खबर
Top News

गर्भवती महिलाओं को बड़ी राहत: अब सरकारी अस्पताल में सुविधा नहीं तो निजी सेंटर पर मुफ्त होगी सोनोग्राफी

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

11 अगस्त 2026, 2:35 pm
शेयर करें:
गर्भवती महिलाओं को बड़ी राहत

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्य प्रदेश में गर्भवती महिलाओं को सोनोग्राफी के लिए अब सरकारी अस्पतालों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। सरकारी अस्पताल में सोनोग्राफी मशीन खराब होने, सोनोलॉजिस्ट उपलब्ध नहीं होने या जांच की सुविधा नहीं होने की स्थिति में गर्भवती महिला की सोनोग्राफी अधिकृत निजी सेंटर पर बिल्कुल नि:शुल्क कराई जाएगी। जांच का पूरा खर्च सरकार उठाएगी। खास बात यह है कि पूरी प्रक्रिया डिजिटल और कैशलेस होगी।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ने जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम के तहत इस संबंध में नए निर्देश जारी किए हैं। इसका उद्देश्य गर्भवती महिलाओं को समय पर सोनोग्राफी की सुविधा उपलब्ध कराना और सरकारी अस्पतालों में संसाधनों की कमी के कारण होने वाली परेशानी को दूर करना है। यह व्यवस्था प्रदेशभर में लागू की गई है।

सरकारी अस्पताल में सुविधा नहीं तो निजी सेंटर पर जांच
नई व्यवस्था खास तौर पर उन जिला अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों के लिए उपयोगी होगी, जहां सोनोलॉजिस्ट उपलब्ध नहीं हैं या मशीन खराब होने के कारण जांच नहीं हो पा रही है।

ऐसे मामलों में गर्भवती महिला को अधिकृत निजी सोनोग्राफी सेंटर पर जांच कराने की सुविधा मिलेगी और इसके लिए उसे कोई भुगतान नहीं करना होगा।

SMS के जरिए मिलेगा ई-वाउचर
सरकारी अस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञ, पीजीएमओ या मेडिकल ऑफिसर ओपीडी में महिला की जांच के बाद सोनोग्राफी की सलाह देंगे। इसके बाद महिला के मोबाइल नंबर पर SMS के जरिए ई-वाउचर भेजा जाएगा।

महिला इस ई-वाउचर के आधार पर 7 दिन के भीतर किसी भी अधिकृत निजी सोनोग्राफी सेंटर पर जाकर जांच करा सकेगी। आपात स्थिति में जरूरत पड़ने पर गर्भावस्था के दौरान दो बार निजी सेंटर पर सोनोग्राफी कराने की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।

रिपोर्ट सीधे ऑनलाइन पोर्टल पर होगी अपलोड
निजी सेंटर पर की गई सोनोग्राफी की रिपोर्ट और मरीज से संबंधित जानकारी सुमन यूएसजी पोर्टल पर ऑनलाइन अपलोड की जाएगी। इससे रिपोर्ट में हेराफेरी की आशंका कम होगी और स्वास्थ्य विभाग के पास मरीज का रिकॉर्ड भी तत्काल उपलब्ध रहेगा।

निजी सेंटर संचालकों को भुगतान के लिए पोर्टल पर बैंक अकाउंट, IFSC कोड और मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा। सरकार इसी डिजिटल व्यवस्था के माध्यम से संबंधित सेंटर को जांच की राशि का भुगतान करेगी।

समय पर जांच से मां और बच्चे को फायदा
गर्भावस्था के दौरान समय पर सोनोग्राफी होने से मां और बच्चे से जुड़े कई संभावित जोखिमों और बीमारियों की शुरुआती स्तर पर पहचान की जा सकती है।

पोर्टल पर सोनोग्राफी की महत्वपूर्ण फाइंडिंग उपलब्ध रहने से डॉक्टरों को गर्भावस्था से जुड़े जोखिमों का आकलन करने में आसानी होगी।

जरूरत पड़ने पर महिला को समय पर उपचार उपलब्ध कराया जा सकेगा या उसे उच्च स्तरीय अस्पताल में रेफर किया जा सकेगा। स्वास्थ्य विभाग का मानना है कि इस व्यवस्था से गर्भवती महिलाओं को समय पर जांच की सुविधा मिलने के साथ मातृ और शिशु मृत्यु दर कम करने में भी मदद मिलेगी।

संबंधित समाचार

देखिये वीडियो, 103 साल पुरानी झांकी परंपरा कायम
Top News

देखिये वीडियो, 103 साल पुरानी झांकी परंपरा कायम:खजराना गणेश की पूजा के साथ शुरू हुआ चल समारोह; लाखों की भीड़, ड्रोन-सीसीटीवी से की जा रही निगरानी

