गुमटी की आड़ में चल रहा शराब का अवैध कारोबार: रेलवे क्रॉसिंग के पास खुलेआम बिक रहा देशी नशा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में अवैध शराब का कारोबार रोकने की जिम्मेदारी संभालने वाले आबकारी विभाग की निगरानी पर एक बार फिर सवाल खड़े हो रहे हैं। लसूड़िया थाना क्षेत्र के कैलोद हाला रोड स्थित रेलवे क्रॉसिंग के पास मैदान में गुमटी की आड़ में बड़े पैमाने पर अवैध शराब बेची जा रही है।
यहां रोजाना देसी शराब की दर्जनों पेटियां खपाई जा रही हैं, लेकिन शिकायतों के बावजूद कार्रवाई नहीं होने से अवैध शराब बेचने वालों के हौसले बुलंद हैं।
खुलासा फर्स्ट को एक पाठक ने इस कथित अवैध कारोबार का वीडियो उपलब्ध कराया है। वीडियो में गुमटी के पीछे लकड़ी और प्लाई से बनी दुकाननुमा जगह से शराब की बिक्री होती दिखाई दे रही है।
मौके पर लोग शराब खरीदते और खुले में बैठकर पीते भी नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो एक महिला ने बनाया था, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो सामने आने के बाद इलाके में चल रहे शराब के कथित कारोबार को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं।
पाठक के मुताबिक इस गुमटी से पप्पू हरिजन कथित तौर पर अवैध शराब का कारोबार चला रहा है। उसने बिक्री के लिए अपने लोगों को बैठा रखा है, जो बड़े लेवल पर शराब खपा रहे हैं। बताया जा रहा है कि यहां रोजाना दर्जनों देसी शराब की पेटियां खपाई जा रही हैं।
पप्पू हरिजन को क्षेत्र में राजनीतिक रसूख रखने वाला मिथुन कथित रूप से संरक्षण दे रहा है। दावा है कि शराब की पेटियां लसूड़िया मोरी स्थित शराब दुकान से लाई जाती हैं, जबकि कुछ बाहरी स्रोतों से जुटाई जाती है, जिसके वैध होने का भी प्रमाण नहीं है।
कार्रवाई नहीं होने से रहवासियों में आक्रोश- इधर, अवैध रूप से गुमटी में से बेची जा रही अवैध शराब को लेकर स्थानीय स्तर पर कई बार शिकायतें भी किए जाने की बात सामने आई, लेकिन पुलिस और आबकारी विभाग की ओर से प्रभावी कार्रवाई अभी तक नहीं हुई।
पुलिस को भी गुमटी से अवैध शराब बिक्री की जानकारी है, लेकिन डायरी पर बेचे जाने के कारण पुलिस भी कार्रवाई से बच रही है। रेलवे क्रॉसिंग के पास मैदान में कथित शराब बिक्री और खुलेआम सेवन से आसपास की कॉलोनियों के रहवासी परेशान हैं। गुमटी के पास शराब पीने के दौरान विवाद होना भी आम बात है।
संबंधित समाचार

देखिये वीडियो, 20 दिन में 13 मौतों से मचा हड़कंप:जहरीली शराब से मौत का आरोप; प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री ने सरकार को घेरा

अवैध गांजे की खेती का खुलासा:दो घरों के बाड़ों से हरे पौधे जब्त; 2 पर केस दर्ज

मानवता को शर्मसार करने वाली घटना:ढाबे के सामने खुले मैदान में मिला एक दिन के नवजात का शव; सीसीटीवी से सुराग तलाश रही पुलिस

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग मामले में बड़ी कार्रवाई:22 वर्षीय आरोपी इंदौर से गिरफ्तार; भाई का इलाज कराने आया था, क्राइम ब्रांच ने दबोचा

करोड़ों रुपए का बैंक घोटाला:जिंदा खाताधारकों को कागजों में मृत दिखाकर तोड़ी एफडी; असिस्टेंट मैनेजर सहित 3 गिरफ्तार

बजरंग दल ने थाना घेरकर पुलिस को दिया अल्टीमेटम:सड़क पर उतरेगा संगठन

वी वन अस्पताल और न्यू बोर्न केयर सेंटर पर प्रशासन ने की कार्रवाई:अस्पताल के स्टोर रूम में रखी अपंजीकृत सोनोग्राफी मशीन सील; संचालक को नोटिस

अधिवक्ताओं के बिल पास कराने के बदले मांगा जा रहा कमीशन

भोपाल मास्टर प्लान पर लोगों ने दर्ज कराई 5000 आपत्तियां:आज रात 12 बजे तक और समय

लव जिहाद का मामला:अदनान ने दोस्ती के बाद बनाए संबंध; धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव, की मारपीट

20 करोड़ के कार्यों की सौगात:रोड व नर्मदा लाइन का भूमिपूजन

5,800 करोड़ के निवेश प्रस्ताव:10 हजार से अधिक रोजगार की उम्मीद

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग का मामला:इंदौर से एक और संदिग्ध हिरासत में; 2 पिस्तौल और 10 जिंदा कारतूस बरामद

इंदौर में बनेगा विकास का रोडमैप:सिंहस्थ महाकुंभ 2028 से पहले उज्जैन की तस्वीर बदलने की तैयारी

रीजनल पार्क में नियमों को ताक पर रखकर सजा पटाखा बाजार:खुलासा फर्स्ट की लगातार खबरों और मुख्यमंत्री के सख्त निर्देशों के बाद 41 थोक व्यापारियों के लाइसेंस रिन्यूअल

डिप्टी CM के पूर्व OSD की चार्जशीट पर सवाल:रिश्वत का जिक्र नहीं; लोकायुक्त ने मांगी जांच रिपोर्ट

क्रीसेंट वाटर पार्क के पास पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ:ग्रामीणों का दावा; दो दिन पहले देखा गया बड़ा और घायल तेंदुआ अब भी इलाके में सक्रिय

23.73 ग्राम एमडी तस्करी में 5 हजार का इनामी तस्कर हुआ गिरफ्तार:थार की छत में चश्मे के बॉक्स से मिली थी ड्रग्स; पहले से हैं एनडीपीएस व आर्म्स एक्ट के मामले दर्ज

स्पार्कवेव की 1.40 करोड़ की स्टाम्प ड्यूटी चोरी की कोशिश हुई नाकाम:शासन को चपत लगाने का प्रयास विफल; स्टाम्प शुल्क बचाने चली चाल का हुआ खुलासा

किसान के घर 50 लाख की चोरी:दर्शन करने गया था परिवार; सोना-चांदी और नकदी गायब
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!