खबर
Top News

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग मामले में बड़ी कार्रवाई: 22 वर्षीय आरोपी इंदौर से गिरफ्तार; भाई का इलाज कराने आया था, क्राइम ब्रांच ने दबोचा

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

24 अक्टूबर 2026, 5:22 pm
शेयर करें:
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग मामले में बड़ी कार्रवाई

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई फायरिंग के मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच को इंदौर से अहम सुराग मिला है।

हथियारों की सप्लाई करने का संदेह
मुंबई और इंदौर क्राइम ब्रांच की संयुक्त कार्रवाई में हरियाणा के सोनीपत निवासी प्रांजल ठाकरान (22) को हिरासत में लिया गया है।

उस पर फायरिंग की साजिश में शामिल होने और हथियारों की सप्लाई करने का संदेह है।

भाई के इलाज के लिए इंदौर आया था युवक
इंदौर क्राइम ब्रांच के ADCP राजेश दंडोतिया के अनुसार, मुंबई में हुई फायरिंग की जांच के दौरान एक संदिग्ध के इंदौर में मौजूद होने की सूचना मिली थी।

इसके बाद मुंबई क्राइम ब्रांच ने स्थानीय पुलिस से संपर्क किया और दोनों टीमों ने मिलकर कार्रवाई की।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, प्रांजल करीब पांच दिन पहले अपने भाई के इलाज के लिए इंदौर आया था।

संयुक्त कार्रवाई में मुंबई क्राइम ब्रांच के लगभग चार अधिकारी और इंदौर क्राइम ब्रांच के करीब आठ पुलिसकर्मी शामिल रहे।

हिरासत में लेने के बाद आरोपी की भूमिका की जांच मुंबई पुलिस कर रही है।

जुहू में टाइगर श्रॉफ की कार पर चली थीं 5-6 गोलियां
यह मामला 18 अक्टूबर की शाम मुंबई के जुहू इलाके में हुई फायरिंग से जुड़ा है। घटना के दौरान टाइगर श्रॉफ की कार पर पांच से छह राउंड गोलियां चलाई गई थीं।

इस घटना में टाइगर श्रॉफ सुरक्षित रहे, जबकि उनके ड्राइवर और एक व्लॉगर के घायल होने की जानकारी सामने आई थी।

फायरिंग के बाद सोशल मीडिया पर अनिल पंडित नाम के व्यक्ति ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग से संबंध होने का दावा करते हुए घटना की जिम्मेदारी लेने वाली पोस्ट की थी।

पुलिस इस दावे और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

अब तक 10 गिरफ्तार, आरोपी की भूमिका की जांच जारी
पुलिस के मुताबिक, इस मामले में प्रांजल की गिरफ्तारी से पहले 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका था।

जांच एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि क्या उसने फायरिंग में शामिल अन्य लोगों को हथियार, ठिकाना या किसी तरह की लॉजिस्टिक मदद उपलब्ध कराई थी।

ADCP राजेश दंडोतिया ने बताया कि आरोपी से जुड़ी विस्तृत जांच मुंबई क्राइम ब्रांच करेगी।

संबंधित समाचार

अधूरी तैयारियों पर भड़के कलेक्टर
Top News

अधूरी तैयारियों पर भड़के कलेक्टर:एसडीएम-तहसीलदारों को लगाई फटकार; बैठक बीच में छोड़कर चले गए

43 minutes ago
देखिये वीडियो, 20 दिन में 13 मौतों से मचा हड़कंप
Top News

देखिये वीडियो, 20 दिन में 13 मौतों से मचा हड़कंप:जहरीली शराब से मौत का आरोप; प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री ने सरकार को घेरा

about 1 hour ago
अवैध गांजे की खेती का खुलासा
Top News

अवैध गांजे की खेती का खुलासा:दो घरों के बाड़ों से हरे पौधे जब्त; 2 पर केस दर्ज

about 1 hour ago
मानवता को शर्मसार करने वाली घटना
Top News

मानवता को शर्मसार करने वाली घटना:ढाबे के सामने खुले मैदान में मिला एक दिन के नवजात का शव; सीसीटीवी से सुराग तलाश रही पुलिस

about 2 hours ago
गुमटी की आड़ में चल रहा शराब का अवैध कारोबार
Top News

गुमटी की आड़ में चल रहा शराब का अवैध कारोबार:रेलवे क्रॉसिंग के पास खुलेआम बिक रहा देशी नशा

