अवैध गांजे की खेती का खुलासा: दो घरों के बाड़ों से हरे पौधे जब्त; 2 पर केस दर्ज
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, अशोकनगर।
पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की खेती के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बमौरीटांका गांव में दो घरों के बाड़ों से गांजे के 39 हरे पौधे जब्त किए हैं।
12 हजार रुपए अनुमानित कीमत
पुलिस के अनुसार, जब्त पौधों का कुल वजन करीब 11 किलो 250 ग्राम है, जबकि इनकी अनुमानित कीमत 12 हजार रुपए बताई गई है।
मामले में दो लोगों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत अलग-अलग प्रकरण दर्ज किए गए हैं।
सूचना पर गांव पहुंची पुलिस टीम
मामला सहराई थाना क्षेत्र का है। पुलिस को सूचना मिली थी कि बमौरीटांका गांव में कुछ घरों के बाड़ों में अवैध रूप से गांजे के पौधे उगाए जा रहे हैं।
सूचना के आधार पर थाना प्रभारी उपनिरीक्षक धर्मेश दांगी के नेतृत्व में पुलिस टीम गांव पहुंची और संदिग्ध स्थानों की जांच की। पुलिस के मुताबिक, टीम को देखकर मौके पर मौजूद कुछ लोग जंगल की ओर भाग गए।
इसके बाद पुलिस ने मुकेश यादव और लोकपाल यादव के घरों के बाड़ों की तलाशी ली। तलाशी के दौरान दोनों स्थानों से कुल 39 हरे पौधे बरामद हुए, जिन्हें पुलिस ने जब्त कर लिया।
दो आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग मामले दर्ज
पुलिस ने मुकेश पुत्र वीर सिंह यादव और लोकपाल पुत्र भवानी सिंह यादव के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 8/20 के तहत अलग-अलग प्रकरण दर्ज किए हैं। पुलिस अब मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन पर कार्रवाई
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार मिश्रा के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंतर सिंह कनेश और एसडीओपी मुंगावली ओमप्रकाश मिश्रा के मार्गदर्शन में की गई। कार्रवाई में थाना प्रभारी धर्मेश दांगी सहित पुलिस टीम के अन्य कर्मचारी शामिल रहे। पुलिस के अनुसार, जब्त पौधों के संबंध में आगे की जांच जारी है।
संबंधित समाचार

अधूरी तैयारियों पर भड़के कलेक्टर:एसडीएम-तहसीलदारों को लगाई फटकार; बैठक बीच में छोड़कर चले गए

देखिये वीडियो, 20 दिन में 13 मौतों से मचा हड़कंप:जहरीली शराब से मौत का आरोप; प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री ने सरकार को घेरा

मानवता को शर्मसार करने वाली घटना:ढाबे के सामने खुले मैदान में मिला एक दिन के नवजात का शव; सीसीटीवी से सुराग तलाश रही पुलिस

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग मामले में बड़ी कार्रवाई:22 वर्षीय आरोपी इंदौर से गिरफ्तार; भाई का इलाज कराने आया था, क्राइम ब्रांच ने दबोचा

गुमटी की आड़ में चल रहा शराब का अवैध कारोबार:रेलवे क्रॉसिंग के पास खुलेआम बिक रहा देशी नशा

करोड़ों रुपए का बैंक घोटाला:जिंदा खाताधारकों को कागजों में मृत दिखाकर तोड़ी एफडी; असिस्टेंट मैनेजर सहित 3 गिरफ्तार

बजरंग दल ने थाना घेरकर पुलिस को दिया अल्टीमेटम:सड़क पर उतरेगा संगठन

वी वन अस्पताल और न्यू बोर्न केयर सेंटर पर प्रशासन ने की कार्रवाई:अस्पताल के स्टोर रूम में रखी अपंजीकृत सोनोग्राफी मशीन सील; संचालक को नोटिस

अधिवक्ताओं के बिल पास कराने के बदले मांगा जा रहा कमीशन

भोपाल मास्टर प्लान पर लोगों ने दर्ज कराई 5000 आपत्तियां:आज रात 12 बजे तक और समय

लव जिहाद का मामला:अदनान ने दोस्ती के बाद बनाए संबंध; धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव, की मारपीट

20 करोड़ के कार्यों की सौगात:रोड व नर्मदा लाइन का भूमिपूजन

5,800 करोड़ के निवेश प्रस्ताव:10 हजार से अधिक रोजगार की उम्मीद

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग का मामला:इंदौर से एक और संदिग्ध हिरासत में; 2 पिस्तौल और 10 जिंदा कारतूस बरामद

इंदौर में बनेगा विकास का रोडमैप:सिंहस्थ महाकुंभ 2028 से पहले उज्जैन की तस्वीर बदलने की तैयारी

रीजनल पार्क में नियमों को ताक पर रखकर सजा पटाखा बाजार:खुलासा फर्स्ट की लगातार खबरों और मुख्यमंत्री के सख्त निर्देशों के बाद 41 थोक व्यापारियों के लाइसेंस रिन्यूअल

डिप्टी CM के पूर्व OSD की चार्जशीट पर सवाल:रिश्वत का जिक्र नहीं; लोकायुक्त ने मांगी जांच रिपोर्ट

क्रीसेंट वाटर पार्क के पास पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ:ग्रामीणों का दावा; दो दिन पहले देखा गया बड़ा और घायल तेंदुआ अब भी इलाके में सक्रिय

23.73 ग्राम एमडी तस्करी में 5 हजार का इनामी तस्कर हुआ गिरफ्तार:थार की छत में चश्मे के बॉक्स से मिली थी ड्रग्स; पहले से हैं एनडीपीएस व आर्म्स एक्ट के मामले दर्ज

स्पार्कवेव की 1.40 करोड़ की स्टाम्प ड्यूटी चोरी की कोशिश हुई नाकाम:शासन को चपत लगाने का प्रयास विफल; स्टाम्प शुल्क बचाने चली चाल का हुआ खुलासा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!