माघ मेला में लगी भीषण आग: 5 किमी दूर से दिखाई दे रहा धुंए का गुबार; 20 से ज्यादा शिविर चपेट में आए
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, प्रयागराज।
माघ मेले में बुधवार शाम उस वक्त हड़कंप मच गया, जब स्वामी राम सेवक शिविर में अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि उठता हुआ काला धुआं करीब 5 किलोमीटर दूर से भी साफ नजर आया।
सेक्टर-4 में तेजी से फैली आग
यह हादसा माघ मेला क्षेत्र के सेक्टर-4 स्थित लोअर मार्ग पर हुआ, जहां आग ने देखते ही देखते 10 से अधिक शिविरों को अपनी चपेट में ले लिया। आग की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने पूरे इलाके को तुरंत सील कर दिया, ताकि आग और न फैल सके।
मौके पर पहुंची 10 एंबुलेंस
मौके पर 10 एंबुलेंस तैनात की गईं है। करीब 30 दमकल कर्मी और पुलिस बल लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट कराने में जुटे रहे। संतों और स्वयंसेवकों ने भी बचाव कार्य में सहयोग किया।
दीये से लगी आग
अग्निशमन अधिकारी अनिमेष सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आग दीये की लौ से लगी, जिसने फूस और कपड़े से बने टेंटों को तेजी से चपेट में ले लिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि आग से केवल 2 टेंट प्रभावित हुए हैं और किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है।
एक दिन पहले भी लगी थी आग
गौरतलब है कि इससे ठीक 24 घंटे पहले मंगलवार शाम को भी माघ मेला क्षेत्र के सेक्टर-5 स्थित नारायण शुक्ला धाम शिविर में आग लग गई थी। उस घटना में 15 टेंट और 20 दुकानें जलकर खाक हो गई थीं, जबकि एक कल्पवासी झुलस गया था।
उस समय दमकल की 5 गाड़ियों ने करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया था। उस हादसे की वजह शॉर्ट सर्किट बताई गई थी।
संबंधित समाचार

पूर्व CM का गढ़...अस्पताल में नहीं होती डेंगू की जांच:UPSC की तैयारी कर रही अंकिता की डेंगू से मौत

किसान के शव के साथ सड़क पर उतरे परिजन:चार घंटे बाद खुला जाम, पुलिस जांच पर टिकी निगाहें

रात दो बजे आरक्षक को लगी गोली:न हमलावर का पता, न वजह का खुलासा!

क्या डीजीपी कैलाश मकवाना का कार्यकाल तीन महीने बढ़ जाएगा:राज्य सरकार ने भेजा केंद्र को प्रस्ताव

इतिहास की रियासत पर लाखों रुपए खर्च:फिर भी नहीं संवरा राजमहल!

नशे की लत पूरी करने के लिए बना ड्रग्स सप्लायर:गार्डन के पास पुलिस को देखकर भागने लगा आरोपी; घेराबंदी कर पकड़ा

बचपन के मित्र के निधन से दुखी मंत्री मिलन समारोह में नहीं पहुंचे:मौन रखकर दी श्रद्धांजलि; हजारों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में सादगी से हुआ आयोजन, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान

पहले भरोसा जीता, फिर 10 मोबाइल बेचकर रकम लेकर फरार:मार्केट में व्यापारी से धोखाधड़ी; आरोपी गिरफ्तार

ठंड भी रटलेबाजी पर उतारू है...!

घर के बाहर खड़ी कार का कांच फोड़कर भागा बदमाश:आरोपी की तलाश में फुटेज खंगाल रही पुलिस

599 मकानों पर कल से चलेगा बुलडोजर:हाईकोर्ट ने बुलडोजर पर रोक लगाने से किया इनकार

गर्लफ्रेंड को महंगा गिफ्ट देने के चक्कर में पहुंचा हवालात:आईफोन लेकर भागा तो बाजार में हुई धुनाई; व्यापारियों ने पीछा कर पकड़ा, पुलिस ने दर्ज किया चोरी का मामला

9 मकानों-दुकानों के बाधक हिस्सों पर चला बुलडोजर:40 साल पुरानी बसाहट के आगे सड़क विस्तार की राह खुली

वीडियो देखिये, निगम की कचरा गाड़ी ने सड़क को बनाया फिसलन का जाल:धड़ाधड़ गिरे वाहन चालक; हादसे रोकने के लिए सड़क पर डलवाया चूना, यातायात भी मोड़ा

खेतों में तैयार थी फसल:बारिश ने बिगाड़ दिया किसानों का हिसाब-किताब!

थाली में छोड़ गए जूठन, कालू खुद खाने बैठ गए:अन्नकूट में नसीहत बेअसर हुई; तो अपनाया अनोखा तरीका

पानी के लिए सड़क पर उतरे आक्रोशित रहवासी

ब्राउन शुगर लेकर घूम रहे दो तस्कर हुए गिरफ्तार

अहाते बंद तो अब कहीं भी...:खुल रहे शराब की बोतलों के ढक्कन?

बाल विवाह को दी चुनौती, दुनिया में छा गई इस जिले की बेटी:विश्व बाल दिवस पर मशहूर फुटबॉलर ने साझा की संघर्ष की कहानी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!