खबर
Top News

MP में 3 यूनिट लगाएगा गुजरात का बड़ा समूह: इन स्थानों पर शुरू होंगी इकाइयां; युवाओं के लिए पैदा होंगे रोजगार के नए अवसर

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

12 अगस्त 2026, 6:48 pm
शेयर करें:
MP में 3 यूनिट लगाएगा गुजरात का बड़ा समूह

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
गुजरात का टेक्सटाइल समूह अरविंद लिमिटेड मध्यप्रदेश में तीन यूनिट शुरू करने जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को अहमदाबाद में कंपनी के वाइस चेयरमैन कुलीन लालभाई से मुलाकात के बाद यह जानकारी दी।

रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे
प्रस्तावित इकाइयां देवास के पास बरलाई, धार स्थित पीएम मित्र पार्क और इंदौर के बेटमा में शुरू की जाएंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन निवेशों से प्रदेश के युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।

कई मुद्दों पर चर्चा हुई
बैठक में मध्यप्रदेश में कंपनी के प्रस्तावित निवेश, टेक्सटाइल एवं परिधान उद्योग, रोजगार सृजन, औद्योगिक क्षेत्रों में पानी के पुन: उपयोग और सिंहस्थ-2028 के लिए आधुनिक संचार व्यवस्था सहित कई मुद्दों पर चर्चा हुई।

पीएम मित्र पार्क में 1200 करोड़ का निवेश
बैठक में बताया गया कि अरविंद लिमिटेड द्वारा पीएम मित्र पार्क में करीब 1200 करोड़ रुपए का निवेश प्रस्तावित है। इसके लिए कंपनी को 105 एकड़ जमीन आवंटित की गई है।

वस्त्रों का निर्माण किया जाता है
इंदौर में पेपकोन प्राइवेट लिमिटेड के साथ कंपनी के अनुबंध के तहत हर साल करीब 70 लाख वस्त्रों का निर्माण किया जाता है। बैठक में निवेश प्रस्ताव की प्रक्रिया जल्द पूरी करने और शासन स्तर पर त्वरित परीक्षण एवं अनुमोदन पर भी चर्चा हुई।

उद्योगों में पानी के दोबारा इस्तेमाल पर जोर
औद्योगिक क्षेत्रों में पानी के पुन: उपयोग के लिए जीरो लिक्विड डिस्चार्ज (ZLD) सिस्टम की संभावनाओं पर भी विचार हुआ। प्रदेश में विकसित किए जा रहे 90 से अधिक औद्योगिक पार्कों में टेक्सटाइल, फार्मा और अन्य औद्योगिक क्लस्टरों में कॉमन ZLD सिस्टम लगाने पर चर्चा की गई।

नगर निगमों के सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) से औद्योगिक पार्कों को जोड़कर सर्कुलर वॉटर इकोनॉमी मॉडल विकसित करने के सुझाव पर भी विचार हुआ।

सिंहस्थ-2028 में आधुनिक कम्युनिकेशन नेटवर्क
सिंहस्थ-2028 के दौरान पुलिस, सुरक्षा बल, आपदा प्रबंधन, स्वास्थ्य सेवाओं और आयोजन प्रबंधन के लिए मिशन-क्रिटिकल कम्युनिकेशन नेटवर्क के इस्तेमाल की संभावनाओं पर भी चर्चा हुई।

इसमें वायरलेस कम्युनिकेशन, वॉकी-टॉकी नेटवर्क, PMRT और सार्वजनिक सुरक्षा संचार जैसी तकनीकों का उपयोग किया जा सकता है।

जीआईएस-2027 के लिए दिया न्योता
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कुलीन लालभाई को मध्यप्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रित करने के साथ ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (GIS)-2027 में शामिल होने का निमंत्रण भी दिया। अरविंद लिमिटेड की स्थापना 1931 में हुई थी और इसका मुख्यालय अहमदाबाद में है।

कंपनी डेनिम, परिधान, फैब्रिक्स और टेक्सटाइल वैल्यू चेन के क्षेत्र में काम करती है। समूह की विभिन्न इकाइयों में 60 हजार से अधिक लोगों को रोजगार मिलने की जानकारी दी गई है।

संबंधित समाचार

शराब पीने के बाद युवक की मौत का आरोप
Top News

शराब पीने के बाद युवक की मौत का आरोप:परिजनों ने जहरीली होने का जताया शक; जांच शुरू, कांग्रेस ने उठाए सवाल

1 day ago
देखिये वीडियो, 103 साल पुरानी झांकी की परंपरा कायम
Top News

देखिये वीडियो, 103 साल पुरानी झांकी की परंपरा कायम:खजराना गणेश की पूजा के साथ शुरू हुआ चल समारोह; ड्रोन-सीसीटीवी से की जा रही निगरानी

