खबर
Top News

बड़ा फेरबदल: 15 ब्लॉक अध्यक्ष और 8 नगराध्यक्ष नियुक्त; इस नेता की सिफारिशों का दिखा असर, यहां विरोध

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

14 अगस्त 2026, 1:21 pm
शेयर करें:
बड़ा फेरबदल

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
इंदौर जिला कांग्रेस में करीब 10 साल बाद संगठन स्तर पर बड़ा बदलाव हुआ है। पार्टी ने इंदौर ग्रामीण क्षेत्र में लंबे समय से खाली या बदलाव का इंतजार कर रहे संगठनात्मक पदों पर नई नियुक्तियां की हैं। ग्रामीण क्षेत्र के 17 ब्लॉक में से 15 ब्लॉक अध्यक्षों और 8 नगराध्यक्षों के नाम घोषित किए गए हैं।

इन नियुक्तियों में अधिकांश नए चेहरों को मौका दिया गया है। पार्टी के अंदरूनी समीकरणों में जिला कांग्रेस अध्यक्ष विपिन वानखेड़े का प्रभाव भी साफ नजर आया है। बताया जा रहा है कि नियुक्तियों के लिए वानखेड़े की अनुशंसाओं को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मंजूरी दी है।

15 ब्लॉक अध्यक्षों को जिम्मेदारी
देपालपुर विधानसभा क्षेत्र में देपालपुर ब्लॉक अध्यक्ष पद पर राजेश बड़वाया, गौतमपुरा में मोहन चौधरी, हातोद में सुरेश सिलोचिया और बड़ा बांगड़दा में कमल डाबी को जिम्मेदारी दी गई है। वहीं बेटमा ब्लॉक को फिलहाल होल्ड पर रखा गया है।

डॉ. अंबेडकर नगर-महू विधानसभा क्षेत्र में मानपुर ब्लॉक अध्यक्ष रामप्रसाद बारोड़, महू में अमित अग्रवाल, गवली पलासिया में जुगनू धनावद, सिमरोल में राजेश पाटीदार, बड़गोंदा में नारायण सिंह पटेल और पिगडंबर में दौलत पटेल को नियुक्त किया गया है।

सांवेर विधानसभा क्षेत्र में सांवेर ब्लॉक की जिम्मेदारी विक्रम चौधरी, खुड़ैल में अर्जुन पटेल, पालिया में राजेश चौहान, कछालिया में पवन पटवारी और मांगलिया में महेश पटेल को दी गई है।

शिप्रा ब्लॉक को फिलहाल होल्ड पर रखा गया है। इस तरह 17 में से 15 ब्लॉक में नई नियुक्तियां हो गई हैं, जबकि बेटमा और शिप्रा को फिलहाल होल्ड पर रखा गया है।

8 नगराध्यक्षों की भी नियुक्ति
ब्लॉक अध्यक्षों के साथ ही ग्रामीण क्षेत्र की 8 नगर इकाइयों में भी नए नगराध्यक्षों की घोषणा की गई है।
सांवेर: रफीक कालू
मांगलिया: ध्रुव अवस्थी
गौतमपुरा: देवकरण गुर्जर
हातोद: यशवंत राठौर
बेटमा: वीरेंद्र सिंह चौहान
देपालपुर: मजीद खान
मानपुर: महेश परमार
महूगांव: विवेक सकोरिया

पार्टी का फोकस अब इन नई नियुक्तियों के जरिए ग्रामीण क्षेत्र में संगठन को दोबारा सक्रिय करने और जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देने पर है।

महू में नियुक्ति के बाद नाराजगी
नई नियुक्तियों के बीच महू विधानसभा क्षेत्र में असंतोष भी सामने आया है। महू नगर अध्यक्ष पद पर अमित अग्रवाल की नियुक्ति को लेकर कुछ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जताई है।

बताया जा रहा है कि अलग-अलग वार्डों के कई कार्यकर्ताओं ने नियुक्ति के विरोध में इस्तीफे की पेशकश तक कर दी है। इससे संगठन के भीतर नए विवाद की स्थिति बन गई है।

हालांकि, जिला कांग्रेस अध्यक्ष विपिन वानखेड़े नाराज कार्यकर्ताओं से बातचीत कर उन्हें मनाने में जुटे हैं। वे कार्यकर्ताओं की आपत्तियां सुनने के साथ नियुक्ति के पीछे की वजह भी समझा रहे हैं।

10 साल बाद बदलाव, अब संगठन की परीक्षा
इंदौर ग्रामीण कांग्रेस में करीब एक दशक बाद हुए इस फेरबदल को संगठन के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। लंबे समय से एक ही ढांचे के साथ चल रहे संगठन में अब नए चेहरों को जिम्मेदारी दी गई है।

इन नियुक्तियों से कांग्रेस को ग्रामीण इलाकों में संगठन मजबूत करने की उम्मीद है, लेकिन महू में सामने आई नाराजगी ने यह भी संकेत दिया है कि नई टीम को साथ लेकर चलना नेतृत्व के लिए पहली चुनौती होगी।

अब देखना होगा कि नए ब्लॉक अध्यक्ष और नगराध्यक्ष जमीनी स्तर पर संगठन को कितना सक्रिय कर पाते हैं और आगामी राजनीतिक गतिविधियों में कांग्रेस को इसका कितना फायदा मिलता है।

