नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ब्रेजा कार से भारी मात्रा में गांजा जब्त; जंगल में भागे तस्कर
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, शहडोल।
नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत ब्यौहारी थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने घेराबंदी कर एक ब्रेजा कार से 1 क्विंटल 27 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। जब्त मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत करीब 12 लाख 70 हजार रुपए बताई गई है।
मामला दर्ज, तलाश शुरू
पुलिस को देखते ही तस्कर वाहन छोड़कर जंगल की ओर फरार हो गए। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली थी कि सीजी-13-एए-7494 नंबर की सफेद ब्रेजा कार में बड़ी मात्रा में अवैध गांजा मानपुर की ओर से ब्यौहारी लाया जा रहा है।
सूचना मिलते ही थाना प्रभारी जियाउल हक ने पुलिस टीम के साथ ब्यौहारी-मानपुर मार्ग स्थित फॉरेस्ट हाउस के पास घेराबंदी कर वाहन की प्रतीक्षा शुरू कर दी।
पुलिस देखते ही कार छोड़कर भागे आरोपी
घेराबंदी के दौरान आरोपितों ने दूर से पुलिस की मौजूदगी देख ली। कार्रवाई का अंदेशा होते ही उन्होंने कार सड़क किनारे छोड़ दी और जंगल की ओर भाग निकले। पुलिस ने तत्काल वाहन को कब्जे में लेकर उसकी तलाशी शुरू की।
चार बोरियों में मिला 127 किलो गांजा
तलाशी के दौरान कार से चार काले रंग की बोरियां बरामद हुईं। बोरियां खोलने पर उनमें छोटे-छोटे पैकेटों में भरा हुआ गांजा मिला। मौके पर इलेक्ट्रॉनिक कांटे से तौल कराने पर कुल 1 क्विंटल 27 किलोग्राम (127 किलो) गांजा बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 12.70 लाख रुपए आंकी गई है।
एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज
पुलिस ने अज्ञात तस्करों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। फरार आरोपियों की तलाश में जंगल और आसपास के क्षेत्रों में सर्च अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही वाहन के पंजीयन नंबर के आधार पर उसके मालिक और पूरे तस्करी नेटवर्क की जानकारी जुटाई जा रही है।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में कार्रवाई
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक रामजी श्रीवास्तव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक दीवान तथा एसडीओपी मुकेश आविद्रा के निर्देशन में की गई। अभियान में थाना प्रभारी जियाउल हक, उपनिरीक्षक बालकरण प्रजापति सहित ब्यौहारी थाना पुलिस की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
तस्करी नेटवर्क की जांच जारी
पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इतनी बड़ी मात्रा में गांजा कहां से लाया जा रहा था और इसे किन क्षेत्रों में सप्लाई किया जाना था। अधिकारियों का कहना है कि जांच के आधार पर जल्द ही फरार तस्करों की गिरफ्तारी की जाएगी और पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जाएगा।
संबंधित समाचार

ईडी का बड़ा एक्शन:करोड़ों की एमडी ड्रग्स तस्करी मामले में की बड़ी कार्रवाई; लाखों रुपए की संपत्तियां की कुर्क

देखिये वीडियो, अनंत चतुर्दशी चल समारोह को लेकर सख्ती:झांकियों में इन पर रहेगा पूरी तरह प्रतिबंध; ऊंचाई और मंच की चौड़ाई पर भी नियम

महाकाल धर्मशाला में महिला श्रद्धालु से मारपीट का आरोप:सुरक्षाकर्मियों पर बाल खींचने और मोबाइल छीनने का दावा

पचास हजार रहवासियों को मिलेगा नर्मदा जल का फायदा:इसी कार्यकाल में क्षेत्र की सभी समस्याएं कर देंगे दूर

बेटे ने की मां की बेरहमी से हत्या:जिंदा जलाकर उतारा मौत के घात; पड़ोसी बचाने पहुंचा तो उसे भी काटा

पूर्व मंत्री बोले:तेरे बाप का कार्यक्रम नहीं है

धर्मनगरी में 10 हजार वर्गफीट का अवैध निर्माण जमींदोज:आश्रम की भूमि पर बिना अनुमति बन रहा था दो मंजिला भवन; कार्रवाई के दौरान पुलिस बल रहा तैनात

छात्रों की गूंज की ऐतिहासिक सफलता ने भाजपा के कथित दुष्प्रचार का दिया करारा जवाब:जीतू पटवारी

माफ कीजिए, पप्पू ‘वो’ नहीं

सड़क हादसे में दूध व्यवसायी की मौत के छह साल बाद कोर्ट का फैसला:परिवार को ब्याज सहित इतने लाख रुपए क्षतिपूर्ति

पूर्वजों की तृप्ति के लिए श्राद्ध और तर्पण की महिमा:पितृ ऋण से मुक्ति का पावन पर्व

एमपी के युवाओं के लिए खुशखबरी:मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; अगले ढाई साल में होंगी 3.5 लाख सरकारी भर्तियां

कोचिंग से लौट रही छात्रा से बदसलूकी:सड़क पर रोककर किया परेशान; तीन नाबालिग आरोपी गिरफ्तार

तेंदुए की दस्तक से फार्म विला में दहशत:सीसीटीवी में कैद

सिंघम की छवि और रिजल्ट शून्य:बालाघाट एसपी आदित्य मिश्रा की कार्रवाई सिर्फ आम नागरिकों तक; आरोपी रसूखदार नेताओं के सामने क्यों डाले हथियार!

रोते और खाते समय बच्चों को मोबाइल देना पड़ रहा भारी:फोन की लत से बच्चे हो रहे बेकाबू; स्क्रीन की लत से बढ़ी परेशानी, थेरेपी सेंटरों में लग रही कतार

थाने के सामने 9 फीट धंसा मार्ग:भ्रष्टाचार की बलि चढ़ी सड़क; निगम के दावों का खुलासा

डोल ग्यारस पर बदलेगी ट्रैफिक व्यवस्था:शाम 4 बजे से कई मार्गों पर डायवर्जन; इस मंदिर पहुंचेंगी शहरभर से झांकियां

‘झूठ की गूंज’ पोस्टरों पर घमासान:कांग्रेस का प्रदर्शन

14 ग्राम एमडी के बाद खुला बैकवर्ड लिंक:महू का तस्कर आया गिरफ्त में
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!