बायपास पर टेंट गोदाम में लगी भीषण आग: सुबह 4.45 बजे मची अफरा-तफरी; 15 हजार लीटर पानी से पाया काबू
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
लसूड़िया थाना क्षेत्र स्थित बायपास पर शुक्रवार अलसुबह एक टेंट हाउस के गोदाम में भीषण आग लग गई, जिसने देखते ही देखते पूरे गोदाम को चपेट में ले लिया।
सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और करीब 15 हजार लीटर पानी की मदद से आग पर काबू पाया। घटना में लाखों रुपए का टेंट का सामान जलकर खाक हो गया।
फायर ब्रिगेड के मुताबिक सुबह करीब पौने पांच बजे आग लगने की सूचना कंट्रोल रूम को मिली थी। सूचना मिलते ही दमकल की टीम तत्काल मौके पर रवाना हुई।
दमकलकर्मियों ने लगातार पानी की बौछार कर आग को फैलने से रोका। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया जा सका।
आग में गोदाम में रखा टेंट, सजावटी सामान और अन्य सामग्री जल गई। प्राथमिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है, हालांकि फायर ब्रिगेड और पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बताया जा रहा है कि गोदाम आरके टेंट हाउस संचालक असराफ पिता अभय कसानिया का है। घटना में किसी जनहानि की सूचना नहीं है।
संबंधित समाचार

शहर में मीट दुकानों की निगरानी का हिसाब कौन देगा:निरीक्षण में मिली अनियमितता तो लगाया ताला

कनाड़िया पुलिस की तत्परता से तीन आरोपी गिरफ्त में:महंगे शौक और नशे के लिए की वारदात

प्रतिबंधित रास्तों पर दौड़ रहे 350 ई-रिक्शा रोक किए डायवर्ट:ड्रोन से भी रखी नजर; नियम तोड़ने वाले चालकों पर कार्रवाई

मंडी शिफ्ट करने की तैयारी:सुविधाओं का अब निगम को आया ख्याल

वीडियो देखिये, योगी के नेतृत्व में उत्तरप्रदेश में भाजपा सरकार की होगी हैट्रिक:मशहूर अभिनेत्री ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर जताया जीत का भरोसा

कृष्णबाग मामले में मनोज नागर की भूमिका पर सवाल:मीडिया के सवालों पर अधिवक्ता ने साधी चुप्पी

प्रशिक्षु सिविल सेवा अधिकारियों ने समझा शहर का प्रशासनिक मॉडल:कलेक्टर से मुलाकात कर जानीं स्वच्छता और विकास की व्यवस्थाएं

हत्यारा बेटा तीन दिन के रिमांड पर:मकान मालिक पिता-पुत्र भी गिरफ्तार

बच्चों को फेल करने की धमकी देने वाले प्राचार्य ने मांगी माफी:हॉस्टल में एसडीएम को मिलीं कई अनियमितताएं; कलेक्टर बोले- होगी सख्त कार्रवाई, कांग्रेस ने किया घेराव

मजाक में गाली- विरोध करने पर बाल पकड़कर पीट दिया:बस स्टैंड पर मारपीट का वीडियो वायरल; दो युवतियों पर केस

मोड़ पर बेकाबू हो गई स्कूल बस:रेलिंग तोड़कर पेड़ से टकराई; हादसे के बाद चालक और परिचालक फरार, तलाश में जुटी पुलिस

गर्मी से पहले जलसंकट से निपटने की तैयारी में जुटा निगम:एमआईसी की बैठक में कई प्रस्तावों को मंजूरी

मुनाफे के मायाजाल में फंसा पुलिसकर्मी:इतने लाख से ज्यादा की ठगी; रिश्तेदारों से उधार लेकर भी किया निवेश

पुलिस की चौपाल में ली गई बाल विवाह रोकने की शपथ:300 लोगों ने की सहभागिता

वक्फ बोर्ड की सदस्यता का दावा:सड़कों पर मांग रहा था भीख; सरकारी रसीदों के सहारे बटोर रहा था सहानुभूति, प्रशासन ने किया रेस्क्यू

बिजली के पोल से टकराई तेज रफ्तार कार:दो दोस्तों की मौत

इस शहर में पुराने किरदारों में खो गईं ड्रीम गर्ल:याद किया फिल्मी सफर; बोलीं- आज भी मंच पर उतरने से पहले करती हूं अभ्यास

वीडियो देखिये, मुख्यमंत्री ने क्यों छोड़ा इंदौर का प्रभार:भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने बताई यह वजह; बोले-पहले अपनी पार्टी के हालात संभालें

वीडियो देखिये, लोकतंत्र के मुद्दे पर मुख्यमंत्री का कांग्रेस पर तीखा प्रहार:'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' पदयात्रा में हुए शामिल;बोले- आपातकाल लगाने वाले आज संविधान और चुनाव आयोग पर उठा रहे सवाल

मंत्री की गाड़ी के सामने आ गया नशेड़ी:मचा हड़कंप
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!