7 minutes ago
पत्रकार स्वास्थ्य बीमा योजना की तारीख बढ़ी
Top News

पत्रकार स्वास्थ्य बीमा योजना की तारीख बढ़ी:अब दिन तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

11 minutes ago
मुख्यमंत्री और उनकी बहन के घर पर चलेगा बुलडोजर
Top News

मुख्यमंत्री और उनकी बहन के घर पर चलेगा बुलडोजर:नगर निगम ने लगाया निशान; इस वजह से की जाएगी कार्रवाई

26 minutes ago
फ्लाईओवर की डेडलाइन निकली
Top News

फ्लाईओवर की डेडलाइन निकली:दूसरी भुजा अधूरी; अब इस तारीख से होगा शुरू, दो इंजीनियरों पर कार्रवाई

about 1 hour ago
रेडियम लगी कैप में चोर गैंग का आतंक
Top News

रेडियम लगी कैप में चोर गैंग का आतंक:वकील के घर से लाखों का माल चोरी

about 1 hour ago
शराब पीने के बाद युवक की मौत
Top News

शराब पीने के बाद युवक की मौत:जहरीली शराब का आरोप; कांग्रेस ने दी आंदोलन की चेतावनी

about 1 hour ago
कार सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली
Top News

कार सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली:निर्माणाधीन मकान देखने जा रहा था; रंजिश में वारदात की आशंका

about 1 hour ago
कम बारिश
Top News

कम बारिश:तेज धूप फिर भी हरा-भरा मैदान;15 कुंड आए काम; आसपास के बोरिंग रिचार्ज, दिन में दो बार हो रही ग्राउंड पर पानी की सिंचाई

about 1 hour ago
तस्कर पर बड़ी कार्रवाई
Top News

तस्कर पर बड़ी कार्रवाई:करोड़ों की चल-अचल संपत्ति की फ्रीज; आलीशान मकान और फार्म हाउस भी शामिल

about 1 hour ago
पीएम के साथ महिला की मॉर्फ्ड फोटो पर हाईकोर्ट सख्त
Top News

पीएम के साथ महिला की मॉर्फ्ड फोटो पर हाईकोर्ट सख्त:मैटा को तुरंत हटाने का आदेश; सीजेपी से जुड़े चार लोगों को नोटिस

about 2 hours ago
वार्ड में पानी की समस्या पर हुआ बवाल वीडियो वायरल
Top News

वार्ड में पानी की समस्या पर हुआ बवाल वीडियो वायरल:भाजपा पार्षद कार्यालय में कार्यकर्ता का आम जनता से अभद्र व्यवहार

about 2 hours ago
हाईकोर्ट के आदेश से भी बड़ा हो गया नगर निगम
Top News

हाईकोर्ट के आदेश से भी बड़ा हो गया नगर निगम:अवैध होर्डिंग्स हटाने के निर्देश के बावजूद शहर में धड़ल्ले से खेल हादसा हुआ

about 2 hours ago
कांग्रेस के पूर्व पार्षद ने की आत्महत्या
Top News

कांग्रेस के पूर्व पार्षद ने की आत्महत्या:घर में फंदे पर मिला शव; जांच में जुटी पुलिस

about 2 hours ago
खता भी आपकी थी और खफा भी आप
Top News

खता भी आपकी थी और खफा भी आप:मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बोले; ‘मैं अब इंदौर की मीडिया से बात ही नहीं करूंगा’

about 2 hours ago
स्टाफ ने ही दुकान में किया हाथ साफ
Top News

स्टाफ ने ही दुकान में किया हाथ साफ:5 लाख के कंप्यूटर पार्ट्स चोरी; 4 गिरफ्तार

about 2 hours ago
घाट पर छूट आई मूर्ति घर तक साथ लौट आई वही पुरानी आत्मीयता
Top News

घाट पर छूट आई मूर्ति घर तक साथ लौट आई वही पुरानी आत्मीयता

about 2 hours ago
बप्पा की पाठशाला
Top News

बप्पा की पाठशाला:नवम काल्पनिक अवतार; चित्तेश्वर और विक्षेपासुर

about 2 hours ago
नियमितीकरण से रोजगार तक
Top News

नियमितीकरण से रोजगार तक:इस पार्टी के 15 वादे; इसी महीने शुरू होगा सदस्यता अभियान, सरकार को मोहलत

about 2 hours ago
शादी का झांसा देकर युवती से अश्लील वीडियो कॉल
Top News

शादी का झांसा देकर युवती से अश्लील वीडियो कॉल:फिर ब्लैकमेल का आरोप; मैट्रिमोनियल साइट पर हुई थी पहचान, आरोपी पहले से शादीशुदा निकला

about 3 hours ago
नीलोफर हत्याकांड
Top News

नीलोफर हत्याकांड:30 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!