।

दिल्ली-आगरा लेन करीब दो घंटे प्रभावित
आग की घटना के बाद यमुना एक्सप्रेसवे की दिल्ली-आगरा लेन पर यातायात प्रभावित हुआ। बचाव और राहत अभियान के दौरान करीब दो घंटे तक यातायात बाधित रहा।

आग बुझाने और बस हटाने के बाद रास्ते को सामान्य किया गया। पुलिस अब हादसे की वजह, बस की तकनीकी स्थिति, ड्राइवर-कंडक्टर की भूमिका और पुराने चालानों से जुड़े रिकॉर्ड की जांच कर रही है।

हादसे के कारणों की अंतिम पुष्टि जांच पूरी होने के बाद होगी।

संबंधित समाचार

पति ने पहले पत्नी का गला रेता
Top News

पति ने पहले पत्नी का गला रेता:फिर खुद फांसी लगाई; खेलने गए बच्चे लौटे तो घर में मिले माता-पिता के शव

28 minutes ago
टीआई हत्याकांड में फरार एक आरोपी की हुई मौत
Top News

टीआई हत्याकांड में फरार एक आरोपी की हुई मौत:एक पार्टनर पकड़ाया; अवैध शराब पकड़ने के दौरान हुई थी सनसनीखेज वारदात

about 1 hour ago
वन विभाग में भ्रष्टाचार के आरोपों से हड़कंप
Top News

वन विभाग में भ्रष्टाचार के आरोपों से हड़कंप:डिप्टी रेंजर के वायरल वीडियो में बड़े अधिकारियों तक रकम पहुंचने का दावा; DFO ने दिए जांच के निर्देश

about 2 hours ago
महालक्ष्मी दर्शन के लिए उमड़ा सैलाब
Top News

महालक्ष्मी दर्शन के लिए उमड़ा सैलाब:राजवाड़ा से एक किलोमीटर तक लगी लंबी कतार

about 2 hours ago
भाई दूज पर भी छुट्टी की मांग
Top News

भाई दूज पर भी छुट्टी की मांग:शिक्षक संघ ने शिक्षा मंत्री को लिखा पत्र; 6 से 10 नवंबर तक घोषित है दीपावली अवकाश

about 2 hours ago
विधायक विश्रामगृह मामले में नया खुलासा
Top News

विधायक विश्रामगृह मामले में नया खुलासा:पीए के नाम पर फोन आया; आधे घंटे के लिए मांगा था कमरा

about 2 hours ago
जनता को पानी बचाने की नसीहत सरकारी डिपो में हो रही बर्बादी
Top News

जनता को पानी बचाने की नसीहत सरकारी डिपो में हो रही बर्बादी:चौराहे पर बहा रहे पानी; कार्रवाई कौन करेगा

about 2 hours ago
शहर में इंदौर में भिक्षावृत्ति के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई तेज
Top News

शहर में इंदौर में भिक्षावृत्ति के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई तेज:धार्मिक स्थलों पर की गई सर्चिंग; बाजारों, चौराहों और सार्वजनिक स्थानों पर निगरानी बढ़ाई

about 3 hours ago
वह वाली दीपावली अब कहां रही
Top News

वह वाली दीपावली अब कहां रही:दीयों की रोशनी में रिश्तों की मिठास और अपनों की तलाश

about 3 hours ago
वीडियो देखिये, बस्तर में इस अंदाज में पीएम ने जवानों के साथ मनाई दीपावली
Top News

वीडियो देखिये, बस्तर में इस अंदाज में पीएम ने जवानों के साथ मनाई दीपावली:साझा की त्योहार की खुशियां; त्योहार के मौके पर सुरक्षा बलों के प्रति जताया सम्मान

about 3 hours ago
त्योहारों से पहले भिक्षावृत्ति रोकने के लिए प्रशासन ने चलाया सर्चिंग अभियान
Top News

त्योहारों से पहले भिक्षावृत्ति रोकने के लिए प्रशासन ने चलाया सर्चिंग अभियान:8 भिक्षुकों का रेस्क्यू; मिल क्षेत्र में परदेसीपुरा, पाटनीपुरा में पहुंची महिला एवं बाल विकास विभाग की टीम

about 3 hours ago
थाली से घर के बजट तक महंगाई की मार आम आदमी के लिए मुश्किल हुआ गुजारा
Top News

थाली से घर के बजट तक महंगाई की मार आम आदमी के लिए मुश्किल हुआ गुजारा:मध्यम वर्ग के सामने खर्च और बचत के बीच संतुलन की चुनौती

about 3 hours ago
पटाखों और उत्सव के बाद निकले कचरे को हटाने सड़कों पर उतरेगा निगम का अमला
Top News

पटाखों और उत्सव के बाद निकले कचरे को हटाने सड़कों पर उतरेगा निगम का अमला:सुबह 4 बजे से आरंभ होगा महाअभियान; महापौर ने शहरवासियों से की स्वच्छता बनाए रखने की अपील

about 3 hours ago
मुहूर्त ट्रेडिंग में इस बार शेयर बाजार का रुख कमजोर रहा
Top News

मुहूर्त ट्रेडिंग में इस बार शेयर बाजार का रुख कमजोर रहा:मीडिया और फार्मा शेयरों में रही खरीदारी; बैंकिंग शेयरों पर दिखा दबाव

about 3 hours ago
जन्मदिन की खुशी में हथियार का प्रदर्शन
Top News

जन्मदिन की खुशी में हथियार का प्रदर्शन:निगम अधिकारी ने पद की मर्यादा को किया तार-तार; वायरल फोटो पर कार्रवाई का इंतजार

about 3 hours ago
भाजपा पार्षद का पट्ठा पूर्व युवा मोर्चा उपाध्यक्ष बोला
Top News

भाजपा पार्षद का पट्ठा पूर्व युवा मोर्चा उपाध्यक्ष बोला:पांच मिनट में उतरवा दूंगा तेरा बैच-बिल्ला; ये देखिए कमिश्नर साहब... नेता-नगरी के दबाव में अपनों की बलि लेने का नतीजा

about 3 hours ago
ड्रिंक एंड ड्राइव जांच में पुलिस ने रोकी गाड़ी
Top News

ड्रिंक एंड ड्राइव जांच में पुलिस ने रोकी गाड़ी:चालक के शराब पीने की हुई पुष्टि; इंजन-चेसिस नंबर से इस शहर के व्यक्ति के नाम पर रजिस्टर्ड मिली थार

about 3 hours ago
फ्लैट, कपड़ा दुकान और गोदाम धधके
Top News

फ्लैट, कपड़ा दुकान और गोदाम धधके:लाखों का नुकसान; आग की सूचना पर तत्काल पहुंची पुलिस, परिवार को सुरक्षित बाहर निकाला

about 3 hours ago
देशभर में धूमधाम से मनाई जा रही दिवाली
Top News

देशभर में धूमधाम से मनाई जा रही दिवाली:20 क्विंटल फूलों से सजा केदारनाथ धाम

about 5 hours ago
शराब तस्करी का खेल या आबकारी विभाग की मेहरबानी
Top News

शराब तस्करी का खेल या आबकारी विभाग की मेहरबानी:163 केस दर्ज; फिर भी शराब की फैक्ट्री से सप्लाई नेटवर्क तक नहीं पहुंची जांच! हाई कोर्ट में उठा बड़ा सवाल

about 5 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!