about 2 hours ago
करोड़ों रुपए का बैंक घोटाला
Top News

करोड़ों रुपए का बैंक घोटाला:जिंदा खाताधारकों को कागजों में मृत दिखाकर तोड़ी एफडी; असिस्टेंट मैनेजर सहित 3 गिरफ्तार

about 2 hours ago
बजरंग दल ने थाना घेरकर पुलिस को दिया अल्टीमेटम
Top News

बजरंग दल ने थाना घेरकर पुलिस को दिया अल्टीमेटम:सड़क पर उतरेगा संगठन

about 2 hours ago
वी वन अस्पताल और न्यू बोर्न केयर सेंटर पर प्रशासन ने की कार्रवाई
Top News

वी वन अस्पताल और न्यू बोर्न केयर सेंटर पर प्रशासन ने की कार्रवाई:अस्पताल के स्टोर रूम में रखी अपंजीकृत सोनोग्राफी मशीन सील; संचालक को नोटिस

about 3 hours ago
अधिवक्ताओं के बिल पास कराने के बदले मांगा जा रहा कमीशन
Top News

अधिवक्ताओं के बिल पास कराने के बदले मांगा जा रहा कमीशन

about 3 hours ago
भोपाल मास्टर प्लान पर लोगों ने दर्ज कराई 5000 आपत्तियां
Top News

भोपाल मास्टर प्लान पर लोगों ने दर्ज कराई 5000 आपत्तियां:आज रात 12 बजे तक और समय

about 3 hours ago
लव जिहाद का मामला
Top News

लव जिहाद का मामला:अदनान ने दोस्ती के बाद बनाए संबंध; धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव, की मारपीट

about 3 hours ago
20 करोड़ के कार्यों की सौगात
Top News

20 करोड़ के कार्यों की सौगात:रोड व नर्मदा लाइन का भूमिपूजन

about 3 hours ago
5,800 करोड़ के निवेश प्रस्ताव
Top News

5,800 करोड़ के निवेश प्रस्ताव:10 हजार से अधिक रोजगार की उम्मीद

about 3 hours ago
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग का मामला
Top News

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग का मामला:इंदौर से एक और संदिग्ध हिरासत में; 2 पिस्तौल और 10 जिंदा कारतूस बरामद

about 3 hours ago
इंदौर में बनेगा विकास का रोडमैप
Top News

इंदौर में बनेगा विकास का रोडमैप:सिंहस्थ महाकुंभ 2028 से पहले उज्जैन की तस्वीर बदलने की तैयारी

about 3 hours ago
रीजनल पार्क में नियमों को ताक पर रखकर सजा पटाखा बाजार
Top News

रीजनल पार्क में नियमों को ताक पर रखकर सजा पटाखा बाजार:खुलासा फर्स्ट की लगातार खबरों और मुख्यमंत्री के सख्त निर्देशों के बाद 41 थोक व्यापारियों के लाइसेंस रिन्यूअल

about 4 hours ago
डिप्टी CM के पूर्व OSD की चार्जशीट पर सवाल
Top News

डिप्टी CM के पूर्व OSD की चार्जशीट पर सवाल:रिश्वत का जिक्र नहीं; लोकायुक्त ने मांगी जांच रिपोर्ट

about 4 hours ago
क्रीसेंट वाटर पार्क के पास पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ
Top News

क्रीसेंट वाटर पार्क के पास पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ:ग्रामीणों का दावा; दो दिन पहले देखा गया बड़ा और घायल तेंदुआ अब भी इलाके में सक्रिय

about 4 hours ago
23.73 ग्राम एमडी तस्करी में 5 हजार का इनामी तस्कर हुआ गिरफ्तार
Top News

23.73 ग्राम एमडी तस्करी में 5 हजार का इनामी तस्कर हुआ गिरफ्तार:थार की छत में चश्मे के बॉक्स से मिली थी ड्रग्स; पहले से हैं एनडीपीएस व आर्म्स एक्ट के मामले दर्ज

about 4 hours ago
स्पार्कवेव की 1.40 करोड़ की स्टाम्प ड्यूटी चोरी की कोशिश हुई नाकाम
Top News

स्पार्कवेव की 1.40 करोड़ की स्टाम्प ड्यूटी चोरी की कोशिश हुई नाकाम:शासन को चपत लगाने का प्रयास विफल; स्टाम्प शुल्क बचाने चली चाल का हुआ खुलासा

about 4 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!