कुएं की खुदाई के दौरान बड़ा हादसा: मिट्टी धंसने से 5 मजदूर दबे; एक शव बरामद, रेस्क्यू जारी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, पन्ना।
अजयगढ़ थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। खेत में कुएं की खुदाई के दौरान अचानक मिट्टी धंसने से 5 मजदूर मलबे में दब गए। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई और प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर युद्धस्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया।
कुएं के अंदर काम कर रहे थे मजदूर
जानकारी के मुताबिक, अजयगढ़ जनपद के ग्राम बीहरपुरवा स्थित एक खेत में पिछले कई दिनों से कुएं की खुदाई चल रही थी। मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे मजदूर कुएं के अंदर काम कर रहे थे। इसी दौरान दो मजदूर पानी पीने के लिए ऊपर आए थे, तभी अचानक कुएं की मिट्टी भरभराकर ढह गई और अंदर काम कर रहे बाकी मजदूर मलबे में दब गए।
राहत दल मौके पर पहुंचा
ऊपर मौजूद मजदूरों ने तुरंत शोर मचाकर ग्रामीणों और प्रशासन को सूचना दी। हादसे की खबर मिलते ही पुलिस, प्रशासन और राहत दल मौके पर पहुंच गए। जेसीबी और अन्य मशीनों की मदद से मलबा हटाने का काम लगातार जारी है।
एक शव बरामद
रेस्क्यू के दौरान मलबे से राजकुमार यादव नामक मजदूर का शव बरामद किया गया है। वहीं अन्य मजदूरों की तलाश जारी है। हादसे में दबे लोगों में चुन्नू यादव, आशीष यादव और चुनवाद पाल के नाम सामने आए हैं।
गांव में पसरा मातम
घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। पीड़ित परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जमा हैं। प्रशासन का कहना है कि बाकी मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।
संबंधित समाचार

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन

21 पर्यावरणीय समस्याओं की स्वतंत्र जांच की मांग:एशियाई विकास बैंक और विश्व बैंक को भेजा अभ्यावेदन

एयरपोर्ट पर लव जिहाद की शिकायत के बाद कार्रवाई:युवती समेत तीन को रोका; इस शहर जा रहे थे दो युवक

नो-एंट्री में नोट लेकर चल रहा एंट्री का खेल:डायल-112 को पैसे देकर घुसा लोडिंग वाहन; चालक ने कारोबारी को भी रिश्वत की पेशकश की

20 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए मिलावटखोरों पर की कार्रवाई:खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने कई प्रतिष्ठानों का किया निरीक्षण; जांच के लिए नमूने भोपाल भेजे

सीनियर सिटीजन कार्ड बनवाने का झांसा देकर रिटायर्ड प्रिंसिपल से लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर किया वॉट्सएप वीडियो कॉल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!