करोड़ों रुपए का बैंक घोटाला: जिंदा खाताधारकों को कागजों में मृत दिखाकर तोड़ी एफडी; असिस्टेंट मैनेजर सहित 3 गिरफ्तार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, बैतूल।
मोरखा स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र की शाखा में करीब डेढ़ करोड़ रुपए की कथित वित्तीय धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोप है कि जिंदा खाताधारकों को रिकॉर्ड में मृत दर्शाकर फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्रों के जरिए उनकी फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) तुड़वाई गई।
15 वर्षीय नाबालिग को गिरफ्तार किया
इसके साथ ही नेट बैंकिंग से जुड़े मोबाइल नंबर बदलकर खातों से रकम दूसरे बैंक खातों में ट्रांसफर की गई। पुलिस ने मामले में बैंक के असिस्टेंट मैनेजर, एक टैक्सी ड्राइवर और 15 वर्षीय नाबालिग को गिरफ्तार किया है।
नाबालिग ने जुटाई खाताधारकों की जमा राशि की जानकारी
पुलिस के मुताबिक, बैंक शाखा के पास ऑनलाइन कियोस्क सेंटर चलाने वाला 15 वर्षीय लड़का इस घोटाले का मुख्य सूत्रधार था। बैंक में नियमित आवाजाही के कारण उसे बड़े खाताधारकों की जमा राशि की जानकारी मिल गई थी।
इसके बाद उसने बैंक के असिस्टेंट मैनेजर लुकेश गोखे को भी इस साजिश में शामिल कर लिया। जांच में सामने आया कि जनवरी 2026 से अब तक करीब 10 बार खाताधारकों के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर बदले गए।
आरोप है कि असिस्टेंट मैनेजर की आईडी का इस्तेमाल कर नेट बैंकिंग के जरिए रकम ट्रांसफर की गई और एफडी समय से पहले तुड़वाई गईं।
शिकायत करने वालों के खातों में वापस डालते थे पैसे
इस मामले में धोखाधड़ी का एक चौंकाने वाला तरीका भी सामने आया है। पुलिस के अनुसार, जब कोई खाताधारक अपने खाते से रकम गायब होने की शिकायत लेकर बैंक पहुंचता था, तो संदेह दूर करने और मामले को आगे बढ़ने से रोकने के लिए उसके खाते में रकम वापस जमा कर दी जाती थी।
घोटाले का खुलासा एक सेवानिवृत्त शिक्षक के खाते से बड़ी रकम बिना अनुमति निकाले जाने के बाद हुआ। इसके बाद अन्य खाताधारकों के साथ हुई कथित धोखाधड़ी भी सामने आने लगी।
कई खाताधारकों की रकम में हेराफेरी
अब तक छह खाताधारकों ने एफआईआर दर्ज कराई है। सामने आए मामलों में ज्योति रघुवंशी के 4.86 लाख रुपए, फूलवंती के 2.74 लाख रुपए, इंद्रेश रघुवंशी के 1.85 लाख रुपए, भोजराज सोनी के 5.50 लाख रुपए और रागिनी साहू के 1.55 लाख रुपए की कथित हेराफेरी शामिल है। फिलहाल कुल पीड़ितों की संख्या स्पष्ट नहीं है।
टैक्सी ड्राइवर के खाते में मिले सवा करोड़ रुपए
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी गौरव सूर्यवंशी, जो टैक्सी चलाता है, के बैंक खाते में कथित घोटाले से जुड़े करीब 1.25 करोड़ रुपए मिले हैं। संबंधित खाते को फ्रीज करा दिया गया है। पुलिस अब अन्य बैंक खातों और संपत्तियों की भी जांच कर रही है, ताकि रकम के लेनदेन की पूरी कड़ी का पता लगाया जा सके।
बैंक प्रबंधन की भूमिका भी जांच के दायरे में
जानकारी के अनुसार, गड़बड़ियां सामने आने के बाद बैंक प्रबंधन ने असिस्टेंट मैनेजर को निलंबित कर दिया था। हालांकि, आरोप है कि मामले की जानकारी क्षेत्रीय कार्यालय तक पहुंचने के बावजूद पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई गई। पुलिस अब पूरे मामले की परिस्थितियों और संबंधित लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।
22.33 लाख रुपए की संपत्ति जब्त
बोरदेही पुलिस ने 24 अक्टूबर को तीनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए छह मोबाइल फोन, 8.28 लाख रुपए का सोना, 1.40 लाख रुपए की चांदी और करीब 12 लाख रुपए कीमत की कार समेत कुल 22.33 लाख रुपए की संपत्ति जब्त की है।
पुलिस की जांच अब इस बात पर केंद्रित है कि घोटाले में और कितने खाताधारक प्रभावित हुए, कितने खातों से रकम निकाली गई और धोखाधड़ी की पूरी रकम किन-किन खातों में पहुंचाई गई।
संबंधित समाचार

