विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या: चार साल पहले हुई थी शादी; पति-सास पर प्रताड़ना के आरोप
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के गांधी नगर थाना क्षेत्र में एक विवाहिता ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शुक्रवार दोपहर पति ने कमरे में पत्नी को फंदे पर लटके हुए देखा। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
फांसी लगाकर जान दी
पुलिस के अनुसार, सुपर कॉरिडोर क्षेत्र में रहने वाली मुस्कान प्रजापति (32) ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दी। घटना के समय वह अपने दो साल के बेटे के साथ कमरे में थी। बताया जा रहा है कि दोपहर में बेटे को सुलाने के बाद उसने यह कदम उठाया।
चार साल पहले हुई थी शादी
घटना की जानकारी पति अश्विन प्रजापति ने पुलिस को दी। अश्विन इलाके में ही एक कैफे संचालित करता है। अश्विन और मुस्कान की शादी को करीब चार साल हो चुके थे।
सुबह सास से हुआ था विवाद
जानकारी के मुताबिक, मुस्कान की सास सुबह घर में विवाद होने के बाद किसी रिश्तेदार के यहां चली गई थी। इसके बाद दोपहर में मुस्कान ने यह कदम उठा लिया।
मायके पक्ष ने लगाए प्रताड़ना के आरोप
मुस्कान का मायका देवास में है। मायके पक्ष की मामी सीमा ने आरोप लगाया है कि पति अश्विन और सास सुनीता उसे आए दिन किसी न किसी बात को लेकर परेशान करते थे।
गुरुवार को ही मुस्कान ससुराल लौटी थी। बताया गया कि उसने पहले इंदौर आने से इनकार किया था, लेकिन परिजनों के समझाने पर वह ससुराल चली गई।
मां की कॉल के बाद खुला मामला
शुक्रवार सुबह मुस्कान की मां ने देवास से बेटी को फोन किया, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने जमाई अश्विन को फोन किया। जब अश्विन घर पहुंचा तो मुस्कान फंदे पर लटकी मिली।
परिजनों के बयान बाकी
मुस्कान के परिवार में दो भाई हैं और पिता नगर निगम में नौकरी करते हैं। पुलिस का कहना है कि अभी मृतका के माता-पिता के बयान नहीं हो पाए हैं। सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच की जा रही है।
संबंधित समाचार

जमीन की नपती रोकने पर अड़ा यादव परिवार:सीमांकन करने पहुंचे अफसरों के सामने हंगामा; थाने पहुंचे दोनों पक्ष

देखिए वीडियो, बदहाल सड़कों और ड्रेनेज को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन:निगम को अल्टीमेटम; इतने दिन में समाधान नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन की चेतावनी

आईडीए पर कांग्रेस ने लगाया दोहरी नीति का आरोप:छात्रों की गूंज कार्यक्रम के मैदान आवंटन पर विवाद

युवक ने नाबालिग प्रेमिका के साथ की आत्महत्या:फंदे पर लटके मिले शव; नहीं मिला सुसाइड नोट

देखिए वीडियो, प्रसिद्ध अभिनेता के निधन के बाद पुलिस ने दर्ज किया केस:मौत की परिस्थितियों की जांच; राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

सीबीआई की बड़ी कार्रवाई:प्राचार्य लाखों रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार; कर्मचारी की भूमिका भी जांच के दायरे में

डिप्टी सीएम के 'करीबी' पर इतने करोड़ लेने का आरोप:शराब दुकानों के ठेके दिलाने के बदले मदद का दावा

चलती कार बनी आग का गोला:महाकाल दर्शन करने जा रहा था परिवार; मची अफरा-तफरी

दो हादसे:बाइक भिड़ंत में युवक की मौत; बस की टक्कर से तीन की गई जान

छात्रा की मौत का खुलासा:दोस्त हिरासत में; पूछताछ में किए कई खुलासे

VIP नंबरों का क्रेज:तीन साल बाद फिर इतने लाख रुपए के पार पहुंची इस नंबर की कीमत

CJP के प्रदर्शन से पहले राजधानी में सख्ती:पुलिस ने अनुमति से किया इनकार; कई मेट्रो स्टेशन बंद

भारत-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:सुरक्षा में हाईटेक तकनीक का सहारा; फेस रिकग्नाइजेशन से होगी निगरानी

बस बॉडी-इंटीरियर के नाम करोड़ों की धोखाधड़ी:18 से अधिक बस संचालकों ने की शिकायत; डीसीपी तक पहुंचा मामला

देर रात हुए दो भीषण सड़क हादसे:ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत; डिवाइडर पर चढ़ी कार

RE-2 रोड पर फिर शुरू हुई रिमूवल कार्रवाई:130 बाधक मकान हटाए जा रहे; भारी पुलिस बल के साथ वरिष्ठ अधिकारी मौजूद

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!