तीन मंजिला मकान में लगी भीषण आग: घर में फंसे लोगों का रेस्क्यू जारी; आसपास के घर खाली कराए
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, सतना।
शहर के कामता टोला इलाके में शुक्रवार दोपहर पन्नी कारोबारी विपिन गुप्ता के तीन मंजिला मकान में अचानक भीषण आग लग गई। ऊपरी मंजिल से उठती आग की लपटें और धुआं देखते ही आसपास अफरा-तफरी मच गई।
दो बच्चे छत पर फंसे
सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और नगर निगम की टीमें तीन दमकल वाहनों के साथ मौके पर पहुंचीं। आग लगते ही परिवार के अधिकांश सदस्य बाहर निकल आए, लेकिन दो बच्चों के छत पर फंसे होने की जानकारी सामने आई है।
रेस्क्यू किए गए लोगों को अस्पताल भेजा गया
आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। वहीं दूसरी मंजिल पर काम करने वाले अनिल कुशवाहा समेत दो महिलाएं भी अंदर फंस गईं। पुलिस और सुरक्षा टीम ने तीनों को सुरक्षित बाहर निकाला। एहतियात के तौर पर रेस्क्यू किए गए लोगों को अस्पताल भी भेजा गया।
आग की गर्मी से दीवारों में आई दरारें
नगर निगम की तीन दमकल गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का काम शुरू किया। दमकल कर्मियों ने मकान की ऊपरी मंजिल तक पहुंचकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। आग की तेज लपटों और अत्यधिक गर्मी के कारण मकान की दीवारों में कई जगह दरारें आने की बात सामने आई है।
रेस्क्यू के दौरान दमकल का हाइड्रोलिक सिस्टम हुआ खराब
आग बुझाने के दौरान नगर निगम के फायर वाहन का हाइड्रोलिक सिस्टम खराब हो गया। हाइड्रोलिक सिस्टम के काम नहीं करने से दमकल कर्मियों को मकान की ऊपरी मंजिल तक पहुंचने में परेशानी हुई। इसके बावजूद टीम ने उपलब्ध दूसरे संसाधनों की मदद से राहत और बचाव कार्य जारी रखा।
आसपास के मकान कराए खाली
आग के आसपास के मकानों तक फैलने की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने एहतियात के तौर पर आसपास के घरों को खाली कराया। एसडीएम राहुल सिलाडिया, तहसीलदार सौरभ मिश्रा, सिटी कोतवाली पुलिस और नगर निगम की टीम मौके पर मौजूद रही।
एसडीएम ने मौके से अनाउंसमेंट कर लोगों से घटनास्थल से दूर रहने और सुरक्षित स्थान पर जाने की अपील की।
एसी में शॉर्ट सर्किट की आशंका
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग दोपहर करीब 1.15 बजे एसी में शॉर्ट सर्किट होने की आशंका के चलते लगी। हालांकि आग का वास्तविक कारण अभी स्पष्ट नहीं है। आग से मकान और अंदर रखे सामान को कितना नुकसान हुआ, इसका आकलन भी जांच के बाद ही सामने आएगा।
तीन लोगों को जिला अस्पताल भेजा
रेस्क्यू किए गए पूजा सोंधिया, कमल सोंधिया और पवन कुशवाहा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि मकान के अंदर तंबाकू से जुड़ा काम भी किया जाता था।
आग के कारण वहां रखी सामग्री से नुकसान बढ़ने की आशंका है। फिलहाल संबंधित विभाग आग लगने के कारण और संपत्ति को हुए नुकसान की जांच कर रहे हैं।
संबंधित समाचार

शिप्रा में डूबने लगा श्रद्धालु:तैराक दल ने बचाई जान: रामघाट पर गहरे पानी में पहुंच गया था होशंगाबाद का युवक

डेबिट कार्ड की जानकारी का दुरुपयोग कर दो मोबाइल खरीदे:ईएमआई के कॉल से खुलासा; ऑनलाइन खरीदारी, दो अलग-अलग शहरों में चल रहे

ग्रामीण आबादी को भी मिलेगा संपत्ति का अधिकार मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव:स्वामित्व योजना में 50 लाख संपत्तियों की नि:शुल्क रजिस्ट्री शुरू

अंडरग्राउंड मेट्रो के रूट पर विरोध जारी:TBM के कर्व की जरूरत से बदला रास्ता; रहवासी मुख्य सड़क के नीचे से टनल बनाने पर अड़े

कॉलेज कैंपस से कॉफी शॉप तक ‘छात्रों की गूंज’:800 से अधिक युवाओं ने कराया ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

इस अस्पताल की ओपीडी का सर्वर तीन घंटे ठप:पर्ची के लिए भटकते रहे मरीज; ई-सेहत बंद होने से कई विभागों की पर्चियां नहीं बनीं

विघ्नहर्ता का स्वागत:‘गोविंद कॉलोनी के राजा’ श्री गणेशजी

करोड़ों की लागत से बना सिविल अस्पताल:फिर भी सुविधाओं को मोहताज मरीज; सोनोग्राफी मशीन खराब, आईसीयू भी नहीं

सिटी टूर के जरिए प्रमुख पर्यटन स्थलों की सैर कर सकेंगे पर्यटक:इतने लोगों के साथ सुबह से शाम तक चलेगा टूर

अहिल्या पथ योजना रद्द नहीं की तो करेंगे अर्धनग्न प्रदर्शन:आइडीए के सामने किसानों का धरना जारी

टीएमसी के दोनों गुटों को मिले नए नाम और चुनाव चिह्न:ममता को ‘फुटबॉल खिलाड़ी’; ऋतब्रत को ‘लिफाफा’ मिला

चार बेटों ने फेरा मुंह:संस्था ने किया मां का अंतिम संस्कार

वरिष्ठ पत्रकार ने मोटर वाहन कानून में संशोधन का प्रस्ताव भेजा:लोकसभा की याचिका समिति के समक्ष उठाई मांग

41 लाख की लूट का खुलासा:4 बदमाश 118 किलोमीटर बाद धराए; ओवरटेक करते समय कार ट्रक से टकराई

एमपी ने जलाए साढ़े तीन करोड़ आशीर्वाद दीप:पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर 35 लाख दीयों से जगमगाए शिप्रा के घाट व महाकाल लोक

नो-एंट्री में घुसा ओवरलोड डंपर:जांच के बावजूद कार्रवाई शून्य

देखिए वीडियो:राष्ट्रीय अध्यक्ष के रोड शो में महापौर को रथ से उतारने पर विवाद; कांग्रेस ने लगाया दलित अपमान का आरोप

पीड़ित को धमकाने का प्रयास कर रहे जालसाज:गिरफ्तारी के डर से मोबाइल बंद कर शहर छोड़कर भागे

पूर्व केंद्रीय मंत्री के काफिले पर हमला:अंडे-टमाटर फेंके; कार के शीशे तोड़े, इन पर लगाया आरोप

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’ से पहले कौन बोले: ‘संविधान ने प्रधानमंत्री बनाया, राजा नहीं'
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!