इस प्रसिद्ध फाइनेंस कंपनी में बड़ी हेराफेरी का खुलासा: महिला लोन एजेंट पर क्या आरोप लगा; अब किसे तलाश रही है पुलिस
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के एमजी रोड थाना क्षेत्र में स्थित मणप्पुरम फाइसेंस कंपनी की शाखा में बड़ी हेराफेरी का खुलासा हुआ है। कंपनी में कार्यरत एक महिला लोन एजेंट पर ग्राहकों के सोने के गहने हड़पकर फरार होने का आरोप लगा है। प्रारंभिक जांच में करीब 20 लाख रुपए मूल्य के सोने के गहनों की गड़बड़ी सामने आई है। मामले का खुलासा कंपनी की आंतरिक ऑडिट और खातों के मिलान के दौरान हुआ।
घटना जवाहर मार्ग स्थित मणप्पुरम फाइनेंस शाखा की बताई जा रही है। यह कंपनी मुख्य रूप से गोल्ड लोन और अन्य वित्तीय सेवाएं प्रदान करती है। मामले में कंपनी के एरिया मैनेजर आशुतोष पिता बलराम पांडे, निवासी फतेहपुर बाराबंकी (उत्तर प्रदेश), ने एमजी रोड थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर कंपनी की महिला लोन एजेंट सपना मालाकार निवासी खातीपुरा के खिलाफ धोखाधड़ी और अमानत में खयानत सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। आरोपी महिला फिलहाल फरार बताई जा रही है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।
पुलिस के अनुसार, सपना मालाकार शाखा में ग्राहकों को गोल्ड लोन स्वीकृत कराने और दस्तावेजी प्रक्रिया पूरी कराने का काम देखती थी। 22 मई को कंपनी की आंतरिक जांच और खातों के सत्यापन के दौरान रिकॉर्ड में बड़ा अंतर सामने आया। इसके बाद जब विस्तृत जांच की गई तो पता चला कि कुछ ग्राहकों के गोल्ड लोन संबंधी दस्तावेजों में हेराफेरी की गई है।
आरोप है कि महिला एजेंट ने सुनियोजित तरीके से ग्राहकों द्वारा जमा कराए गए सोने के गहनों को अपने कब्जे में ले लिया और रिकॉर्ड में गड़बड़ी कर दी। जांच में अब तक लगभग 20 लाख रुपए मूल्य के सोने की हेराफेरी सामने आई है।
कंपनी प्रबंधन का कहना है कि जब इस गड़बड़ी की जानकारी मिली तो आरोपी महिला से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उसका मोबाइल फोन बंद मिला। बाद में उसके खातीपुरा स्थित निवास पर भी तलाश की गई, मगर वह वहां से भी गायब मिली। इसके बाद कंपनी ने कानूनी कार्रवाई करते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस अब आरोपी महिला की तलाश के साथ-साथ यह भी जांच कर रही है कि इस हेराफेरी में कोई अन्य व्यक्ति शामिल तो नहीं है। शाखा के रिकॉर्ड, सीसीटीवी फुटेज और गोल्ड लोन फाइलों की जांच की जा रही है।
मामले के सामने आने के बाद गोल्ड लोन लेने वाले ग्राहकों में भी चिंता का माहौल है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जाएगा।
संबंधित समाचार

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद:आखिर कब होगी कार्रवाई

कलेक्टर का एक्शन:स्वामित्व योजना में लापरवाही पर की बड़ी कार्रवाई; 7 प्रोबेशनर पटवारियों की सेवा समाप्त

सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई:भारी पुलिस बल और रिमूवल अमले की मौजूदगी में अतिक्रमण ध्वस्त

INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला:राहुल गांधी बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा हमारा मिशन

मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम:लोडिंग वाहन और टैंकर किए जब्त

फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:दोस्त के खिलाफ FIR दर्ज

न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान

2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी:अब तक क्या किया? हाईकोर्ट ने प्रशासन से मांगा जवाब

मां चंद्रघंटा का संदेश:सौम्यता और शौर्य का संतुलन ही बनाता है मजबूत व्यक्तित्व

दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल:कमिश्नर ने 2 नव आरक्षकों सहित 6 अनुसचिवीय कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति प्रमाण पत्र

भक्ति रस में रमा शहर:मां की आराधना और गरबों की धूम का उत्सव

खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस:टैक्स से छूट वाली संपत्तियों को राहत; नए नियमों में स्वयंसेवकों की भर्ती

मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक

आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल:कार्तिकेय सिंह चौहान ने अधिकारियों को दी ये चेतावनी

पिटती पुलिस टूटता मनोबल:खादी के लिए खाकी के हाथ काटने में जल्दबाजी आखिर क्यों

मंदिर की दानपेटी तोड़कर नकदी और चांदी के सिक्के चोरी:बदमाशों ने दो घरों को भी बनाया निशाना

एचआईवी के इतने नए मामले:इस मेडिकल कॉलेज में मिले सबसे ज्यादा संक्रमित; इतने मरीज एआरटी से दूर

बिना नंबर की फॉर्च्यूनर ने बुझा दिया एक घर का चिराग:बाइक को मारी टक्कर, मैकेनिक की हुई मौत; दो नाबालिग साथी हुए गंभीर घायल

इस पूर्व मंत्री ने किसको को दी नसीहत:बोले; ‘ऐसा भी क्या काम, जो जमीर बेचकर करना पड़े’ पद से इस्तीफा देकर साथ आइए, दोनों मिलकर सड़क पर लड़ेंगे जनता की लड़ाई
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!