प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: इन शहरों में अब नये कमिश्नर; मुख्यमंत्री के सचिव को नई जिम्मेदारी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्यप्रदेश सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 29 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) द्वारा जारी आदेश के अनुसार भोपाल और रीवा संभाग के कमिश्नर बदल दिए गए हैं। कर्मवीर शर्मा को भोपाल संभाग का नया आयुक्त तथा शैलेंद्र सिंह को रीवा संभाग का नया कमिश्नर नियुक्त किया गया है। वहीं मुख्यमंत्री के सचिव आलोक कुमार सिंह को भी उनके पद से हटाकर नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
तबादला सूची में रीवा संभाग के आयुक्त बाबू सिंह जामोद और भोपाल संभाग के कमिश्नर संजीव सिंह को मंत्रालय में पदस्थ किया गया है। दोनों अधिकारियों के तबादले को लेकर लंबे समय से चर्चाएं चल रही थीं। बाबू सिंह जामोद को नगरीय विकास एवं आवास विभाग का सचिव बनाया गया है।
मुख्यमंत्री सचिवालय में सचिव पद पर कार्यरत आलोक कुमार सिंह को पंजीयन महानिरीक्षक एवं अधीक्षक मुद्रांक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह से विवाद के बाद चर्चा में आए जबलपुर नगर निगम के अपर आयुक्त अरविंद कुमार शाह का भी तबादला कर दिया गया है।
प्रमुख सचिव स्तर पर भी बदलाव
सरकार ने मुकेश चंद्र गुप्ता को जेल विभाग का प्रमुख सचिव, डॉ. ई. रमेश कुमार को राजस्व विभाग का प्रमुख सचिव तथा विवेक कुमार पोरवाल को खनिज साधन विभाग का प्रमुख सचिव नियुक्त किया है। पोरवाल इससे पहले राजस्व विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।
पूर्व मुख्य सचिव के बेटे को अहम जिम्मेदारी
पूर्व मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस के पुत्र अमन वीर सिंह पर सरकार ने भरोसा जताते हुए उन्हें ओएसडी सह आयुक्त कोष एवं लेखा तथा पदेन अपर सचिव वित्त विभाग नियुक्त किया है। वे अब तक ऊर्जा विकास निगम में प्रबंध संचालक के पद पर कार्यरत थे।
वित्त और शिक्षा विभाग में भी फेरबदल
अपर सचिव वित्त रोहित सिंह को मध्यप्रदेश पाठ्यपुस्तक निगम का प्रबंध संचालक बनाया गया है। उनके पास स्कूल शिक्षा विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा। वहीं राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की सीईओ हर्षिका सिंह को बजट संचालक की जिम्मेदारी दी गई है।
शैलेंद्र सिंह बने रीवा संभागायुक्त
हाल ही में आईएएस एसोसिएशन के समूह में उनके नवाचार ‘वॉश ऑन व्हील्स’ को लेकर चर्चा में रहे शैलेंद्र सिंह को नगरीय विकास विभाग के सचिव पद से हटाकर रीवा संभाग का आयुक्त बनाया गया है। उनके कार्यों की हाल ही में मुख्य सचिव द्वारा सराहना भी की गई थी।
कई अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार
अपर मुख्य सचिव मनु श्रीवास्तव को कृषि उत्पादन आयुक्त (APC) का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। प्रमुख सचिव जनजातीय कार्य विभाग गुलशन बामरा को अनुसूचित जाति कल्याण विभाग की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। वहीं राजस्व मंडल अध्यक्ष अनिरुद्ध मुखर्जी को पर्यावरण विभाग, पर्यावरण आयुक्त एवं महानिदेशक एपको का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!