1400 करोड़ के बैंक घोटाले में ईडी की बड़ी कार्रवाई: कंपनी के चेयरमैन का 60 करोड़ का लग्जरी बंगला किया अटैच
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) इंदौर ने 1400 करोड़ रुपए के बैंक लोन घोटाले से जुड़े मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए एस कुमार्स नेशनवाइड लिमिटेड (SKNL) के चेयरमैन नितिन शंभुकुमार कासलीवाल की महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के मुरुड-अलीबाग स्थित आलीशान संपत्ति को अटैच कर लिया है।
अरब सागर के किनारे स्थित इस लक्जरी बंगले की कीमत करीब 60 करोड़ रुपए बताई जा रही है।
अरब सागर किनारे बना है लग्जरी बंगला
ईडी की जांच में सामने आया है कि बैंकों से लिए गए लोन की राशि को विभिन्न कंपनियों के जरिए डायवर्ट किया गया था। इन कंपनियों पर प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से नितिन कासलीवाल का नियंत्रण था। इसी फंड का इस्तेमाल कर अलीबाग में समुद्र किनारे यह आलीशान बंगला खरीदा गया था।
पहले यूके की 120 करोड़ की संपत्ति भी हुई थी अटैच
इस मामले में ईडी इससे पहले ब्रिटेन में बकिंघम पैलेस के पास स्थित करीब 120 करोड़ रुपए की संपत्ति भी अटैच कर चुकी है। जांच एजेंसी का दावा है कि बैंक फंड को विदेशी निवेश के नाम पर विदेश भेजकर वहां संपत्तियां खरीदी गई थीं।
छापेमारी में मिले थे अहम दस्तावेज
दिसंबर 2025 में ईडी द्वारा की गई छापेमारी के दौरान कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और वित्तीय रिकॉर्ड बरामद हुए थे। जांच में खुलासा हुआ कि विदेशी ट्रस्ट कंपनियों और शेल कंपनियों के माध्यम से लोन राशि का दुरुपयोग कर विदेशों में संपत्तियां खड़ी की गईं।
परिवार को बनाया ट्रस्ट का लाभार्थी
ईडी के अनुसार नितिन कासलीवाल ने एस कुमार्स समूह की विदेशी संपत्तियों को नियंत्रित करने के लिए एक विशेष ट्रस्ट बनाया था। इस ट्रस्ट में परिवार के सदस्यों को लाभार्थी बनाया गया था, जिससे संपत्तियों पर अप्रत्यक्ष नियंत्रण बनाए रखा जा सके।
बैंकों को लगाया करोड़ों का चूना
आरोप है कि नेशनवाइड लिमिटेड के माध्यम से बैंकों के कंसोर्टियम को गुमराह कर बड़ी मात्रा में ऋण राशि विदेशी निवेश के नाम पर बाहर भेजी गई। बाद में उसी धन का उपयोग विदेश और देश में महंगी संपत्तियां खरीदने में किया गया।
संबंधित समाचार

होटल में महिला का शव मिला:पाइप कारोबारी के साथ सुबह पहुंची थी; शाम को व्यापारी के निकलने के बाद कमरे में मिली मृत

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’ पर NOC का पेंच; 50 हजार से अधिक छात्रों के आने के दावे से बढ़ी पुलिस की चिंता, इस पार्क की क्षमता पर मांगा जवाब

आईडीए से मुक्ति के लिए रहवासी आज सड़कों पर:6 हजार प्लॉटधारक करेंगे पदयात्रा; पहली बार जेन-जी और अल्फा पीढ़ी भी आंदोलन में शामिल

देखिए वीडियो:जहरीली शराबकांड में सरकार का बड़ा एक्शन; न्यायिक जांच के आदेश, ये बने नए आईजी, आरोपियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

शादी का झांसा देकर युवती से लाखों की ठगी:मेट्रोमोनियल साइट पर युवक से हुई थी पहचान

समूह लोन दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी:महिलाओं से ऐंठे रुपए; को-ऑपरेटिव बैंक कर्मचारी पर केस दर्ज

पेट्रोल पंप के अंडरग्राउंड टैंक में अचानक भड़की आग:सफाई कर रहा कर्मचारी 90 फीसदी झुलसा; टला बड़ा हादसा

100 साल पुरानी शाही मस्जिद पर संकट:हाईकोर्ट ने दोनों याचिकाएं की खारिज; आदेश आना बाकी

महिला सैन्यकर्मी और बेटी पर कुल्हाड़ी से हमला:महिला संगठनों ने ASP को सौंपा ज्ञापन; इस बात को लेकर हुआ था विवाद

देखिये वीडियो, रात में सुनसान जगह खड़ी मिली SDM की कार:पूछताछ करने पर मौके से गाड़ी लेकर भागा चालक; युवती भी थी साथ

सुरक्षा नियमों के उल्लंघन और अवैध बेसमेंट उपयोग पर 6 परिसर हुए सील:शहरभर में जांच जारी; पार्किंग की जगह चल रहे थे लाइब्रेरी, स्नूकर क्लब और मेस

हॉस्पिटल परिसर में डॉक्टर से मारपीट:बेदखल करने को लेकर पार्टनर से चल रहा विवाद

जिला प्रशासन को 1500 करोड़ का बड़ा झटका:हाईकोर्ट ने खारिज किया सीलिंग आदेश

50 से ज्यादा मौत का दावा, आंकड़े छिपाने का आरोप:जहरीली शराबकांड; मौत का सिलसिला थम नहीं रहा

अवैध शराब के अड्डों पर ताबड़तोड़ छापेमारी:15.20 टन महुआ लहान किया नष्ट; 100 से ज्यादा जवान कार्रवाई में जुटे, 23 प्रकरण दर्ज

देखिये वीडियो, फायर सेफ्टी नियमों की अनदेखी पर बड़ा एक्शन:अपोलो टावर किया सील

मूंग उपार्जन में लाखों के फर्जीवाड़े का खुलासा:3 हजार में खरीदी मूंग समर्थन मूल्य पर बेची; EOW ने दर्ज की FIR

सागर में मौत की बोतल किसने खोली

‘छात्रों की गूंज’ के लिए 1 लाख रजिस्ट्रेशन:कांग्रेसियों ने आतिशबाजी कर मनाया जश्न; 19 सितंबर को आएंगे राहुल गांधी

लापरवाही पर दो स्वच्छता निरीक्षकों और दो दरोगाओं का कटा दिया वेतन:निगम आयुक्त ने किया मास्टर प्लान की आरई-2 सड़क का निरीक्षण
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!