अधूरी तैयारियों पर भड़के कलेक्टर: एसडीएम-तहसीलदारों को लगाई फटकार; बैठक बीच में छोड़कर चले गए
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
राजस्व मामलों में लापरवाही और लंबित प्रकरणों को लेकर इंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा ने शनिवार को अधिकारियों की समीक्षा बैठक में सख्त रुख अपनाया।
कई एसडीएम, तहसीलदार और नायब तहसीलदारों के कामकाज में कमियां सामने आने पर कलेक्टर ने नाराजगी जताई।
बैठक बीच में ही छोड़कर चले गए
अधिकारियों की अधूरी तैयारी से नाराज होकर वे बैठक बीच में ही छोड़कर चले गए।
बाद में उन्होंने अपर कलेक्टरों को बुलाकर लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए।
कुछ अधिकारियों को नोटिस जारी करने और एक तहसीलदार के खिलाफ विभागीय जांच का प्रस्ताव भेजने की जानकारी भी सामने आई।
अधूरी तैयारी देख भड़के कलेक्टर
इंदौर कलेक्टोरेट में आयोजित बैठक में राजस्व विभाग के लंबित मामलों और योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की जा रही थी। इस दौरान कुछ अधिकारी अधूरे कामों को लेकर स्पष्ट जवाब नहीं दे पाए।
कई मामलों में अपेक्षित प्रगति नहीं मिलने पर कलेक्टर शिवम वर्मा ने नाराजगी जताई। उन्होंने अधिकारियों को पूरी तैयारी के साथ बैठक में आने के निर्देश दिए।
इसके बाद वे बैठक छोड़कर अपने चेंबर में चले गए और अपर कलेक्टर पंवार नवजीवन विजय तथा रिंकेश वैश्य को बुलाकर लापरवाही करने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद समीक्षा बैठक दोबारा शुरू हुई।
देपालपुर में स्वामित्व योजना की धीमी प्रगति पर नाराजगी
बैठक में देपालपुर एसडीएम चरणजीत सिंह हुड्डा के क्षेत्र में चल रहे कामकाज की समीक्षा की गई।
जानकारी के मुताबिक, पटवारियों की पदस्थापना के बावजूद स्वामित्व योजना का काम अपेक्षित गति से आगे नहीं बढ़ रहा था।
संबंधित नायब तहसीलदार के स्तर पर भी प्रगति संतोषजनक नहीं पाई गई।
इस पर कलेक्टर ने अधिकारियों को फटकार लगाते हुए स्पष्ट किया कि सरकारी योजनाओं और राजस्व प्रकरणों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
संबंधित अधिकारियों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए।
महू तहसीलदार के खिलाफ विभागीय जांच का प्रस्ताव
महू तहसीलदार विवेक सोनी के कामकाज पर भी सवाल उठे। बैठक में एक रजिस्ट्री से जुड़े नामांतरण प्रकरण को दो बार खारिज किए जाने का मामला सामने आया।
बताया गया कि दोनों बार प्रकरण खारिज करने के लिए दिए गए कारणों पर सवाल उठे थे। कलेक्टर ने इस मामले में नाराजगी जताई।
अपर कलेक्टर पंवार नवजीवन विजय ने जानकारी दी कि तहसीलदार सोनी के खिलाफ विभागीय जांच का प्रस्ताव भेजा जा चुका है।
हातोद तहसीलदार को नोटिस, नायब तहसीलदार के वेतन में कटौती
हातोद तहसीलदार संगीता गोलिया के दो मामलों में न्यायालयीन प्रक्रिया दर्ज नहीं किए जाने की बात सामने आई। इसके कारण प्रकरण लंबे समय से लंबित थे।
कलेक्टर ने संबंधित अधिकारी को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। वहीं, नायब तहसीलदार चोखेलाल टाक के कामकाज पर भी नाराजगी जताई गई।
उनके वेतन में कटौती करने के आदेश दिए जाने की जानकारी सामने आई है।
अपर कलेक्टर ने भी लगाई फटकार
कलेक्टर को मुख्यमंत्री के ट्रांजिट विजिट के कारण बैठक से जाना पड़ा। इसके बाद समीक्षा की जिम्मेदारी अपर कलेक्टर पंवार नवजीवन विजय ने संभाली।
उन्होंने तहसीलदार नारायण नांदेड़ा से लंबित कामों को लेकर जवाब मांगा। पंवार ने कहा कि बार-बार काम पूरा करने का आश्वासन देने के बावजूद प्रकरण लंबित बने हुए हैं।
मल्हारगंज तहसीलदार शेखर चौधरी के कामकाज पर भी नाराजगी जताते हुए उनकी तहसील की प्रगति पर सवाल उठाए।
ऑनलाइन रिकॉर्ड का हवाला देकर जवाबदेही तय करने की चेतावनी
अपर कलेक्टर रिंकेश वैश्य ने अधिकारियों को स्पष्ट किया कि उनके कामकाज का रिकॉर्ड उपलब्ध है और ई-गवर्नेंस के दौर में हर गतिविधि की जानकारी ऑनलाइन दर्ज होती है। ऐसे में काम पूरे नहीं होने पर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी।
बैठक में लोकायुक्त से जुड़े मामलों की बढ़ती संख्या और सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण में अपेक्षित सुधार नहीं होने पर भी चिंता जताई गई।
अधिकारियों को अपनी कार्यप्रणाली सुधारने और लंबित मामलों का समयबद्ध निराकरण करने के निर्देश दिए गए।
राजस्व विभाग में अब कामकाज की नियमित निगरानी
समीक्षा बैठक से स्पष्ट संकेत मिला कि जिला प्रशासन लंबित राजस्व प्रकरणों और सरकारी योजनाओं की प्रगति को लेकर अधिकारियों से जवाब मांग रहा है।
नोटिस, वेतन कटौती और विभागीय जांच जैसे कदमों के जरिए जवाबदेही तय करने पर जोर दिया जा रहा है।
संबंधित समाचार