संबंधित समाचार

रियल एस्टेट कारोबारी ने की आत्महत्या
Top News

रियल एस्टेट कारोबारी ने की आत्महत्या:ऑफिस में फांसी लगाकर दी जान

about 8 hours ago
सिटी बस हादसे ने खोली व्यवस्था की पोल
Top News

सिटी बस हादसे ने खोली व्यवस्था की पोल:प्रशासन की लापरवाही से लेकर ट्रैफिक पुलिस की भूमिका पर सवाल

about 10 hours ago
शहर के मशहूर उद्योगपति का निधन
Top News

शहर के मशहूर उद्योगपति का निधन:इंसानियत की मिसाल थे; इलाज के लिए ले जाते समय एयरपोर्ट पर आया अटैक

about 10 hours ago
इस दिन एमपी आ सकते हैं गृह मंत्री
Top News

इस दिन एमपी आ सकते हैं गृह मंत्री:भेल दशहरा मैदान में पशुपालक सम्मेलन; 4 राज्यों के सहकारिता मंत्री जुटेंगे

about 10 hours ago
SIR पर सियासी घमासान
Top News

SIR पर सियासी घमासान:भाजपा का कांग्रेस पर ‘भ्रम फैलाने’ का आरोप; सीएम ने विपक्ष के नेता को घेरा

about 11 hours ago
एशियन गेम्स में भारत को मिला 15वां सिल्वर
Top News

एशियन गेम्स में भारत को मिला 15वां सिल्वर:एंसी सोजन 2 सेंटीमीटर से गोल्ड से चूकी; हरिता ने 200 मीटर में जीता ब्रॉन्ज

about 11 hours ago
लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने आए युवक की मौत
Top News

लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने आए युवक की मौत:कमरे से मिला सुसाइड नोट

about 11 hours ago
प्रसिद्ध मंदिर में हवन-यज्ञ बंद
Top News

प्रसिद्ध मंदिर में हवन-यज्ञ बंद:श्रद्धालुओं की मौत के बाद आंदोलन तेज; नगर पूरी तरह बंद

about 11 hours ago
शाही मस्जिद हटाने के विरोध में जुटा मुस्लिम समाज
Top News

शाही मस्जिद हटाने के विरोध में जुटा मुस्लिम समाज:रात से नारेबाजी; हाईकोर्ट में होगी फिर सुनवाई

about 11 hours ago
हादसे के बाद बड़ा सवाल
Top News

हादसे के बाद बड़ा सवाल:सिटी बस से ज्यादा खतरनाक अतिक्रमण का जाल; वसूली गैंग ने बिगाड़ी व्यवस्था!

about 11 hours ago
PM ई-बस सेवा की शुरुआत
Top News

PM ई-बस सेवा की शुरुआत:महाकाल लोक से मुख्यमंत्री ने दिखाई हरी झंडी; इतने रुपए में कर सकेंगे धार्मिक-दर्शनीय स्थलों की सैर

about 11 hours ago
साढ़े तीन करोड़ रुपए की एम्फेटामाइन ड्रग्स पकड़ी
Top News

साढ़े तीन करोड़ रुपए की एम्फेटामाइन ड्रग्स पकड़ी

about 12 hours ago
आंगनवाड़ी भवन का काम अधूरा
Top News

आंगनवाड़ी भवन का काम अधूरा:गुणवत्ता को लेकर उठे सवाल

about 12 hours ago
देखिए वीडियो, सड़क की हालत पर सवाल के बीच युवक को मारा थप्पड़!
Top News

देखिए वीडियो, सड़क की हालत पर सवाल के बीच युवक को मारा थप्पड़!:डिप्टी सीएम ने खोया आपा; इस पार्टी ने लगाए गंभीर आरोप

about 12 hours ago
जवाहर टेकरी पर गूंजे गणपति बप्पा के जयकारे
Top News

जवाहर टेकरी पर गूंजे गणपति बप्पा के जयकारे:100 से अधिक केंद्रों से एकत्रित प्रतिमाओं का हाईड्रोलिक और क्रेन से किया विसर्जन

about 12 hours ago
राज्य अधिवक्ता परिषद चुनाव में इंदौर का दबदबा
Top News

राज्य अधिवक्ता परिषद चुनाव में इंदौर का दबदबा

about 12 hours ago
साइबर ठगी का नया तरीका
Top News

साइबर ठगी का नया तरीका:बिना कॉल-मैसेज खाते से उड़ाए रुपए; सोशल मीडिया देख रहा था युवक

about 12 hours ago
दुष्कर्म के बाद गर्भवती हुई किशोरी
Top News

दुष्कर्म के बाद गर्भवती हुई किशोरी:आरोपी को ठीक से नहीं पहचानती; अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज

about 12 hours ago
युवक ने की आत्महत्या
Top News

युवक ने की आत्महत्या:शादी के 4 महीने बाद जहरीला पदार्थ खाकर दी जान; सुसाइड नोट में इन पर लगाए गंभीर आरोप

about 12 hours ago
बस माफिया की मनमानी पर भारी मनीष सिंह की रणनीति
Top News

बस माफिया की मनमानी पर भारी मनीष सिंह की रणनीति:इंदौर को स्वच्छ और आवारा पशुमुक्त बनाने वाले अफसर जुटे परिवहन सुधारने में

about 12 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!