पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार; बाइक से ले जा रहा था नशा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, हरदा।
अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत हरदा कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 2 किलो 20 ग्राम गांजा बरामद किया है।
पुलिस ने मौके से 48 वर्षीय आरोपी को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत करीब 40 हजार रुपए बताई गई है।
फोरलेन ब्रिज के नीचे मिला संदिग्ध
कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक रोशनलाल भारती के मुताबिक, पुलिस टीम हरदाखुर्द रोड स्थित फोरलेन ब्रिज के नीचे गश्त और संदिग्धों की जांच कर रही थी।
संदिग्ध हालत में नजर आया व्यक्ति
इसी दौरान एक व्यक्ति संदिग्ध हालत में नजर आया। पुलिस ने संदेह के आधार पर उसकी तलाशी ली। तलाशी में उसके पास से गांजा बरामद हुआ।
बाइक भी जब्त
पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान मुकेश पिता देवीलाल माली (48) निवासी थाना छिपाबड़ के रूप में हुई है। उसके पास से मिले 2 किलो 20 ग्राम गांजे के साथ अपराध में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है।
NDPS एक्ट में केस दर्ज
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली थाने में अपराध क्रमांक 534/26 दर्ज किया है। उसके खिलाफ धारा 8/20 NDPS एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी गांजा कहां से लेकर आया था और इसकी सप्लाई किसे की जानी थी। कार्रवाई में उपनिरीक्षक संतोष रघुवंशी, आरक्षक प्रदीप मालवीय और नीलेश पटेल की भूमिका रही।
संबंधित समाचार

वीडियो देखिये, जाम में फंसने पर अपनाया अनोखा तरीका:कार की छत पर बैठकर मोबाइल चलाने लगा ड्राइवर

वीडियो देखिये, राष्ट्रपथ तिरंगा यात्रा का जोश:हाथों में तिरंगा लेकर उमड़ा जनसैलाब; शहर की सड़कों पर लगा जाम

20 प्रतिशत कमीशन के लालच में गंवाए लाखों:प्लॉट बेचकर लगाए 31 लाख, कोर्ट कर्मचारी फंसा ठगी के जाल में

मेहंदी के बहाने छात्रा से छेड़छाड़:सरकारी स्कूल का वाइस प्रिंसिपल गिरफ्तार; पास्को एक्ट में केस दर्ज

उत्कृष्ट शिक्षक होंगे सम्मानित:समारोह की तैयारियों को लेकर हुई बैठक, स्कूलों से मांगे जाएंगे नाम

सरकारी जमीन का बड़ा फर्जीवाड़ा:स्कूल के लिए आरक्षित जमीन 3.90 करोड़ में बेची; ईओडब्ल्यू ने पांच पर दर्ज किया केस

कलश यात्रा में आस्था के बीच अफरा-तफरी:एक दर्जन महिलाएं घायल; भीड़ में मंगलसूत्र-चांदी के गहने चोरी

सीसीटीवी में कैद आखिरी पल:काला बैग लेकर होटल पहुंचे सराफा कारोबारी; कमरे में गए... फिर नहीं निकले बाहर

नशे की तलब में बिल्डिंग में ही उगा डाला गांजा:चौकीदार गिरफ्तार; पुलिस ने बरामद कर नष्ट किए पौधे

ट्रक ने मचाया मौत का तांडव:कार-बाइक सवारों को 200 फीट घसीटा; दो की मौत, सड़क पर पड़े रहे शव

जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश:जंगल में सजी थी महफिल; 15 जुआरी गिरफ्तार, 8 लाख का मसरूका जब्त

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिले प्रदेशाध्यक्ष:आगामी कार्ययोजनाओं और संगठन को लेकर हुआ विचार-विमर्श

लिव-इन में रखा, शादी से किया इनकार:दो युवतियों से रेप के आरोप; दोनों मामलों में केस दर्ज

एमपी में संसद यूथ पार्लियामेंट 2.0 का आगाज:12 राज्यों के 50 से ज्यादा युवा प्रतिनिधि जुटे; युवाओं ने की मुख्यमंत्री की तारीफ

एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं की परीक्षाओं का टाइम टेबल जारी:इस तारीख से शुरू होगी एग्जाम

स्वतंत्रता दिवस पर 47 पुलिसकर्मी और होमगार्ड जवान होंगे सम्मानित:मुख्यमंत्री पहनाएंगे मेडल

गवाह वही... केस हजारों:पुलिस के ‘पॉकेट गवाह’ कांड में चार अफसरों पर कार्रवाई

त्योहार से पहले खाद्य विभाग की कार्रवाई तेज:71 किलो संदिग्ध पनीर किया जब्त; जांच के लिए भेजे सैंपल

लिंक परियोजना का विरोध पहुंचा राजधानी:राहुल गांधी से मिले 20 किसान; बोले- संसद में उठाएंगे मुद्दा

बीमा नहीं तो पेट्रोल नहीं:सुप्रीम कोर्ट सख्त; करोड़ों कार-बाइक पर नजर, बदलेंगे इंश्योरेंस के नियम
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!