देखिये वीडियो, 20 दिन में 13 मौतों से मचा हड़कंप:जहरीली शराब से मौत का आरोप; प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री ने सरकार को घेरा

अवैध गांजे की खेती का खुलासा:दो घरों के बाड़ों से हरे पौधे जब्त; 2 पर केस दर्ज

मानवता को शर्मसार करने वाली घटना:ढाबे के सामने खुले मैदान में मिला एक दिन के नवजात का शव; सीसीटीवी से सुराग तलाश रही पुलिस

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग मामले में बड़ी कार्रवाई:22 वर्षीय आरोपी इंदौर से गिरफ्तार; भाई का इलाज कराने आया था, क्राइम ब्रांच ने दबोचा

गुमटी की आड़ में चल रहा शराब का अवैध कारोबार:रेलवे क्रॉसिंग के पास खुलेआम बिक रहा देशी नशा

करोड़ों रुपए का बैंक घोटाला:जिंदा खाताधारकों को कागजों में मृत दिखाकर तोड़ी एफडी; असिस्टेंट मैनेजर सहित 3 गिरफ्तार

बजरंग दल ने थाना घेरकर पुलिस को दिया अल्टीमेटम:सड़क पर उतरेगा संगठन

वी वन अस्पताल और न्यू बोर्न केयर सेंटर पर प्रशासन ने की कार्रवाई:अस्पताल के स्टोर रूम में रखी अपंजीकृत सोनोग्राफी मशीन सील; संचालक को नोटिस

अधिवक्ताओं के बिल पास कराने के बदले मांगा जा रहा कमीशन

भोपाल मास्टर प्लान पर लोगों ने दर्ज कराई 5000 आपत्तियां:आज रात 12 बजे तक और समय

लव जिहाद का मामला:अदनान ने दोस्ती के बाद बनाए संबंध; धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव, की मारपीट

20 करोड़ के कार्यों की सौगात:रोड व नर्मदा लाइन का भूमिपूजन

5,800 करोड़ के निवेश प्रस्ताव:10 हजार से अधिक रोजगार की उम्मीद

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग का मामला:इंदौर से एक और संदिग्ध हिरासत में; 2 पिस्तौल और 10 जिंदा कारतूस बरामद

इंदौर में बनेगा विकास का रोडमैप:सिंहस्थ महाकुंभ 2028 से पहले उज्जैन की तस्वीर बदलने की तैयारी

रीजनल पार्क में नियमों को ताक पर रखकर सजा पटाखा बाजार:खुलासा फर्स्ट की लगातार खबरों और मुख्यमंत्री के सख्त निर्देशों के बाद 41 थोक व्यापारियों के लाइसेंस रिन्यूअल

डिप्टी CM के पूर्व OSD की चार्जशीट पर सवाल:रिश्वत का जिक्र नहीं; लोकायुक्त ने मांगी जांच रिपोर्ट

क्रीसेंट वाटर पार्क के पास पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ:ग्रामीणों का दावा; दो दिन पहले देखा गया बड़ा और घायल तेंदुआ अब भी इलाके में सक्रिय

23.73 ग्राम एमडी तस्करी में 5 हजार का इनामी तस्कर हुआ गिरफ्तार:थार की छत में चश्मे के बॉक्स से मिली थी ड्रग्स; पहले से हैं एनडीपीएस व आर्म्स एक्ट के मामले दर्ज

स्पार्कवेव की 1.40 करोड़ की स्टाम्प ड्यूटी चोरी की कोशिश हुई नाकाम:शासन को चपत लगाने का प्रयास विफल; स्टाम्प शुल्क बचाने चली चाल का हुआ खुलासा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!