देखिये वीडियो, 20 दिन में 13 मौतों से मचा हड़कंप:जहरीली शराब से मौत का आरोप; प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री ने सरकार को घेरा

अवैध गांजे की खेती का खुलासा:दो घरों के बाड़ों से हरे पौधे जब्त; 2 पर केस दर्ज

मानवता को शर्मसार करने वाली घटना:ढाबे के सामने खुले मैदान में मिला एक दिन के नवजात का शव; सीसीटीवी से सुराग तलाश रही पुलिस

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग मामले में बड़ी कार्रवाई:22 वर्षीय आरोपी इंदौर से गिरफ्तार; भाई का इलाज कराने आया था, क्राइम ब्रांच ने दबोचा

गुमटी की आड़ में चल रहा शराब का अवैध कारोबार:रेलवे क्रॉसिंग के पास खुलेआम बिक रहा देशी नशा

बजरंग दल ने थाना घेरकर पुलिस को दिया अल्टीमेटम:सड़क पर उतरेगा संगठन

वी वन अस्पताल और न्यू बोर्न केयर सेंटर पर प्रशासन ने की कार्रवाई:अस्पताल के स्टोर रूम में रखी अपंजीकृत सोनोग्राफी मशीन सील; संचालक को नोटिस

अधिवक्ताओं के बिल पास कराने के बदले मांगा जा रहा कमीशन

भोपाल मास्टर प्लान पर लोगों ने दर्ज कराई 5000 आपत्तियां:आज रात 12 बजे तक और समय

लव जिहाद का मामला:अदनान ने दोस्ती के बाद बनाए संबंध; धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव, की मारपीट

20 करोड़ के कार्यों की सौगात:रोड व नर्मदा लाइन का भूमिपूजन

5,800 करोड़ के निवेश प्रस्ताव:10 हजार से अधिक रोजगार की उम्मीद

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग का मामला:इंदौर से एक और संदिग्ध हिरासत में; 2 पिस्तौल और 10 जिंदा कारतूस बरामद

इंदौर में बनेगा विकास का रोडमैप:सिंहस्थ महाकुंभ 2028 से पहले उज्जैन की तस्वीर बदलने की तैयारी

रीजनल पार्क में नियमों को ताक पर रखकर सजा पटाखा बाजार:खुलासा फर्स्ट की लगातार खबरों और मुख्यमंत्री के सख्त निर्देशों के बाद 41 थोक व्यापारियों के लाइसेंस रिन्यूअल

डिप्टी CM के पूर्व OSD की चार्जशीट पर सवाल:रिश्वत का जिक्र नहीं; लोकायुक्त ने मांगी जांच रिपोर्ट

क्रीसेंट वाटर पार्क के पास पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ:ग्रामीणों का दावा; दो दिन पहले देखा गया बड़ा और घायल तेंदुआ अब भी इलाके में सक्रिय

23.73 ग्राम एमडी तस्करी में 5 हजार का इनामी तस्कर हुआ गिरफ्तार:थार की छत में चश्मे के बॉक्स से मिली थी ड्रग्स; पहले से हैं एनडीपीएस व आर्म्स एक्ट के मामले दर्ज

स्पार्कवेव की 1.40 करोड़ की स्टाम्प ड्यूटी चोरी की कोशिश हुई नाकाम:शासन को चपत लगाने का प्रयास विफल; स्टाम्प शुल्क बचाने चली चाल का हुआ खुलासा

किसान के घर 50 लाख की चोरी:दर्शन करने गया था परिवार; सोना-चांदी और नकदी गायब
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!