1 day ago
पत्रकार स्वास्थ्य बीमा योजना की तारीख बढ़ी
Top News

पत्रकार स्वास्थ्य बीमा योजना की तारीख बढ़ी:अब दिन तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

1 day ago
मुख्यमंत्री और उनकी बहन के घर पर चलेगा बुलडोजर
Top News

मुख्यमंत्री और उनकी बहन के घर पर चलेगा बुलडोजर:नगर निगम ने लगाया निशान; इस वजह से की जाएगी कार्रवाई

1 day ago
फ्लाईओवर की डेडलाइन निकली
Top News

फ्लाईओवर की डेडलाइन निकली:दूसरी भुजा अधूरी; अब इस तारीख से होगा शुरू, दो इंजीनियरों पर कार्रवाई

1 day ago
रेडियम लगी कैप में चोर गैंग का आतंक
Top News

रेडियम लगी कैप में चोर गैंग का आतंक:वकील के घर से लाखों का माल चोरी

1 day ago
शराब पीने के बाद युवक की मौत
Top News

शराब पीने के बाद युवक की मौत:जहरीली शराब का आरोप; कांग्रेस ने दी आंदोलन की चेतावनी

1 day ago
कार सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली
Top News

कार सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली:निर्माणाधीन मकान देखने जा रहा था; रंजिश में वारदात की आशंका

1 day ago
कम बारिश
Top News

कम बारिश:तेज धूप फिर भी हरा-भरा मैदान;15 कुंड आए काम; आसपास के बोरिंग रिचार्ज, दिन में दो बार हो रही ग्राउंड पर पानी की सिंचाई

1 day ago
तस्कर पर बड़ी कार्रवाई
Top News

तस्कर पर बड़ी कार्रवाई:करोड़ों की चल-अचल संपत्ति की फ्रीज; आलीशान मकान और फार्म हाउस भी शामिल

1 day ago
पीएम के साथ महिला की मॉर्फ्ड फोटो पर हाईकोर्ट सख्त
Top News

पीएम के साथ महिला की मॉर्फ्ड फोटो पर हाईकोर्ट सख्त:मैटा को तुरंत हटाने का आदेश; सीजेपी से जुड़े चार लोगों को नोटिस

1 day ago
वार्ड में पानी की समस्या पर हुआ बवाल वीडियो वायरल
Top News

वार्ड में पानी की समस्या पर हुआ बवाल वीडियो वायरल:भाजपा पार्षद कार्यालय में कार्यकर्ता का आम जनता से अभद्र व्यवहार

1 day ago
हाईकोर्ट के आदेश से भी बड़ा हो गया नगर निगम
Top News

हाईकोर्ट के आदेश से भी बड़ा हो गया नगर निगम:अवैध होर्डिंग्स हटाने के निर्देश के बावजूद शहर में धड़ल्ले से खेल हादसा हुआ

1 day ago
कांग्रेस के पूर्व पार्षद ने की आत्महत्या
Top News

कांग्रेस के पूर्व पार्षद ने की आत्महत्या:घर में फंदे पर मिला शव; जांच में जुटी पुलिस

1 day ago
खता भी आपकी थी और खफा भी आप
Top News

खता भी आपकी थी और खफा भी आप:मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बोले; ‘मैं अब इंदौर की मीडिया से बात ही नहीं करूंगा’

1 day ago
स्टाफ ने ही दुकान में किया हाथ साफ
Top News

स्टाफ ने ही दुकान में किया हाथ साफ:5 लाख के कंप्यूटर पार्ट्स चोरी; 4 गिरफ्तार

1 day ago
घाट पर छूट आई मूर्ति घर तक साथ लौट आई वही पुरानी आत्मीयता
Top News

घाट पर छूट आई मूर्ति घर तक साथ लौट आई वही पुरानी आत्मीयता

1 day ago
बप्पा की पाठशाला
Top News

बप्पा की पाठशाला:नवम काल्पनिक अवतार; चित्तेश्वर और विक्षेपासुर

1 day ago
नियमितीकरण से रोजगार तक
Top News

नियमितीकरण से रोजगार तक:इस पार्टी के 15 वादे; इसी महीने शुरू होगा सदस्यता अभियान, सरकार को मोहलत

1 day ago
शादी का झांसा देकर युवती से अश्लील वीडियो कॉल
Top News

शादी का झांसा देकर युवती से अश्लील वीडियो कॉल:फिर ब्लैकमेल का आरोप; मैट्रिमोनियल साइट पर हुई थी पहचान, आरोपी पहले से शादीशुदा निकला

1 day ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!