खबर
Top News

ट्विशा शर्मा केस में बड़ा अपडेट: डेडबॉडी का दोबारा होगा पोस्टमार्टम; हाईकोर्ट की मंजूरी, पति करेगा सरेंडर

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

22 मई 2026, 3:59 pm
शेयर करें:
ट्विशा शर्मा केस में बड़ा अपडेट

खुलासा फर्स्ट, जबलपुर।
चर्चित एक्ट्रेस और मॉडल ट्विशा शर्मा मौत मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने ट्विशा की डेडबॉडी का दोबारा पोस्टमॉर्टम कराने के आदेश दिए हैं। अदालत ने निर्देश दिया है कि यह पोस्टमॉर्टम एम्स भोपाल में दिल्ली एम्स के डायरेक्टर के नेतृत्व में गठित मेडिकल टीम द्वारा किया जाएगा।

वीडियोग्राफी कराई जाएगी
पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी। कोर्ट ने पुलिस को तब तक शव को सुरक्षित रखने के निर्देश दिए हैं, जब तक दोबारा पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया पूरी नहीं हो जाती। मामले में एक और बड़ा फैसला लेते हुए सीबीआई जांच के लिए भी राज्य सरकार ने सहमति दे दी है।

समर्थ ने जमानत याचिका वापस ली
बताया गया कि 20 मई को ट्विशा के पिता नवनिधि शर्मा रिटायर्ड सैनिकों के साथ मुख्यमंत्री मोहन यादव से मिले थे, जहां उन्हें सीबीआई जांच का आश्वासन मिला था। इधर, ट्विशा के पति समर्थ सिंह ने हाईकोर्ट में दाखिल अपनी अग्रिम जमानत याचिका वापस ले ली है।

संबंधित पक्षों को जारी किए नोटिस
जस्टिस ए.के. सिंह की वेकेशन बेंच के सामने उनके वकील ने कहा कि समर्थ अब जिला अदालत में सरेंडर करेंगे। वहीं ट्विशा की सास और रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह को मिली जमानत रद्द करने की मांग वाली याचिका सोमवार को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध की गई है। कोर्ट ने इस मामले में संबंधित पक्षों को नोटिस जारी कर दिए हैं।

ट्विशा के पिता ने लगाए गंभीर आरोप
ट्विशा के पिता नवनिधि शर्मा ने समर्थ सिंह पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि समर्थ जुलाई 2023 से अगस्त 2025 तक मध्यप्रदेश सरकार में लीगल एडवाइजर रह चुका है और फरारी के दौरान मामले को प्रभावित करने की कोशिश कर रहा है।

डेडबॉडी के लिए माइनस 4 डिग्री तापमान पर्याप्त
उन्होंने पुलिस कमिश्नर संजय सिंह को पत्र लिखकर कटारा हिल्स थाना प्रभारी सुनील दुबे को हटाने की मांग भी की है। डेडबॉडी को सुरक्षित रखने को लेकर उठ रहे सवालों पर नवनिधि शर्मा ने कहा कि शव को संरक्षित रखने के लिए माइनस 4 डिग्री तापमान पर्याप्त होता है।

उनका आरोप है कि पुलिस जानबूझकर ऐसा माहौल बना रही है, जिससे परिवार जल्द बॉडी ले जाए। उन्होंने साफ कहा कि परिवार दूसरे पोस्टमॉर्टम की मांग को लेकर अंतिम सांस तक लड़ाई लड़ेगा।

संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद
Top News

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

about 7 hours ago
चर्चित हत्याकांड में फैसला
Top News

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

about 7 hours ago
मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त
Top News

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

about 8 hours ago
चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार
Top News

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

about 8 hours ago
देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप
Top News

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

about 8 hours ago
आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!
Top News

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

about 8 hours ago
नए नल कनेक्शन पर रोक
Top News

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

about 8 hours ago
देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा
Top News

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

about 9 hours ago
करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब
Top News

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

about 9 hours ago
प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत
Top News

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

about 9 hours ago
12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार
Top News

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

about 9 hours ago
सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत
Top News

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

about 9 hours ago
सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया
Top News

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

about 9 hours ago
मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा
Top News

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

about 9 hours ago
माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण
Top News

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

about 9 hours ago
राजस्थानी संस्कृति की झलक
Top News

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

about 9 hours ago
इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम
Top News

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

about 9 hours ago
‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी
Top News

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

about 10 hours ago
मां कूष्मांडा
Top News

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

about 10 hours ago
स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण
Top News

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन

about 10 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!